महबूबा मुफ्ती को राहत नहीं, 28 और लोगों से हटा पीएसए

जम्मू जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केन्द्र शासित प्रदेश और उससे बाहर जेलों में बंद 28 लोगों से पीएसए हटा दिया है। प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक जिन लोगों के ऊपर से पीएसए हटाया गया है उनमें कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरिंग फेडरेशन (केटीएमएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि पीडीपी प्रमुख तथा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर तथा पूर्व मंत्री नईम अख्तर को अब भी राहत नहीं दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से…

Read More

सरकार ने सशर्त तीनों सीमेंट प्लांटों में उत्पादन को दी मंजूरी

शिमला हिमाचल में उद्योग जिला प्रशासन को अंडरटेकिंग देने के बाद ही उत्पादन कर पाएंगे। प्रदेश के तीन सीमेंट प्लांटों ने यह अंडरटेकिंग दे दी है और सरकार ने कंपनियों को सशर्त उत्पादन की मंजूरी दे दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। उचित दूरी बनाकर ही काम किया जा सकेगा। इससे पहले कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी। अगर किसी कर्मचारी को बुखार होगा तो उसे तत्काल घर भेजना पड़ेगा। उद्योगों को यह अंडरटेकिंग देनी…

Read More

परिवहन निगम सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार मुख्यमंत्री के आदेश का है इंतजार : परिवहन मंत्री

शिमला हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने निगम प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वह चालकों और परिचालकों के साथ बराबर संपर्क बनाए रखें ताकि, लॉकडाउन बहाल होने की स्थिति में बसों की आवाजाही शुरू हो सके। कोरोना वायरस के चलते चालक और परिचालक घर में हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं यह सारी व्यवस्था देख रहे हैं। हिमाचल में जैसे-जैसे कोरोना पॉजिटिव निगेटिव हो रहे हैं। इसी को देखते हुए धीरे-धीरे सुविधाएं बहाल की जा…

Read More

राजस्थान के कोटा से पांच दर्जन विद्यार्थियों को हिमाचल लाया गया

ऊना/परवाणू लॉकडाउन के बीच राजस्थान के कोटा से करीब पांच दर्जन विद्यार्थियों को एचआरटीसी की बसों में ऊना लाया गया हैं। यह बसें बीते दिन दस बजे कोटा से हिमाचल की ओर रवाना हुई थींं। चार जिलों के छात्रों को लेकर तीन बसें सुबह करीब आठ बजे मैहतपुर पहुंचीं। जहां कोचिंग लेने वाले सभी छात्रों का मेडिकल परीक्षण किया गया। उसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय स्थित दो निजी होटलों में ठहराया गया है। यहां छात्रों के लिए बफर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इसके बाद इनके यहां भी टेस्ट लिए…

Read More

कफ्र्यू के दौरान अब चार घंटे की छूटः मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार ने राज्य में वरिष्ठ नागरिकों एवं आम लोगों की सुविधा तथा प्रातः भ्रमण के लिए कफ्र्यू के दौरान रविवार से प्रातः 5ः30 से 7 बजे तक प्रतिदिन छूट देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 के दृष्टिगत आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दी। राज्य सरकार ने कफ्र्यू के दौरान वर्तमान में तीन घंटों के बजाए सोमवार से चार घंटों की छूट देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से न केवल सामाजिक…

Read More

प्रवासी मजदूरों का सहारा बना जिला प्रशासन किन्नौर

जिला प्रशासन किन्नौर कोविड-19  महामारी से निपटने के लिए प्रदेश में कफ्र्यू के दौरान मजदूरों विशेषकर प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों की पहचान कर उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है।   जिन मजदूरों व कामगारों के पास रहने के लिए कोई स्थान नहीं है,  जिला प्रशासन द्वारा रहने व भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिला के कल्पा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा रल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए राहत शिविर स्थापित किये गये हैं, जहां…

Read More

प्रदेश सरकार वहन करेगी तेलंगाना में कार्यरत हिमाचली व्यक्ति की सर्जरी का खर्च : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तेलंगाना प्रशासन को हमीरपुर जिले के टौणीदेवी के ललियार गाँव निवासी ललित कुमार की सहायता करने के लिए धन्यवाद किया, जो कर्फ्यू के कारण कुकटपल्ली में फंसे हुए थे और वहां ओमानी अस्पताल में उनकी एपेन्डेक्टाॅमी की सर्जरी की गई।   मुख्यमंत्री ने तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर बी लक्ष्मी नारायण रेड्डी की भी सराहना की जिन्होंने मानवता का सर्वोच्च उदाहरण स्थापित करते हुए सर्जरी के लिए अपनी जेब से 20,000 रूपये अस्पताल अधिकारियों को दिए। तेलंगाना प्रशासन द्वारा निरीक्षक की तैनाती, ललित कुमार की मदद करने के लिए की…

Read More

हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का बंपर स्टॉक, जरूरत से 10 गुना ज्यादा है भंडार : चेयरमैन विरंची शाह

नई दिल्ली भारतीय ड्रग्स एसोसिएशन गुजरात के चेयरमैन विरंची शाह ने दावा किया है कि देश में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की कोई कमी नहीं है। हर महीने करीब 35 से 40 करोड़ गोलियों का उत्पादन हो रहा है। शाह ने एक साक्षात्कार में कहा, हम हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की जितनी गोलियाें का उत्पादन कर रहे हैं वह हमारी जरूरत का 10 गुना है। उन्होंने बताया, दुनिया में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के कुल उत्पादन का 70 फीसदी सिर्फ भारत में होता है। इस दवा का इस्तेमाल मूल रूप से मलेरिया और अर्थराइटिस के कुछ मामलों में किया जाता…

Read More

कोरोना प्रभावित राज्यों में मरीजों की रिकवरी में दिल्ली अव्वल

नई दिल्ली महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। करीब दो माह तक देश के अति संवेदनशील राज्यों में दिल्ली दूसरे स्थान पर था लेकिन अब गुजरात दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर है लेकिन संक्रमित मरीजों की रिकवरी में दिल्ली सबसे आगे है। रिकवरी दर महाराष्ट्र में 13, गुजरात में 10 फीसदी है जबकि दिल्ली में 34 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अमर उजाला की पड़ताल में कोविड मैनेजमेंट की तीन बड़ी वजह सामने आई हैं जो दिल्ली…

Read More

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर, एक मददगार भी मारा गया

जम्म्-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक कट्टर साथी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू की जिसके…

Read More