नई दिल्ली: उत्तराखंड की आपदा में फंसे लोगों में से केवल गुजरात के लोगों को बचाने संबंधी खबरों पर अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने आज कहा कि किसी भी नेता को पीड़ित लोगों को बचाते समय संकीर्ण दायरा नहीं रखना चाहिए। सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान देहरादून हवाईअड्डे पर कल कांग्रेस और तेदेपा के नेताओं के बीच कहासुनी की घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि क्या हमें इस तरह की संकीर्णता दिखानी चाहिए…
Read MoreCategory: Breaking News
कांग्रेस ने पोस्टर मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना
नई दिल्ली: कांग्रेस ने अरविन्द केजरीवाल की पार्टी द्वारा जारी पोस्टरों के लिए उन पर प्रहार करते हुए कहा है कि इससे राजनीति का स्तर काफी नीचे गिर गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी पोस्टरों में बलात्कार के मामलों के लिए दिल्ली सरकार पर दोषारोपण किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने वीरवार को कहा, ‘‘यह नई गिरावट है। दुर्भाग्यवश मैं इतना नीचे नहीं उतर सकती। इससे उनकी सोच झलकती है और वह बलात्कार के मामलों को भी भुनाना चाहते हैं।’’ इस बीच, कांग्रेस की ओर झुकाव वाले…
Read Moreजुलाई से दो-तीन रुपए और महंगा होगा पेट्रोल!
नई दिल्ली: सीएनबीसी आवाज़ को सूचना मिली है कि 1 जुलाई से पेट्रोल के दाम और बढ़ सकते हैं। जैसे ही रुपए में कमजोरी देखी जा रही है ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल के दाम बढ़ाने के बारे में सोचने पर मजबूर हो गई हैं1 । जुलाई से पेट्रोल पर 2-3 रुपए प्रति लीटर और महंगा हो सकता है। गौरतबल है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में आई कमजोरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घाटा उठाने का मजबूर हो रही हैं। अगर रुपए का डालर के मुकाबले स्तर न…
Read Moreसीमा विवाद पर भारत-चीन वार्ता 28 और 29 जून को बीजिंग में
नई दिल्ली/बीजिंग: लद्दाख में चीन की घुसपैठ की घटना के बाद पहली बार भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधि सीमा के निर्धारण पर विचार-विमर्श के लिए 28 और 29 जून को बीजिंग में वार्ता करेंगे। सीमा विवाद के समाधान के संबंध में भारत के विशेष प्रतिनिधि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और चीन के विशेष प्रतिनिधि यांग जीची इस जटिल ओर लम्बे समय से चले आ रहे विवाद पर 16वें दौर की वार्ता करेंगे। विदेशमंत्रालय की संक्षिप्त विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
Read Moreआज मोदी करेंगे एक तीर से दो ‘शिकार’
मुंबई: भाजपा के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक तीर से दो ‘शिकार’ करने मुंबई दौरे पर आ रहे हैं। सुत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में पार्टी की कोर कमेटी के साथ लोकसभा चुनाव 2014 के लिए एजेंडा तय करने के साथ-साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा हाल ही में की गई टिप्पणी पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ राजनीतिक संबंधों के बारे में भी कोर कमेटी के सदस्य मोदी के सामने अपनी बात रखने…
Read Moreउत्तराखंड बाढ़: कांग्रेस भी नहीं जानती, कहां गए सोनिया के ट्रक!
देहरादून: भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का दावा कर रहीं हैं। लेकिन ये खबरें इन पार्टियों के खोखले दावों की धज्जियां उड़ाती हुई नजर आ रही हैं। बीते सोमवार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक रवाना तो किए लेकिन वे ट्रक जरुरतमंदो तक पहुंचे या नहीं इससे पूरी पार्टी बेखबर है। आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि इन ट्रकों को तीन दिन हो गए हैं रास्ते में फंसे हुए, लेकिन किसी ने उनकी सुध तक…
Read Moreपाक ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर गोलीबारी
जम्मू: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार एक के बाद एक सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। एक बार फिर जम्मू के पुंछ इलाके में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी है। जवाब में भारतीय सैनिकों की तरफ से भी फायरिंग की गई है। फिलहाल अभी इस मामले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले कल भी जम्मू के पुंछ इलाके में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी…
Read Moreउत्तराखंड बाढ़: ‘महामारी की संभावना नहीं, बद्रीनाथ में राहत अंतिम चरण में’
गोचर: उत्तराखंड सरकार ने महामारी फैलने की खबरों को आधारहीन बताते हुए आज कहा कि फंसे यात्रियों को निकालने का काम अंतिम दौर में है। गढवाल मंडल के आयुक्त सुबद्र्धन ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि इस तरह की खबरों का कोई आधार नहीं है और इस मामले में भ्रामक खबरें दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई खास क्षेत्र आपदा का शिकार होता और एक ही जगह पर श्रद्धालु मारे जाते तो यह संभावना बनती लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ है और गौरीकुंड से बद्रीनाथ तक पूरे…
Read More1 जुलाई से महंगा होगा रेल टिकट कैंसल करवाना
नई दिल्ली: रेल टिकट कैंसल करना हो सकता है महंगा। रेलवे के नए नियम बनाए गए है जो कि 1 जुलाई से प्रभाव में आ जाएंगे। रेलवे ने यह नए नियम वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों का टिकट जल्दी कन्फर्म करने के उद्देश्य से लागू किए हैं। रिजर्व टिकट के मामले में यात्रियों को अब अधिकतम धन वापसी के लिए टिकट ट्रेन रवानगी से कम-से-कम 48 घंटे पहले रद्द कराना होगा। अब तक 24 घंटे पहले तक टिकट कैंसल कराने पर पूरे पैसे (कैंसलेशन चार्ज छोड़कर) वापस मिल जाते थे। अनरिजर्व…
Read Moreमोदी को ‘न’ और राहुल को ‘हां’, यह कैसी सियासत?
देहरादून: उत्तराखंड में तबाही के एक सप्ताह बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाने के बाद काफी हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, उत्तराखंड की सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गत दिनों गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को हवाई सर्वे तक सीमित रखा था, लेकिन सोमवार को राहुल गांधी को न सिर्फ उत्तराखंड में लैंडिंग की इजाजत दी गई बल्कि उन्हें गोचर में आईटीबीपी के कैंप में रात भी गुजारने दी गई। शिंदे ने मोदी को उत्तराखंड जाने से…
Read More