राज्य सरकार ने चंबा जिला से संबंधित दो वर्षीय कोविड-19 पीड़ित बालिका के इलाज का सारा खर्च उठाने का फैसला लिया है जो दिल की बीमारी से भी पीड़ित है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि चम्बा जिले की निवासी इस बालिका के दिल में छेद है और उसका इलाज केवल शल्य चिकित्सा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य अथवा राज्य के बाहर ईलाज पर आने वाले खर्च को वहन करने का…
Read MoreAuthor: ibindiannews
एक दिन में सामने आए 310 नए मामले, 7233 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
नई दिल्ली लॉकडाउन की तमाम सख्ती के बीच भी दिल्ली-एनसीआर में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन अपनी तरफ से तमाम नए नियम बना रहा है। सोमवार को गाजियाबाद के खोड़ा को प्रशासन ने दो जोन और पांच सेक्टरों में बांट दिया है। दरअसल यहां कोरोना के केस बढ़ने के चलते इसे संवेदशनशील इलाका घोषित कर दिया है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है। वहीं गाजीपुर मंडी में आज फिर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं।…
Read Moreकोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख मुआवजा
चंडीगढ़ पंजाब कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे कर्मचारियों की मौत होने पर उनके परिजनों और कानूनी उत्तराधिकारियों को पचास लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पंजाब वित्त विभाग ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। यह अनुग्रह राशि कोविड-19 के खिलाफ जंग में जुटे नियमित कर्मचारियों के परिजनों को दी जाएगी। यह आदेश 1 अप्रैल 2020 से 31 जुलाई 2020 तक लागू रहेंगे। इस समयावधि के बाद इस पर पुन: विचार किया जाएगा। अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों की सभी…
Read Moreप्रवासी मजदूरों को लेकर ट्रेनें रवाना, श्रमिक बोले- घर जा रहे, बहुत खुश हैं
जालंधर/फिरोजपुर/पटियाला पंजाब के विभिन्न जिलों शनिवार को कई ट्रेनें प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना हुईं। इस दौरान श्रमिकों के चेहरों पर घर जाने की खुशी देखते ही बनी। रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को पांच श्रमिक स्पैशल ट्रेन चलाई गई, जो लुधियाना से हरदोई, जालंधर सिटी से सुलतानपुर, अमृतसर से बरौनी, लुधियाना से बेतिया तथा बठिंडा से झारखंड के लिए रवाना हुई है। अभी तक तीस ट्रेनें चलाकर 34 हजार 436 मजदूरों अपने घरों में पहुंचाया जा चुका है। डीआरएम ने बताया…
Read Moreभारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी, फायदा उठाएं
जालंधर लॉकडाउन के बीच उन युवाओं के लिए बड़े फायदे की खबर है, जो भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं। उनके लिए यह सुनहरा मौका है, जिसका फायदा उठाएंगे तो स्थितियां सामान्य होने के बाद बड़ा लाभ होगा। प्रशिक्षण और रोजगार केंद्र पंजाब (सी-प्वाइंट) की ओर से सेना में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों के लिए ऑनलाइन प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। जो नौजवान सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं, वे यह प्रशिक्षण लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह प्रशिक्षण दो महीनों का होगा।…
Read Moreसंघर्षविराम का उल्लंघन, बौखलाए पाकिस्तान ने बरसाए गोले, बीएसएफ ने दिया माकूल जवाब
जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान के इन नापाक मंसबूों को नेस्तनाबूद कर रही है। कठुआ के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात से आज सुबह तक गोले बरसाए। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर रविवार को मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में सेना की अग्रिम…
Read Moreक्वारंटीन किए गए लोग होटल में रह पाएंगे, जेब से चुकानी पड़ेगी कीमत
कंडाघाट (सोलन) कोरोना की वजह से क्वारंटीन किए गए लोग अब होटल में रह पाएंगे। मंडी जिले के 20 होटल और सोलन जिले के कंडाघाट व चायल में प्रशासन ने तीन निजी होटलों को कोरोना क्वारंटीन सेंटर में बदलने का निर्णय लिया है। इन होटल में रहने वालों को भुगतान निजी तौर पर करना होगा। होटल की सुविधा लेने के लिए जेब से अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिन होटलों को चिह्नित किया गया है, उनमें एकांत, ज्यूरिक व तोशिबा होटल शामिल हैं। इन होटलों में प्रशासन ने कुल 40…
Read Moreप्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के कोटे में की कटौती
धर्मशाला कोरोना संकट के बीच प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे सस्ते राशन के कोटे में कटौती करना शुरू कर दिया है। सूबे के लगभग साढे़ 11 लाख एपीएल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मई में आटे के कोटे में डेढ़ किलोग्राम की कटौती कर दी है। अभी तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में एपीएल कार्ड धारकों को प्रति माह साढे़ 12 किलोग्राम आटा मिल रहा था, जो अब 11 किलोग्राम कर दिया है। हालांकि दालों, रिफाइंड और सरसों के तेल आदि के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया है। उधर,…
Read Moreभारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के जवानों को मामूली चोटें
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। यह घटना उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि…
Read Moreविमान लेकर चीन गए एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना से संक्रमित
नई दिल्ली एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उड़ान ड्यूटी से 72 घंटे पहले किए जाने वाले प्री-फ्लाइट वायरस टेस्ट से इस बात का पता चला है। एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा है कि ये सभी पायलट फिलहाल एसिम्टोमैटिक हैं और मुंबई में हैं। हाल ही में ये सभी पायलट कार्गों विमान लेकर चीन गए थे। एयर इंडिया के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चिकित्सा आपूर्ति के लिए भारत ने एयर इंडिया के…
Read More