पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जम्मू दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। बता दें कि आज यानी कि शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं…

Read More

मछुआरों के परिवारों पर खाने पीने का संकट, व्यवसाय ठप

बिलासपुर लॉकडाउन के बीच प्रदेश के करीब दस हजार मछुआरों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बाजार में न के बराबर मांग होने के कारण मछली व्यवसाय ठप हो गया है। गोबिंद सागर सहित अन्य स्थानों में मछलियों की भरमार होने के बावजूद मछुआरों के चेहरे मुरझा गए हैं। स्थानीय बाजारों में भी मछली की मांग कुछ ज्यादा नहीं है। बिलासपुर में ही करीब 2500 परिवारों की रोजी रोटी मछली व्यवसाय से चलती है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण इनकी आर्थिकी बिगड़ गई है। लॉकडाउन की वजह…

Read More

रिपोर्ट : भारी बारिश और ओलो से फसलों के नुकसान के आंकड़े

शिमला प्रदेश में तीस हजार बागवानों पर मौसम की मार पड़ी है। प्रदेश सरकार के पास विभिन्न जिलों से फलों को हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट पहुंची है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों के बागवानों की फसलें बारिश और ओलों ने तबाह कर दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार जिला शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और हमीरपुर के बागवानों को फसली नुकसान हुआ है। बागवानों को गुठलीदार फलों खासकर चेरी, बादाम, खुमानी, पलम, आड़ू फलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य मुख्यालय पहुंची बागवानी क्षेत्र की क्षति रिपोर्ट…

Read More

कोरोना संक्रमण से उत्तराखंड में पहली मौत

देहरादून उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित महिला (उम्र 56 साल) की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। महिला की मौत के बाद एम्स प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। उक्त महिला एम्स ऋषिकेश में भर्ती थी। तीन दिन पहले ही महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला नैनीताल के लालकुंआ की रहने वाली थी व एम्स के न्यूरो वार्ड में भर्ती थी। वह ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थी। एम्स में हुई महिला की मौत के…

Read More

इस महीने 13 दिन नहीं कर सकेंगे बैंक का कोई भी काम, नोट कर लें तारीख

नई दिल्ली कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन में यूं तो बैंक खुले हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने यानी मई में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने बैंकिंग कार्यों को समय पर पूरा कर लीजिए। बता दें कि इन 13 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों…

Read More

कोरोना बम: एक दिन में 167 नए केस, इनमें से 148 श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु

चंडीगढ़ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही पंजाब सरकार के सारे प्रयास गुरुवार को उस समय फेल होते दिखाई दिए जब एक ही दिन में राज्य में कोरोना के 167 पॉजिटिव केस सामने आ गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 542 तक पहुंच गया। गुरुवार को जो पॉजिटिव केस सामने आए हैं, उनमें 148 लोग नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान अमृतसर में दर्ज किए गए सभी 76 पॉजिटिव केस…

Read More

कोरोना वायरस : मोहाली में 13 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 10 नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु, आंकड़ा पहुंचा 87

मोहाली ( पंजाब) मोहाली में कोरोना वायरस के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना ने पूरी तरह से कहर मचाया हुआ है। गुरुवार को एक साथ 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें 10 लोग वे हैं, जो नांदेड़ से पहुंचे हैं। इनके अलावा दो कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर और एक मुल्लांपुर में रहने वाला पीजीआई कर्मी है। यह पीजीआई कर्मी पहले कोरोना पॉजिटिव आ चुके पीजीआई कर्मी के संपर्क था। उसे स्वास्थ्य विभाग ने…

Read More

फाजिल्का और फतेहगढ़ साहिब में मिले संक्रमित

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 551 पहुंच गई है। शुक्रवार को फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में तीन-तीन पॉजिटिव मरीज मिले। कोरोना ने फाजिल्का जिले में भी दस्तक दे दी है। यह अब तक कोरोना मुक्त था, लेकिन शुक्रवार को यहां तीन कोरोना संक्रमित मिल गए। तीनों महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे हैं। ज़िला फतेहगढ़ साहिब के गांव नारायणगढ़ छन्ना निवासी 18 साल के नौजवान (कम्बाईन वर्कर) को कोरोना हुआ है। उसे इलाज के लिए ज्ञान सागर अस्पताल, बनूड़ भेज दिया गया है। दो अन्य महिलाएं (गांव…

Read More

सरकार ने लोगों को लाने व भेजने के लिए कमर कस ली, वेब पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों में अभी भी करीब दो लाख हिमाचली फंसे हुए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार सभी को चरणवद्घ तरीके से घर पहुंचाएगी। केंद्र सरकार की ओर से दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों को घर लाने के लिए छूट देने के आदेश के बाद जयराम सरकार ने लोगों को लाने व भेजने के लिए कमर कस ली है। सरकार विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचलियों से संपर्क साधने और उन्हें लाने के लिए अलग-अलग राज्यों की सरकारों से तालमेल करने के लिए नोडल…

Read More

लॉकडाउन : हिमाचल में हालात खराब न हों, प्रदेश सरकार ने लिए कई कड़े फैसले

शिमला बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों के कारण हिमाचल में हालात खराब न हों, प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कई कड़े फैसले लिए हैं। लॉकडाउन के दौरान होम क्वारंटीन तोड़ने की सूचना न देने पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष-पार्षदों और पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों की कुर्सी भी जा सकती है। क्वारंटीन तोड़ने वाले पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही होम से संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। यही नहीं बाहर से आने वालों का पंजीकरण अब स्थानीय नगर निकाय और पंचायत में करवाना अनिवार्य होगा।…

Read More