हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे बाबा रामदेव!

हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे बाबा रामदेव!

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का राग अलाप रहे बाबा रामदेव की इन दिनों बीजेपी से मेल-मिलाप चल रहा है। सूत्रों के अनुसार बाबा रामदेव चाहते हैं कि पश्चिमी युपी से उनके पांच ’शिष्यों’ को भाजपा टिकट दे। खासतौर पर रामदेव के करीबी व आर्य समाज से जुड़े स्वामी ओमवेश ने तो बिजनौर से तैयारी भी शुरू कर दी है। वे लोकदल से विधायक रह चुके हैं। इनके अलावा रामदेव मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत जाट बहुल जिलों में कम से कम पांच सीटें चाहते हैं। हरिद्वार…

Read More

जम्मू-कश्मीर लोक सचिवालय की इमारत में आग

जम्मू-कश्मीर लोक सचिवालय की इमारत में आग

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आज यहां लोक सचिवालय की इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि सचिवालय में स्थित कार्यालय सुबह नौ बज कर 30 मिनट पर खुलते हैं लेकिन इससे कुछ समय पहले ही मुख्य इमारत से लगे लकड़ी के दो मंजिला ढांचे से लपटें और काला धुआं निकलने लगा। उन्होंने बताया कि इमारत में शिक्षा मंत्रालय का कार्यालय और एक मेडिकल डिस्पेन्सरी है। यह रिकॉर्ड रूम सचिवालय के बगल में है, जहां मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बैठते हैं. यहां लगी आग में बड़ी संख्या में अहम दस्तावेजों के…

Read More

सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सरकार सहमत

सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सरकार सहमत

नई दिल्ली: सरकार का मानना है कि कि दो साल या उससे अधिक जेल की सजा पाए सांसदों-विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले से किसी को बुनियादी तौर पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए हालांकि इसके तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद ही इस निर्णय पर ठोस रूप से कुछ कहा जा सकता है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा .. बुनियादी तौर पर किसी को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए…

Read More

दामाद ने पत्नी और ससुर पर फेंका तेज़ाब

दामाद ने पत्नी और ससुर पर फेंका तेज़ाब

मोगा: जिला मोगा के गांव दाया कला के रहने वाले एक बाप और बेटी पर आज सुबह उनके दामाद ने अपने एक साथी की मदद से दोनों पर तेज़ाब फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों पीडितो को पीछे से आ रहे एक कार चालक की ओर से मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहा लड़की नाजुक हालत को देखते हुए बाप बेटी को फरीदकोट रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में मौजूद पीड़ित लड़की मंदीप कौर और उसके पिता शमशेर सिंह के रिश्तेदार ने बताया की 24…

Read More

दिग्विजय के ट्वीट से नाराज कांग्रेसी नेता चतुर्वेदी BJP में शामिल

दिग्विजय के ट्वीट से नाराज कांग्रेसी नेता चतुर्वेदी BJP में शामिल

भोपाल: मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं विपक्ष के उपनेता चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी आज विधानसभा में कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। चतुर्वेदी ने भाजपा में शामिल होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय पर संवाददाताओं से कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी अपने अविश्वास प्रस्ताव में कई जरूरी मुद्दों को छोड़ रही थी, उससे वह आहत महसूस कर…

Read More

‘महाबोधि मंदिर पर हमला राजनीतिक नही बल्कि आतंकवाद से जुड़ा मामला’

‘महाबोधि मंदिर पर हमला राजनीतिक नही बल्कि आतंकवाद से जुड़ा मामला’

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में हुये सिलसिलेवार बम धमाके को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल .राजद. पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह राजनीतिक मर्यादा. समस्याओं के हल और देश के हालात के लिये भी ठीक नहीं है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाबोधि मंदिर पर हमला राजनीतिक नही बल्कि आतंकवाद से जुड़ा मामला है और आतंकवाद एक अंतर्राष्ट्रीय चुनौती है। उन्होंने कहा कि…

Read More

हरिद्वार में लगा रहेगा राहत शिविर: मुख्यमंत्री

हरिद्वार में लगा रहेगा राहत शिविर: मुख्यमंत्री

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड के शांतिकुंज हरिद्वार में राहत शिविर अभी लगा रहेगा। उन्होंने आपदा के मृतकों की सूची के प्रमाणीकरण की कार्रवाई आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। चौहान उत्तराखण्ड आपदा की समीक्षा करते हुए कल कहा कि हरिद्वार शांतिकुंज में स्थापित राहत शिविर में भूले-भटके लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने में विलंब नहीं हो। गुमशुदा व्यक्तियों की सूची का शीघ्र सत्यापन किया जाए। सूची में नामों के दोहराव आदि नहीं हो। प्रमाणीकरण प्रक्रिया स्पष्ट…

Read More

भाजपा तैयार कर रही है ‘विजन डॉक्यूमेंट’: राजनाथ

भाजपा तैयार कर रही है ‘विजन डॉक्यूमेंट’: राजनाथ

कोलकाता: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के मकसद से पार्टी लोकसभा चुनावों से पहले जल्द ही एक ‘विजन डाक्यूमेंट’ लाएगी। सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा देश के आर्थिक, औद्योगिक, कृषि, रक्षा, विदेश और अन्य नीतियों (डॉक्यूमेंट में) पर अपना विजन प्रोजेक्ट करेगी और कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन को सामने लाएगी।’’ उन्होंने यहां पर संवाददाताओं से कहा कि भाजपा भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के मकसद से विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लोग अगले लोकसभा…

Read More

बोधगया मंदिर में हुए विस्फोट आतंकी हमला है: गोस्वामी

बोधगया मंदिर में हुए विस्फोट आतंकी हमला है: गोस्वामी

गया: बिहार में गया जिले के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के समीप और उसके आसपास के इलाकों में आज प्रात: एक के बाद एक कर 8 बम विस्फोट हुए जिनमें 2 बौद्ध भिक्षु घायल हो गए। इस पर केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने कहा कि बोधगया मंदिर में हुए विस्फोट आतंकी हमला है। सूत्रों के अनुसार गोस्वामी ने कहा कि बोधगया मंदिर में सीरीयल ब्लॉसट आतंकी हमला है। मगध प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे हुए इन धमाकों में…

Read More

ममता ने कहा, चुनाव-पूर्व ‘झांसा’ है खाद्य सुरक्षा अध्यादेश

ममता ने कहा, चुनाव-पूर्व ‘झांसा’ है खाद्य सुरक्षा अध्यादेश

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार के खाद्य सुरक्षा विधेयक को आज अव्यवहारिक और लोकसभा चुनाव के पहले का झांसा बताया। ममता ने कहा, ‘‘देश की सुरक्षा की रक्षा कर पाने में असफल (संप्रग सरकार) लोगों को खाद्य सुरक्षा देने का दावा कर रही है। इसके लिए धन नहीं है। ऐसी चीजें चुनाव से पहले हो रही हैं। यह एक झूठ है और यह एक झांसा है।’’ दक्षिण 24 परगना जिले में पार्टी के पंचायत चुनाव बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम खाद्य…

Read More