भाजपा व कांग्रेस फ्लोर टेस्ट पर भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने, बागियों के इस्तीफे पर फैसले का इंतजार

भोपाल मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस और भाजपा में शह और मात का खेल शुरू हो गया है। दोनों दल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं। विपक्षी दल भाजपा ने जहां 16 मार्च को बहुमत सिद्ध कराए जाने की मांग की है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह केवल अपने 22 बागी विधायकों के इस्तीफे पर निर्णय के बाद ही फ्लोर टेस्ट का सामना करने को तैयार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर…

Read More

हिमाचल सरकार के ये मंत्री टीए-डीए लेने में सबसे आगे

शिमला यात्रा और महंगाई भत्ता लेने में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह सबसे आगे रहे हैं। 2018-19 और 2019-20 के दौरान 31 जनवरी तक महेंद्र सिंह ने 20.51 लाख के भत्ते क्लेम किए हैं। सूची में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कम खर्चीले साबित होते हुए11वें नंबर पर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दो साल में छह लाख के भत्ते लिए हैं। मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री दोनों ने मेडिकल रि-इंबर्समेंट नहीं ली है।दोनों ने टीए और डीए ही क्लेम किया है। अधिक भत्ते लेने वाले मंत्रियों की सूची में शहरी विकास मंत्री…

Read More

आज से दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, हंगामेदार होने की संभावना

नई दिल्ली शुक्रवार से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र हंगामेदार होने के आसार है। सत्ता पक्ष ने राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकरण (एनपीआर) और कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया है। वहीं, विपक्ष दिल्ली की समस्याओं पर चर्चा कराने की तैयारी में है। ऐसे में जहां दिल्ली सरकार केंद्र की नीतियों को कठघरे में खड़ा करेगी तो विपक्ष एकजुटता के साथ इसके समर्थन में अपना पक्ष रखने की तैयारी में है। लिहाजा सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। क्योंकि सत्ता…

Read More

सरकार का कड़ा फैसला, इन देशों से एयरपोर्ट आने वाला हर यात्री 14 दिन की निगरानी में रहेगा

अमृतसर कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए पंजाब सरकार ने कड़ा फैसला किया है। अब अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चीन, ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से पहुंचने वाले हर यात्री को 14 दिनों तक सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा। पुनर्वास केंद्र में लाए जाने वाले लोगों की जांच एग्जामिनेशन टीमें सुबह-शाम करेंगी। लक्षण मिलने पर इन्हें गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में दाखिल किया जाएगा। पुनर्वास केंद्र में खाने का इंतजाम भी किया गया…

Read More

कोरोनावायरस : जयराम सरकार ने इन नियमों की अधिसूचना की जारी

 शिमला कोरोनावायरस की इलाज और रोकथाम में बाधा बनने वाले जेल जाएंगे। इस संबंध में कार्रवाई के लिए हिमाचल सरकार ने डीसी, एडीएम और एसडीएम को अधिकृत किया है। सरकार ने इस महामारी को रोकने के लिए नए नियम अधिसूचित किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सदन में इन नियमों की अधिसूचना जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से कोरोना के चलते सामूहिक सभाएं स्थगित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण की आशंकाओं को रोका जा सकेगा। ऐसी सभाएं जरूरी हों तो स्वास्थ्य विभाग के…

Read More

यस बैंक : प्रदेश सरकार और अन्य जमाकर्ताओं के 32 हजार खातों में 1909 करोड़ रुपये फंसे : सीएम जयराम ठाकुर

शिमला यस बैंक में हिमाचल प्रदेश सरकार और अन्य जमाकर्ताओं के 1909 करोड़ रुपये फंसे हैं। यह रकम 32 हजार खातों में जमा है। इसमें सरकारी संस्थाओं के 1244 करोड़ रुपये जमा हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में सदन को यह जानकारी दी। वहीं सीएम ने कहा कि रिजर्व बैंक ने निवेशकों को धन सुरक्षित होने का आश्वासन दिया है। सदन में प्रश्नकाल के बाद अपने वक्तव्य में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि यस बैंक की ओर से दी जा रही ऊंची…

Read More

बारिश के साथ तेज तूफान ने खूब मचाई तबाही,लाखों रुपये का नुकसान कई घंटे तक लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए

कुल्लू हिमाचल के कुल्लू जिले में मौसम से लोगों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। गुरुवार को बारिश के साथ तेज तूफान ने खूब तबाही मचाई। तूफान से जिला में प्राइमरी स्कूल सहित एक दर्जन घरों व दुकानों की छतें उड़ गई हैं।तूफान से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि कई फलदार पेड़ों की टहनियां भी टूट गई हैं। आंधी-तूफान से गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग को भी नुकसान हुआ है। गुरुवार शाम पांच बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। बारिश के साथ तेज तूफान शुरू…

Read More

यस बैंक : भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के 545 करोड़ रुपये छुड़वाने को वित्त मंत्री से मिले नेता

नई दिल्ली संकट में आए निजी यस बैंक में रखे भगवान जगन्नाथ के मंदिर के ट्रस्ट के 545 करोड़ रुपये की वापसी की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बीजू जनता दल के नेता प्रसन्न आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से संसद परिसर में बुधवार को मुलाकात की। इन लोगों ने वित्त मंत्री ने इस धनराशि को पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्ट को वापस करने में दखल देने की मांग की। बाद में आचार्य ने बताया कि सीतारमण ने उन्हें भरोसा दिलाया…

Read More

गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया समितियों का गठन

 नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दो विशेष समितियों का गठन किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ये विशेष समितियां सीएपीएफ से जुड़े सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों की विभिन्न प्रकार की मंजूरियों और समस्याओं का निस्तारण करेंगी। इन समितियों का गठन पिछले सप्ताह किया गया है। इससे करीब 10 लाख जवानों वाले इन सुरक्षा बलों की समस्याओं का त्वरित हल मिल पाएगा। मंत्रालय के अधिकरियों के मुताबिक, गृह सचिव की अध्यक्षता वाली पहली समिति गृह मंत्रालय और इन सुरक्षा बलों के…

Read More

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया

नई दिल्ली विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 को पैनडेमिक (विश्वव्यापी महामारी) माना जा सकता है। इसी बीच, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों के संख्या 68 हो गई है। सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के पर्यटक वीजा निलंबित कर दिए हैं। वहीं, तमिलनाडु में एक पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है। यहां पढ़ें भारत में कोरोनावायरस से संबंधित सभी…

Read More