सरकार के लिए अमरनाथ यात्रा बनी बड़ी चुनौती

सरकार के लिए अमरनाथ यात्रा बनी बड़ी चुनौती

ऊधमपुर: अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। इस संबंध में उत्तरी सेना प्रमुख लै. जनरल के.टी. परनायक ने पत्रकार सम्मेलन में कहा था कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रा में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे तथा इसके लिए नए हथकंडे भी अपना सकते हैं। अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए चुनौती बन गई है। इस बार अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा को लेकर हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है तथा हर प्रकार की सावधानियां बरती जा रही हैं। इस वर्ष 13 वर्ष से कम तथा 75 वर्ष से अधिक…

Read More

उत्तराखंड बाढ़: मानवता शर्मसार, एक चिप्स के पैकेट की कीमत 100 रुपए!

उत्तराखंड बाढ़: मानवता शर्मसार, एक चिप्स के पैकेट की कीमत 100 रुपए!

देहरादून: उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां कुछ लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनकी रक्षा के लिए दुआएं की जा रहे हैं, ऐसे में प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे लोगों के प्रति मानव उदासीनता की शर्मनाक खबरें भी सामने आ रही हैं। बाढ़ के कारण यहां फंसे लोगों को एक परांठे के लिए 250 रुपए और चिप्स के एक छोटे से पैकेट के लिए 100 रुपए देने पड़ रहे हैं। बाढ़ पीड़ित 56 वर्षीय देहरादून निवासी मनोहर लाल मौर्य ने कहा, ‘‘ मुझे एक…

Read More

‘आडवाणी को गिरफ्तार करने को लेकर दुविधा में थे लालू’

‘आडवाणी को गिरफ्तार करने को लेकर दुविधा में थे लालू’

पटना: पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से जदयू सांसद रंजन यादव ने दावा किया कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी को गिरफ्तार करने को लेकर दुविधा में थे। रंजन ने कहा कि 23 अक्तूबर की रात्रि 1.30 बजे उनके पास आए और बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री वी पी सिंह और शरद यादव उन पर आडवाणी को बिहार में गिरफ्तार करने के लिए दबाव बना रहे हैं जिसपर हमने उनसे कहा कि वे अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी सरकार बर्खास्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके यह…

Read More

‘मोदी के बढ़े रुतबे के बाद राजनीतिक दलों का नए सिरे से हो रहा गठबंधन’

‘मोदी के बढ़े रुतबे के बाद राजनीतिक दलों का नए सिरे से हो रहा गठबंधन’

बीजिंग: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के मद्देनजर राजनीतिक दलों का नए सिरे से गठबंधन हो रहा है तथा माकपा गैर कांग्रेस और भाजपा दलों को साथ लाने का प्रयास कर रही है। चीन के दौरे पर पहुंचे करात ने इसके साथ यह भी कहा कि इस तरह के नए गठबंधन के बारे में चुनाव के बाद ही पूरी तरह से पता चलेगा। उनका मानना है कि मोदी…

Read More

केदारनाथ में फंसी महि‍लाओं से हो रहा गलत व्यवहार!

केदारनाथ में फंसी महि‍लाओं से हो रहा गलत व्यवहार!

देहरादून: केदारानाथ में हुए मौत के तांडव से जहां पूरा देश परेशान है और सेना व स्वयं सेवी संगठनों के लोग विपदा में फंसे लोगों की मदद में आगे आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे भी कुछ लोग हैं जो मौके का फायदा उठाने से गुरेज नहीं कर रहे। मुसीबत में फंसे लोगों की सहायता करने की बजाय यह लूटने और शारीरिक व मानसिक कष्ट देने में लगे हैं। यूपी के एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रतापगढ़ से प्रकाशि‍त खबर ने लोगों को सकते में डाल दिया है। खबर…

Read More

उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62000 तीर्थयात्री, हजारों के मरने की आशंका

उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62000 तीर्थयात्री, हजारों के मरने की आशंका

देहरादून: आपदाग्रस्त उत्तराखंड में अभी भी 62,000 से अधिक तीर्थयात्री व पर्यटक फंसे हुए हैं जबकि 15,000 को अब तक सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित उत्तराखंड में हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका के बीच आज राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है तथा केदारनाथ में फंसे लोगों को वहां से निकालने के लिए भारतीय वायु सेना के आठ अतिरिक्त हेलीकाप्टर लगाए गए हैं। बाढ़ और बादल फटने के कारण केदारनाथ में भारी नुकसान हुआ है। राज्य…

Read More

सोशल मीडिया पर भी मोदी-मोदी, राहुल नं. 2 पर

सोशल मीडिया पर भी मोदी-मोदी, राहुल नं. 2 पर

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का पहले से पूरे देश में मोदी लहर छाई हुई और अब सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। एक स्टडी से सामने आया है कि सोशल मीडिया चैनल में सबसे ज्यादा जिक्र जिन नेताओं का होता है, उस सूची में पहला नंबर नरेंद्र मोदी का है। उनके बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और जन लोकपाल की लहर पर सवार अरविंद केजरीवाल का नंबर आता है। स्टडी में इस बात पर ‌गौर किया गया है…

Read More

‘मेरी हत्या के लिए माकपा ने माओवादियों से मिलाया हाथ’

‘मेरी हत्या के लिए माकपा ने माओवादियों से मिलाया हाथ’

चंद्रपाड़ा: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्ता में लौटने के लिए माकपा ने उनकी हत्या की खातिर माओवादियों से हाथ मिलाया है। ममता ने माकपा के साथ-साथ साथ कांग्रेस और भाजपा की भी आलोचना की। ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता में लौटने के प्रयास के तहत माकपा ने उनकी हत्या का खाका तैयार करने में माओवादियों से हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि उनके इरादे कभी सफल नहीं होंगे। सत्रह जून की दोपहर को ममता कमदुनी गांव में पंचायत चुनाव…

Read More

सोनिया आज करेंगी 10,920 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास

सोनिया आज करेंगी 10,920 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सलाहकार परिषद और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान की सबसे बडी पेयजल परियोजना और सुपर क्रिटिकल ऊर्जा संयंत्र का कल शिलान्यास करेंगी। राजस्थान सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार सोनिया 2938 करोड रुपये लागत की राजस्थान ग्रामीण पेयजल और फ्लोराइड निराकरण परियोजना नागौर, द्वितीय चरण का नागौर जिले के जायल कस्बे में शिलान्यास करेंगी। जापान इन्टरनेशनल कारपोरेशन एजेन्सी (जायका) के सहयोग से प्रस्तावित इस वृहद एवं महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजना को आगामी चार वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के माध्यम से नागौर…

Read More

BJP और JDU की लड़ाई में बाजी मार सकते हैं लालू!

BJP और JDU की लड़ाई में बाजी मार सकते हैं लालू!

पटना: भाजपा और लोजपा के वाकआऊट तथा कांग्रेस के समर्थन के बीच नीतीश कुमार की सरकार ने कल विश्वासमत हासिल कर लिया। एक न्यूज चैनल के सर्वे के अनुसरा अगर आज राज्‍य में विधानसभा चुनाव होते हैं तो लालू यादव की पार्टी आरजेडी सत्ता में आ सकती है। इसके अतिरिक्त इस सर्वे के अनुसार बीजेपी और जद (यू) का रिश्ता टूटने को 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने सही बताया है। लेकिन इस सर्वे में भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही छाए रहे। मोदी और नीतीश में से कौन…

Read More