देश की विकास दर बढ़ाने में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान: चौहान

देश की विकास दर बढ़ाने में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान: चौहान

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर और चंबल विकास की अपार संभावनाओं वाले क्षेत्र हैं। हम चाहते हैं कि बड़े उद्योग आएं और यहां के युवा भी उद्यमी बनें। मुख्यमंत्री चौहान कल ग्वालियर में इंडिया टुडे समूह द्वारा आयोजित (उभरता चंबल कानक्लेव) को संबोधित कर रहे थे। कानक्लेव का आयोजन इंडिया टुडे और आईटीएम विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। चौहान ने कहा कि पर्यटन, उद्योग, मानव संसाधन और जरूरी अधोसंरचनाओं का विकास कर इन क्षेत्रों के विकास को और गति दी जाएगी। किसी समय…

Read More

धमकी देने के आरोप में बसपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धमकी देने के आरोप में बसपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद धनंजय सिंह के विरद्ध एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि तारापुर कालोनी निवासी व्यवसायी इन्द्र बहादुर सिंह पिछली 29 मई को नगर के पैजबाग स्थित एक समारोह में जौनपुर के बसपा सांसद धनंजय सिंह ने अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस धमकी के बाद व्यवसायी ने पुलिस अधीक्षक हैपी गुप्तन को तीस…

Read More

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बारी आज

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बारी आज

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल में आज होने वाले फेरबदल से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार को पार्टी संगठन में फेरबदल करते हुए 12 महासचिव और 42 सचिव नियुक्त किए और पार्टी कार्यसमिति का पुनर्गठन किया। मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले दोनों मंत्रियों अजय माकन व सी.पी. जोशी को संगठन में महासचिव बनाया गया है। उनके अलावा अम्बिका सोनी, मोहन प्रकाश, गुरदास कामत तथा शकील अहमद को महासचिव नियुक्त किया गया है…

Read More

JDU पर बरसे राजनाथ, मोदी का किया बचाव

JDU पर बरसे राजनाथ, मोदी का किया बचाव

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पार्टी के साथ 17 साल पुराने गठबंधन को तोडऩे के फैसले को लेकर जद (यू) पर जमकर बरसे। यहां पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान सिंह ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जद (यू) का साथ 17 साल पुराना था। यह गठबंधन न केवल राजनीतिक बल्कि भावनात्मक भी था जिसके टूटने से मैं बेहद आहत हूं। ऐसे समय में जब कांग्रेस के खिलाफ हमें एकजुट होना चाहिए था। जेडी (यू) ने हमारा साथ छोड़…

Read More

मंत्रिमंडल में कल होगा फेरबदल

मंत्रिमंडल में कल होगा फेरबदल

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल का बहुप्रतिक्षित फेरबदल कल किया जायेगा। फेरबदल से पहले सीपी जोशी और अजय माकन ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही मंत्रियेां ने कल रात अपना इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज तत्काल प्रभाव से इन मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह फेरबदल कल शाम होगा। जोशी के नजदीकी सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि भूतल परिवहन एवं राजमार्ग और रेलवे दोनों मंत्रालय…

Read More

‘शिवराज के सामने किसी नेता को उतारने से डरती है कांग्रेस’

‘शिवराज के सामने किसी नेता को उतारने से डरती है कांग्रेस’

इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकप्रियता के लिहाज से सूबे का ‘अतुलनीय’ नेता बताते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने आज चुनौती भरा दावा किया कि शिवराज के प्रभाव से ‘भयभीत’ होने के कारण कांग्रेस उनके सामने अपने किसी नेता को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं कर पा रही है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां एक न्यूज एजेंसी से खास बातचीत में कहा, ‘‘शिवराज ने बतौर मुख्यमंत्री सतत परिश्रम करके खुद को गढ़ा है। प्रदेश की जनता में शिवराज…

Read More

राजनाथ ने रूहानी के ईरान का राष्ट्रपति बनने का स्वागत किया

राजनाथ ने रूहानी के ईरान का राष्ट्रपति बनने का स्वागत किया

नई दिल्ली: भाजपा ने आज हसन रूहानी के ईरान के नए राष्ट्रपति चुने जाने का स्वागत किया और कहा कि इस खाड़ी देश में अब उदारवादी लोगों की स्थिति मजबूत होगी। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ‘उल्लेखनीय जीत’ के लिए रूहानी को बधाई दी। सिंह ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘हम आशा करते हैं कि अब उदारवादी लोगों की आवाज मजबूत होगी। एक उदारवादी और स्थिर ईरान भारत के हित में है और यह न केवल इस खाड़ी देश में बल्कि पूरे विश्व में शांति और प्रगति लाएगा।’’…

Read More

नीतीश पर फैसला बड़े नेता करेंगे: राहुल

नीतीश पर फैसला बड़े नेता करेंगे: राहुल

जम्मू: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान विवादित मुद्दों पर टिप्पणी करने से बचते रहे। राज्य के विभिन्न भागों से सैन्य कानून अफस्पा (सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) हटाने संबंधी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मांग के बारे में पूछे जाने पर जहां उन्होंने इसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच का मामला बताया, वहीं मोदी के मुद्दे पर भाजपा से नाराज जनता दल (यू.) को यू.पी.ए. में शामिल करने के सवाल पर कहा कि इस मामले में फैसला पार्टी के बड़े नेता करेंगे। राहुल बडग़ाम जिले में…

Read More

मोदी, अडवानी और मुलायम लोकतंत्र के हत्यारे: बेनी

मोदी, अडवानी और मुलायम लोकतंत्र के हत्यारे: बेनी

बलरामपुर: केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि बिहार में अगर नीतीश की सरकार पर कोई संकट आता है तो कांग्रेस उसे बचाएगी। वर्मा यहां जिले की उतरौला तहसील में संवादाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता दल युनाईटेड (जदयू) की गठबंधन सरकार पर अगर कोई खतरा आता है तो कांग्रेस उसे बचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में जदयू के शीर्ष नेताओं से उनकी बातचीत चल रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की…

Read More

भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में टूट की औपचारिक घोषणा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलायी गयी कैबिनेट की आपात बैठक से पूर्व भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)ने भी उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलायी है। वहीं राज्य भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सुशील कुमार मोदी को सौंप दिया है। लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि मोदी यह इस्तीफा राजभवन में जाकर सौंपेंगे या फिर विधानसभा जाएंगे। वहीं भाजपा ने साफ…

Read More