भुवनेश्वर: योग गुरू रामदेव ने कांग्रेस को राष्ट्रीय आपदा बताते हुए शनिवार को आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और राष्ट्र हित में उसे देश से उखाड़ फेंका जाना चाहिए। कई क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी देने के लिए उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशों में काले धन के रूप में जमा भारी धनराशि एफडीआई के रूप में देश में आ रही है। रामदेव ने दावा किया कि आजादी के बाद…
Read MoreCategory: Breaking News
उत्तराखंड ‘हरित जीडीपी’ से करेगा संसाधनों का निरिक्षण
नयी दिल्ली: शुक्रवार को उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो ‘सकल पर्यावरण उत्पाद’ या ‘ग्रोस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट’ (जीईपी) की सारणीबद्ध जानकारी की शुरुआत करेगा। जीईपी के द्वारा राज्य के प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी व उनकी स्तिथि को मापा जाएगा जीसी प्रति वर्ष जारी होने वाले जीडीपी के आंकड़ो के साथ जारी किया जाएगा। मुख्य मंत्री विजय बहुगुणा ने अपने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि नए हरित मापक को लागू करने के लिए काम शुरू कर दिया जाए जिससे राज्य के ग्लेशियर, जंगलों, नदियों, वायु…
Read Moreवीरभद्र ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के लिए केन्द्र को दिया सराहा
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खाद्य सुरक्षा अध्यादेश को स्वीकृति प्रदान करने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की सराहना की है। इस अध्यादेश को केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा गत सायं स्वीकृत किया गया था। वीरभद्र सिंह ने इस निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि गरीब तथा कमजोर वर्गों के कल्याण की संप्रग सरकार की प्रतिबद्धता इससे स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बिल के माध्यम से लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत देश की 67…
Read Moreबगहा पुलिस फायरिंग के लिये नीतीश इस्तीफा दें: लालू
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के बगहा में हुये पुलिस फायरिंग के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुये आज उनके इस्तीफे की मांग की और कहा कि इस सरकार का पतन शुरू हो गया है। नीतीश ने यहां राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के 17 वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि बगहा पुलिस फायरिंग में निर्दोष लोग मारे गये है। इस बर्बर पुलिस फायरिंग की जितनी भी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने पुलिस…
Read Moreमोदी ने कहा था, इशरत का मार डालो: वकील
अहमदाबाद: इशरत जहां मुठभेड़ मामले में एक नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार पता लगा है कि एक पीड़ित के वकील बातचीत के दौरान यह ने दावा किया है कि गुजरात पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने निलंबित वरिष्ठ अधिकारी और मामले में मुख्य आरोपी डी जी वंजारा को एक अन्य अधिकारी को यह कहते हुए सुना था कि उसे मुठभेड़ के लिए मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंजूरी हासिल है। मुठभेड़ के शिकार जावेद शेख के वकील मुकुल सिन्हा ने अपने फेसबुक पेज पर सेवानिवृत्त पुलिस…
Read Moreआडवाणी के बाद अब राजनाथ करेंगे संघ प्रमुख से मुलाकात
नई दिल्ली: भाजपा के अंर्तकलह के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता संघ को मानने में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद खबर है कि आज भाजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह (संघ ) प्रमुख से मुलाकात करने वाले हैं। गौरतलब है कि सूत्रों के अनुसार संघ के प्रमुख मोहन भागवत और कार्यवाहक भैया जी जोशी के साथ आडवाणी की बैठक दो घंटे तक चली। बैठक में अन्य प्रश्नों के अतिरिक्त पार्टी के आंतरिक…
Read Moreभाजपा खाद्य सुरक्षा विधेयक पर कभी चर्चा से पीछे नहीं हटी: राजनाथ
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने खाद्य सुरक्षा विधेयक के बारे में कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि विपक्ष विधेयक पर चर्चा से कभी पीछे नहीं हटा और वह इसके लिए हमेशा तैयार था। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार को विपक्ष के रवैये के कारण ही खादय सुरक्षा अध्यादेश लाना पड़ा क्योंकि वह इस पर चर्चा के लिए लंबे समय से कोशिश कर रही थी लेकिन विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा था। सिंह ने कहा…
Read Moreचीन की भारत को चेतावनी, ‘हमें उकसाओ मत’
नई दिल्ली: चीन के एक जनरल ने भारत को चेतावनी दी है कि वह सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ाकर नई समस्या के लिए न उकसाए। ‘चाइना स्ट्रेटजी कल्चर प्रमोशन एसोसिएशन’ के कार्यकारी उपाध्यक्ष तथा महानिदेशक मेजर जनरल लुओ युआन ने कहा, ‘इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि सीमावर्ती इलाकों में चीन और भारत के बीच तनाव एवं समस्याएं हैं।’ युआन ने कहा, ‘भारतीय पक्ष को चाहिये कि वह नई समस्याओं के लिए न उकसाये और न ही उसे सीमावर्ती इलाकों में सैन्य तैनाती को बढ़ाकर नई परेशानी शुरू करनी…
Read Moreविधायक की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत!
रायपुर: छत्तीसगढ़ के विधायक भीमा मंडावी की बेटी की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सुबह हॉस्टल परिसर में मिला। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान कर चल रही है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका मोना मंडावी (15) शंकर नगर स्थित मयूर स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी और वह आदित्य अपार्टमेंट में संचालित स्कूल की हॉस्टल में रहती थी। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे वह चौथे माले से कूद गई। अचानक आवाज आने से घबराए सिक्योरिटी गार्ड सहित आसपास के…
Read More2014 लोकसभा चुनाव मे एनडीए आगे, और यूपीए पीछे होगी: सर्वे
नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए को 197 सीटें, यूपीए को 184 सीटें तथा अन्य दलों को 162 सीटें मिलेंगी। यह एक ‘द वीक’ पत्रिका द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण की भविष्यवाणी है। सर्वे के अनुसार, चुनाव में वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के 37.2 फीसदी मतों के मुकाबले यूपीए के मत प्रतिशत में कमी आएगी और यह 31.7 फीसदी रहेगा जबकि एनडीए का मत प्रतिशत अगले लोकसभा चुनाव में 23.3 फीसदी से 26.7 फीसदी हो जाएगा। अन्य दलों की मतों में हिस्सेदारी 41.6 फीसदी रहेगी…
Read More