अहमदाबाद: आगामी वर्ष के लिए चुनाव समिति के अध्यक्ष चुने जाने की बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मन-मुटाव के बाद बीजेपी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पहली बार मोदी, बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ एक ही मंच दिखेंगे। ये तीनों नेता गुजरात के जूनागढ़ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें स्थानीय बीजेपी नेता भावना बेन का सम्मान किया जाएगा। मोदी ने इससे पहले एक कॉन्क्लेव में मुस्लिम युवाओं की समस्याओं को सुना था और उनसे कहा था कि उनके हर सवाल पर गौर किया जाएगा।…
Read MoreCategory: Breaking News
मौसम विभाग ने फिर उत्तराखंड में भारी बारिश की दी चेतावनी
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार बारिश 7 सेंटीमीटर से 13 सें.मी. तक रोज हो सकत है। खासतौर पर मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में आई त्रासदी के बाद से ही अभी वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जिसमें अभी भी कई लोग फंसे हैं। आधिकारिक तौर पर करीब 850 लोगों की जान जा चुकी है। सेना के जवान लगातार…
Read Moreइस तरह से होगी उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद
देहरादून: उत्तराखंड में भीषण त्रासदी के कारण अनाथ हुए बच्चों की पूरी परवरिश राज्य सरकार करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में की। राहत एवं पुनर्वास के कई उपायों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि अनाथ हुए बच्चों की देखभाल पढाई और परिवरिश की सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार उठायेगी। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों के बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को 500 रूपये तथा इससे आगे की पढाई कर रहे छात्रों को एक हजार रूपये की एकमुश्त राशि दी जायेगी। प्रभावित क्षेत्रों…
Read Moreओबामा को जहरीला पत्र भेजने में अमेरिकी अभिनेत्री आरोपित
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को किसी ने पिछले महीने जहरीला पत्र भेजा था जिसके आरोप में एक अमेरिकी अभिनेत्री को आरोपित किया गया है। अमेरिकी समाचार पत्र ‘ह्यूस्टन क्रॉनिकल’ के हवाले से खबर आई है कि टेक्सास की 35 वर्षीय अभिनेत्री शैनन गेस रिचर्डसन पर संघीय सरकार ने दो आरोप लगाए गए हैं एक जिसमें राष्ट्रपति को धमकी भरा पत्र भेजने तथा दूसरा राष्ट्रपति को खतरा पहुंचाने के आरोप शामिल हैं। रिचर्डसन कई फिल्मों एवं टीवी कार्यक्रमों में शैनन गेस के नाम से काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘द…
Read Moreस्पॉट फिक्सिंग: कुंद्रा और शिल्पा को मिली क्लीन चिट
नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल रविवार को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट दे दी है। सेल के स्पेशल कमिश्नर एस. एन. श्रीवास्तव ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग में इन दोनों के शामिल होने के कोई सबूत नहीं हैं। इस वजह से अब इस मामले में आगे जांच नहीं की जाएगी। चूंकि जिस मैच में कुंद्रा के सट्टा लगाने की बात कही जा रही है वो जयपुर में खेला गया था, इसलिए दिल्ली पुलिस ने उमेश गोयकना के बयान की कॉपी…
Read Moreमोदी नहीं उत्तराखंड सरकार ही करेगी केदारनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य का केदारनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करने का प्रस्ताव अस्वीकार करते हुए कहा है कि यह काम उनकी सरकार और मंदिर समिति करेगी। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि आठवीं सदी के इस मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए फंड में कोई भी योगदान दे सकता है। उन्होंने ‘पीटीआई’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैं इस बात पर अटल हूं और पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि मंदिर का निर्माण राज्य सरकार और मंदिर की समिति…
Read Moreशाहरुख-गौरी के घर आया नन्हा मेहमान!
मुंबई: खबरों पर यकीन करें, तो शाहरुख खान और गौरी खान के घर नया नन्हा मेहमान आ गया है। ये नन्हा मेहमान है शाहरुख और गौरी का तीसरा बेबी बॉय है। पहले खबर थी कि बेबी की जुलाई में डिलिवरी है। लेकिन बच्चे की डिलिवरी प्री-मैच्योर हो गई है। खबरों की माने तो गौरी की भाभी नमिता छिब्बर इस बेबी की सेरोगेट मर्दर है। जानकारी के अनुसार उन्हें डॉ. इंदिरा हिंदुजा की देख-रेख में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 4 जून को दाखिल करवाया गया था। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी…
Read Moreमंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया परचम
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सवा लाख मतों से हराकर विजय हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार जयराम ठाकुर को एक लाख 36 हजार मतों से पराजित किया। गौरतलब है कि इस उपचुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में हुआ था। पहले चरण में 23 जून, दूसरे चरण में 27 जून और तीसरे चरण में 29 जून को मतदान हुए थे। इस चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को…
Read Moreनीतीश भाजपा के गंदे पानी में फंस गए थे’
रांची: अल्पसंख्यक मामले के केन्द्रीय मंत्री के रहमान खान ने यहां कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के गंदे पानी में फंस गये थे लेकिन एक बार वह जब उससे बाहर आ गये हैं तो फिर से स्वच्छ हो गये हैं। खान ने यहां एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार एक अच्छे राजनीतिज्ञ हैं लेकिन वह भाजपा के गंदे दलदली पानी में फंस गये थे जिससे अब वह निकल आये हैं। खान ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि मीडिया…
Read Moreशीला ने की राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की पुरजोर वकालत
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की पुरजोर वकालत की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले साल लोकसभा चुनावों के बाद शीर्ष पद पर कांग्रेस महासचिव को देखने के लिए वह हरसंभव प्रयास करें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में शीला ने कहा कि अगले दस माह में यह देखने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने मतभेद भुला देने चाहिए और ‘बलिदान’ देना चाहिए कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा ‘हमें सोनिया गांधी का बलिदान नहीं भूलना चाहिए। पार्टी के…
Read More