BCCI चीफ श्रीनिवासन की जाएगी कुर्सी !

BCCI चीफ श्रीनिवासन की जाएगी कुर्सी !

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगर बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद गुरूनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी हुई तो श्रीनिवान को अपनी कुर्सी गवानी पड़ सकती है। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए मयप्पन को तलब किया है। बताया जा रहा है कि मयप्पन का नाम सामने आने के बाद से ही श्रीनिवासन काफी दबाव में हैं। आज दोपहर 3 बजे की फ्लाइट से अपने वकील के साथ मदुरै से मुंबई आएंगे मयप्पन।

स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच ने गुरू मयप्पन की मांग को खारिका करते हुए आज ही पेश होने का आदेश दिया है। मयप्पन ने पेश होने के लिए पुलिस से कुछ वक्त की मांग की थी जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया है।

इससे पहले कल मुम्बई क्राईम ब्रांच की टीम कल मयप्पन से पूछताछ के लिए चेन्नई भी गई थी लेकिन मयप्पन से सम्पर्क न होने से पुलिस ने उसे पेश होने के लिए आज तक के वक्त दिया था। गौरतलब है कि विंदू दारा सिंह के कॉल डिटेल से यह खुलासा हुआ है कि मयप्पन लगातार विंदू के संपर्क में थे।

Related posts