शोपियां जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके के मेलहूरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षाबलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी आतंकियों ने गोलीबारी जारी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
कोरोना के नौ रोगियों की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव, मरीजों का जल्द ठीक होना राहत की बात : सीएम
शिमला देशभर में भले ही कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा हो, पर हिमाचल से राहत की उम्मीद नजर आ रही है। सूबे के अस्पतालों में भर्ती 23 पॉजिटिव मरीजों में से नौ की 14 दिन बाद ली गई पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सप्ताह बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है और नए मामले नहीं बढ़ते हैं तो हिमाचल गोवा, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे कोरोना मुक्त राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की ओर कदम बढ़ा सकता है। गौर हो कि हिमाचल में पॉजिटिव मिले 11…
Read Moreसरकार के आदेश के बावजूद मनमानी करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
शिमला लॉकडाउन के दौरान शिमला स्टेशन छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाने वाले सचिवालय कर्मियों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। कार्मिक विभाग ने सचिवालय के सभी ब्रांच अधिकारियों से अपने अधीन आने वाले ऐसे सभी कर्मियों की सूची मांगी है जो स्टेशन पर मौजूद नहीं है। सचिवालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों को सूची तीन दिन में उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही ऐसे सभी कर्मियों को चिह्नित कर उनके नाम बताने के लिए कहा गया है जो हॉटस्पॉट, क्लस्टर या कंटेनमेंट जोन…
Read Moreप्रदेश पर कोरोना की मार : महीने के भीतर ही करीब 7000 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति
शिमला/नालागढ़ (सोलन) पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश पर कोरोना वायरस की तगड़ी मार पड़ी है। पर्यटन और औद्योगिक समेत तमाम व्यावसायिक गतिविधियां अरसे से ठप हैं। सरकार के राजस्व अर्जन के स्रोत सूख गए हैं। महीने के भीतर ही करीब 7000 करोड़ से अधिक की चपत प्रदेश को लग चुकी है। आर्थिक क्षति के आंकड़ों में उछाल अभी बना है। आर्थिक मोर्चे पर इसके अभी और दुष्परिणाम आने बाकी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कोरोना की इस मार को स्वीकार चुके हैं। उनका कहना है कि सरकारी राजस्व में करीब 350…
Read More‘कोविड इंडिया सेवा’, शुरू जनता को रियल टाइम में मिलेगा समस्याओं का समाधान
नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने की इस इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म की शुरुआत ट्वीट्स को टोकन में बदल कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी समस्या ई-गवर्नेंस को रियल टाइम में प्रभावी बनाने के लिए बनाया गया यह प्लेटफॉर्म केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन ने मंगलवार को ‘कोविड इंडिया सेवा’ की शुरुआत की। ट्विटर पर बनाए गए इस आधिकारिक ट्विटर हैंडल की सहायता से महामारी के दौरान लाखों भारतीयों से सीधा संवाद किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य वास्तविक समय (रियल टाइम) में खास…
Read Moreजिलों में बनेंगे ‘होम अवे फ्रॉम होम’ ड्यूटी पर तैनात जवानों को सताती है अपनों की चिंता
चंडीगढ़ कोरोना से मुकाबला कर रहे पंजाब पुलिस के जवानों को अपने परिजनों की चिंता भी खाए जा रही है। दो-दो शिफ्ट में ड्यूटी करने के बाद पुलिस के जवान और अधिकारी इस चिंता से अपने घरों को लौटने से झिझक रहे हैं कि उनकी वर्दी से चिपककर कोरोना वायरस उनके घर तक न पहुंच जाए, जहां उनके अपने पूरी तरह महफूज हैं। राज्य में पैरा मेडिकल स्टाफ के परिवारों के कोरोना से पीड़ित होने के कई मामले सामने आने के बाद पुलिस के जवानों की चिंता और बढ़ गई…
Read Moreराजपुरा में एक डॉक्टर समेत 5 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
पटियाला पंजाब में मंगलवार को पटियाला जिले के राजपुरा में एक डॉक्टर समेत पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुष्टि होते ही सभी को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया। इसके साथ ही पंजाब में कोरोना से पीड़ितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 251 पहुंच गई है। अब तक महामारी से प्रदेश में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। सेहत विभाग से जिला एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. सुमित सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि राजपुरा की जिस बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट कुछ दिन…
Read Moreसुरक्षा बलों ने चार ओजीडब्ल्यू को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद किए बरामद
जम्मू कश्मीर घाटी में सोमवार को सुरक्षा बलों ने चार ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। इनमें दो जैश ए मोहम्मद और दो लश्कर ए तैयबा के हैं। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पिस्टल तथा दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स तथा 178 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से वाचि पेट्रोल पंप के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच की…
Read Moreसरकार ने मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ा दी, लाखों मनरेगा मजदूरों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
शिमला हिमाचल सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मनरेगा के तहत मिलने वाली दिहाड़ी 20 रुपये बढ़ा दी है। इससे लाखों मनरेगा मजदूरों को लाभ मिलेगा। अभी तक मनरेगा के तहत 185 रुपये की दिहाड़ी मिलती है। अब इसे बढ़ाकर 205 रुपये कर दिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। वहीं, कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान इन्हें काम करने के लिए कर्फ्यू पास बनाने की जरूरत नहीं होगी। कार्य के दौरान इन्हें सरकारी के दिशा-निर्देशों का पालन करना…
Read Moreमुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 फंड में उदारता से दान करने का किया आग्रह
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 फंड में उदारता से दान करने का किया आग्रह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 24 मार्च, 2020 को राज्य सरकार द्वारा हि.प्र. कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फंड में राज्य के लोगों ने भरपूर योगदान दिया है और 21 अप्रैल, 2020 तक इस फंड में 20 करोड़ 16 लाख 64 हजार रुपये एकत्रित हो चुके हैं। जय राम ठाकुर ने इस फंड में लोगों द्वारा दिए गए सहयोग…
Read More