एक लाख पीपीई किट भारत में हर दिन हो रही तैयार

नई दिल्ली भारत कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए लॉकडाउन सहित विभिन्न प्रकार के उपाय कर रहा है। सरकार द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह इस वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें और बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें। वहीं, मास्क को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि दो महीने पहले तक भारत में पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) बनाने वाली एक भी कंपनी नहीं थी, लेकिन पिछले दो महीने में 104 ऐसी कंपनियां तैयार हुई हैं…

Read More

लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में 21 फीसदी का इजाफा, रोकने को बनाई रणनीति

चंडीगढ़ कर्फ्यू व तालाबंदी शुरू होने से अब तक महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायतों में भारी वृद्धि को देखते हुए पुलिस ने ऐसे मामलों से निपटने की विस्तृत रणनीति तैयार की है। इसके तहत डीएसपी को महिलाओं के विरुद्ध अपराध के संबंध में की जा रही कार्रवाई की डेली रिपोर्ट पेश करनी होगी। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्थिति का जायजा लेने और इस वृद्धि दर से निपटने के लिए डीजीपी ने गुरुवार…

Read More

मरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक सुराग नहीं, तलाश में भटक रही पुलिस

नई दिल्ली निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस समेत देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद मरकज में आए 1200 जमातियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ये भारतीय हैं या विदेशों के रहने वाले हैं, इनकी जांच की जा रही है। फरार जमातियों का रिकार्ड खंगालने के लिए अपराध शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार को शामली (उत्तर प्रदेश) जिले के कांधला स्थित मौलाना मोहम्मद साद के फार्म हाउस में छापेमारी भी की। अपराध शाखा के एक…

Read More

सीएम केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस वार्ता, ग्रेटर नोएडा में चार के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन का आज 31वां दिन है। हालांकि अब भी दिल्ली में हालात सुधरते नहीं दिख रहे। तीन दिन बाद गुरुवार को फिर दिल्ली में सौ से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को 128 नए मरीज मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 2,376 मरीज मिले हैं, जिनमें से 50 की मौत हो चुकी है। वहीं, 88 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 808 पहुंच चुकी है। सिर्फ दिल्ली ही एनसीआर के…

Read More

प्रोजेक्ट एटीएम शुरू, लोगों को मोबाइल से करेंगे जागरूक

नाहन (सिरमौर) लॉकडाउन के चलते घरों में बैठे लोगों के मोबाइल पर जल्द ही घंटी बजेगी। मोबाइल पर आने वाली कॉल ऑडियो या वीडियो दोनों हो सकती हैं। कॉल करने का मकसद सिर्फ लोगों को कोरोना के लक्षणों, बचाव व सामाजिक दूरी और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी पहुंचाना होगा। साथ ही कोरोना अपडेट्स भी आम लोगों तक पहुंचेंगे। सिरमौर में इसकी शुरूआत हो चुकी है। कोरोना से जंग के लिए सिरमौर में चार हफ्ते तक प्रोजेक्ट एटीएम चलेगा। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब जिले…

Read More

अमेरिका में विदेशी नागरिकों को नहीं मिलेगा प्रवेश, ट्रंप ने लगाया अस्थायी प्रतिबंध

वर्ल्ड डेस्क अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां बचाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने लिया फैसला अमेरिका में पहले से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है कोरोना वायरस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां बचाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार कुछ निश्चित प्रकार के आप्रवासन को 60 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह चोट पहुंचाई है। आप्रवासन…

Read More

कोरोना महामारी में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि प्रदेश में कोविड-19 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर विभिन्न क्षमता में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके परिवार के नजदीकी सम्बन्धी को सरकार ने 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार कोविड-19 के दौरान कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने की स्थिति में यह अनुग्रह अनुदान राशि राज्य आपदा रिस्पाॅंस फंड कोविड-19 के तहत दी जाएगी। प्रवक्ता…

Read More

कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाई जाएगीः मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग के कार्यों की आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की क्षमता को बढ़ाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए तीन प्रकार के स्वास्थ्य…

Read More

प्रदेश की सड़क परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक ने 585 करोड़ रुपये स्वीकृत किए: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि विश्व बैंक ने हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना के तहत राज्य की मुख्य सड़कों के स्तरोन्यन तथा लोक निर्माण विभाग के आधुनिकीकरण के लिए 585 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।   जय राम ठाकुर ने कहा कि इसके तहत प्रथम चरण में 45 किलोमीटर लम्बे बरोटीवाला-बद्दी-साईं-रामशहर, 14.5 किलोमीटर दधोल-लदरौर सड़क, 28 किलोमीटर लम्बी मंडी-रिवालसर-कलखर और 3.5 किलोमीटर लम्बी रघुनाथपुरा-मंडी-हरपुरा-भराड़ी सड़कों का कार्य आरम्भ किया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाॅकडाउन…

Read More

लॉकडाउन : आतंकी हमले बढ़े, 13 दिन में 10 जवान शहीद और 18 दहशतगर्द ढेर

जम्मू पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने के बाद बंद रहे कश्मीर में छह महीनों के दौरान सुरक्षाबलों को इतना नुकसान नहीं हुआ, जितना लॉकडाउन के 28 दिन में उठाना पड़ा है। 25 मार्च से लगे लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने में लगे सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं। इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 18 वारदातें हुई हैं। पिछले तेरह दिनों में कश्मीर घाटी में आतंकी हमलों में 10 जवान शहीद हुए। हालांकि इस अवधि में 18 आतंकी भी मारे गए हैं। दूसरी…

Read More