दिल्‍ली: 99 पिस्‍तौल के साथ 2 व्‍यक्ति गिरफ्तार

दिल्‍ली: 99 पिस्‍तौल के साथ 2 व्‍यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक कार से 99 बंदूकें जब्त की। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने पिस्‍तौल के साथ 2 लोगों की गिरफ्तारी की है। बिहार के मुंगेर में बने .32 बोर की इन पिस्तौलों की अपराधियों के बीच काफी मांग रहती है और इन्हें कार के अगले हिस्से में लगे हेडलाइट के पीछे एक खोह में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में मुंगेर के रहने वाले निरंजन मिश्रा और फिरोज आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक विशेष अभियान…

Read More

2जी मामला: अनिल, टीना अंबानी की गवाही की याचिका पर फैसला 19 जुलाई तक

2जी मामला: अनिल, टीना अंबानी की गवाही की याचिका पर फैसला 19 जुलाई तक

नई दिल्ली: 2जी केस में अनिल अंबानी और टीना अंबानी को गवाह के तौर पर बुलाने की सीबीआई की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला 19 जुलाई तक सुरक्षित रखा। गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि 2जी स्पैक्ट्रम मामले में रिलायंस ए.डी.ए.जी. के चेयरमैन अनिल अंबानी तथा उनकी पत्नी टीना अंबानी को गवाह के रूप में बुलाना, उनका बयान कराना जरूरी है। सी.बी.आई. का कहना है कि इस मामले में कंपनी के जिन अधिकारियों से पूछताछ की गई थी उन्होंने…

Read More

मोदी का ‘साइड इफ़ेक्ट’: प्रशंसा और बुराई दोनों भारी पड़ी

मोदी का ‘साइड इफ़ेक्ट’: प्रशंसा और बुराई दोनों भारी पड़ी

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के अब दो साइड इफेक्ट हुए है। एक तरफ जहां सांसद विजय बहादुर सिंह मोदी के ‘पिल्ला’ वाले बयान का बचाव करने पर बसपा ने सस्पेंड कर दिया तो वहीं दुसरी तरफ, दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष आमिर रजा हुसैन ने मोदी के खिलाफ बयान देने के बाद इस्तीफा दे दिया। बतां दें कि, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पिल्ला’ वाले बयान का बचाव करने वाले सांसद विजय बहादुर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा…

Read More

‘मिड-डे-मर्डर’: बिहार के छपरा में 22 छात्रों की मौत, राजनीती गरमाई

‘मिड-डे-मर्डर’: बिहार के छपरा में 22 छात्रों की मौत, राजनीती गरमाई

छपरा: बिहार में सारण जिले में प्राथमिक विद्यालय में आज मध्याह्न भोजन से 22 छात्रों की मौत हो गई तथा 26 से अधिक गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बीमार बच्चों में से 3 की हालत ज्यादा गंभीर है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चितागंज के गडामन गांव में नवसर्जित प्राथमिक विद्यालय में जब छात्रों को मध्याह्न भोजन कराया जा रहा था तभी छात्र अंशु कुमार और गुंजन कुमार मौके पर ही गिर पड़े। इसी दौरान भोजन कर रहे बारह से अधिक बच्चें…

Read More

उत्तराखंड त्रासदी: लापता लोगों को आज माना जाएगा मृत

उत्तराखंड त्रासदी: लापता लोगों को आज माना जाएगा मृत

देहरादून: उत्तराखंड में आई आपदा ने जहां सब कुछ तबाह हो गया वहीं कई परिवार अपने परिवारजनों से हमेशा के लिए दूर हो गए। कुछ सप्ताह पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा था कि उत्तराखंड में जो लोग लापता हुए हैं अगर वह 15 जुलाई तक न मिले तो उन्हें मृत समझा जाएगा। आज 15 जुलाई है और सरकार ने पांच हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की पुष्टि की थी। सूत्रों के अनुसार अभी तक इन लापता लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया…

Read More

भारतीय वायुक्षेत्र में चीनी हेलीकॉप्टरों ने की घुसपैठ

भारतीय वायुक्षेत्र में चीनी हेलीकॉप्टरों ने की घुसपैठ

लेह: भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों के घुसपैठ करने और निगरानी कैमरा ले जाने के कुछ दिनों के बाद ही चीन की सेना के दो हेलिकॉप्टरों ने 11 जुलाई को लद्दाख के चुमार सेक्टर में भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया। पीएलए हेलिकॉप्टरों ने चुमार सेक्टर में 11 जुलाई को सुबह में करीब आठ बजे भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन किया और कुछ समय तक उड़ान भरने के बाद वापस लौट गया। अलबत्ता, सेना सूत्रों ने घटना को तवज्जो नहीं देते हुए दावा किया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का दो…

Read More

चौथी बार बढ़े पेट्रोल के दाम, 1.55 रुपए हुआ मंहगा

चौथी बार बढ़े पेट्रोल के दाम, 1.55 रुपए हुआ मंहगा

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमतें इस साल लोगों के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रही हैं। इस साल पेट्रोल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव आया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 1.55 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है, यह दरें आधी रात से लागू होंगी। डेढ़ महीने में चौथी बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल के दाम के अलावा जल्द ही डीजल के दाम में भी वृद्धि होने की संभावना है। पेट्रोल की कीमतें बढऩे की वजह के पीछे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में…

Read More

रामदेव बोले, शायद विदेशी महिला के डर से नहीं हंसते PM!

रामदेव बोले, शायद विदेशी महिला के डर से नहीं हंसते PM!

भोपाल: योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए ‘पापी पार्टी’ करार दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को किसी ने हंसते हुए नहीं देखा ऐसे लगते है जैसे रात भर उनकी पिटाई हुई हो। साथ ही उन्होंने कहा कि वह शायद विदेशी महिला के डर से नहीं हंसते। कल उन्होंने केंद्र सरकार और कांग्रेस नेताओं की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश पर वर्षों शासन करने के बावजूद देश की आज क्या स्थिति है, यह किसी से छिपी…

Read More

‘बेल्लारी में रेड्डी तो बुधनी में चौहान बंधु’

‘बेल्लारी में रेड्डी तो बुधनी में चौहान बंधु’

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी से कर दिया है। इस सभा में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों पर जमकर हमले बोले। मुख्यमंत्री पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने बेल्लारी के रेड्डी बंधु की तुलना बुधनी में चौहान बंधु (शिवराज व उनके भाइयों) से कर डाली। सीहोर जिले के नसरुल्लागंज की इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में रेत के…

Read More

’कांग्रेस सेक्युलरिज्म का बुर्का पहन बंकर में घुसती है’

’कांग्रेस सेक्युलरिज्म का बुर्का पहन बंकर में घुसती है’

पुणे: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कांगे्रस और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। इस दौरान मोदी ने मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप भी लगाया और कहा, ‘कांग्रेस पर जब भी संकट गहराया है वह सेक्युलरिज्म का बुर्का पहन बंकर में घुस जाती है’। इस दौरान मोदी ने देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘अनर्थशात्री’ कहा और रुपए की गिरती कीमत पर वित्तमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा रुपए की गिरावट उनकी उम्र तक पहुंच रही है। मोदी ने कहा लोग बुर्का पहन…

Read More