BJP और JDU की लड़ाई में बाजी मार सकते हैं लालू!

BJP और JDU की लड़ाई में बाजी मार सकते हैं लालू!

पटना: भाजपा और लोजपा के वाकआऊट तथा कांग्रेस के समर्थन के बीच नीतीश कुमार की सरकार ने कल विश्वासमत हासिल कर लिया। एक न्यूज चैनल के सर्वे के अनुसरा अगर आज राज्‍य में विधानसभा चुनाव होते हैं तो लालू यादव की पार्टी आरजेडी सत्ता में आ सकती है। इसके अतिरिक्त इस सर्वे के अनुसार बीजेपी और जद (यू) का रिश्ता टूटने को 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने सही बताया है।

लेकिन इस सर्वे में भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही छाए रहे। मोदी और नीतीश में से कौन अच्छा पीएम रहेगा, इस प्रश्न के जवाब में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने नरेंद्र मोदी का ही नाम लिया है।

गौरतलब है कि नीतीश सरकार के पक्ष में 126 वोट और विपक्ष में 24 वोट पड़े। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद को छोड़कर नीतीश सरकार के पक्ष में जद (यू) के 117, कांग्रेस के 4, भाकपा के 1 और 4 निर्दलीय विधायकों ने मतदान किया। 22 राजद और 2 निर्दलीय विधायकों ने विश्वासमत के खिलाफ मतदान किया। भाजपा के 91 और लोजपा के एक विधायक ने सदन से वाकआऊट किया और मतदान में हिस्सा नहीं लिया। भाजपा से अलग होने के बाद यह नीतीश की पहली जीत है। अब प्रश्न यह खड़ा होता है कि क्या नीतीश को अगले चुनाव में जीत हासिल होगी?

Related posts