उत्पादन शुरू करने को दिशा-निर्देश हुए जारी, दिशा निर्देशों का सख्ती से करना पड़ेगा पालन

शिमला हिमाचल में लॉकडाउन के बाद उद्योगों में फिर उत्पादन शुरू करने को दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इसके अनुसार राज्य के उद्योगों में पुन: उत्पादन से पहले एक सप्ताह ट्रायल या टेस्ट अवधि रहेगी। इस दौरान उद्योगों में सभी सुरक्षा प्रबंधों सुनिश्चित करने होंगे। लॉकडाउन के लिए तय केंद्र के दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से पालन करना होगा। राज्य के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बुधवार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश सोलन, सिरमौर और ऊना के जिला उपायुक्तों, श्रमायुक्तों और निदेशक उद्योग को जारी किए गए हैं। उद्योगों…

Read More

मुख्यमंत्री कुल्लू और मण्डी के पंचायत प्रधानों के साथ करेंगे वीडियो कांफ्रेंस

सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीरवार सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कुल्लू और मण्डी की ग्राम पंचायतों के प्रधानों से कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सम्बन्धित पंचायतों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा करेंगे।

Read More

जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को छः माह की अग्रिम पेंशन देकर पहुंचाई विशेष राहत

कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार ने 5.69 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 217.86 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करके विशेष राहत पहुंचाई है। जनजातीय क्षेत्रों के लाभार्थियों को यह पेंशन छः माह के लिए तथा गैर-जनजातीय क्षेत्रों के लाभार्थियों को तीन माह के लिए अग्रिम तौर पर दी गई है। ‘लाॅकडाउन’ के कारण लाभार्थियों की पेंशन अदायगी का कार्य बड़ा चुनौतीपणर््ूा था, जिसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भारतीय डाक सेवा विभाग के कर्मियों ने बड़े प्रभावशाली ढंग से निभाया है।…

Read More

भारतीय सेना कमीशन में बदलाव पर कर रही विचार,आम नागरिकों को भर्ती करने की तैयारी

  भारतीय सेना आम नागरिकों को भी सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का मौका देने पर विचार कर रही है। सेना देश के आम नागरिकों के लिए तीन साल की ‘टूअर ऑफ ड्यूटी’ के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर प्रस्ताव मंजूर हो गया तो यह देश के इतिहास में एक बड़ा कदम होगा। सेना के एक प्रवक्ता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ऐसे प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है जिसके तहत आम नागरिकों को भी देश की सेवा के लिए सेना ज्वाइन कर तीन साल…

Read More

कोट और लंबा गाउन न पहनें वकील : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक औपचारिक अधिसूचना के माध्यम से वकीलों से कहा है कि वे कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगले आदेश तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान कोट और लंबे गाउन न पहनें। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि ये परिधान नहीं पहनने चाहिए क्योंकि ये आसानी से वायरस की चपेट में आ सकते हैं। शीर्ष अदालत के सेक्रेटरी जनरल एस कालगांवकर द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘मेडिकल परामर्श को ध्यान में रखते हुए सभी को सूचित किया जाता है…

Read More

बीसीसीएल का अधिकारी ले रहा था रिश्वत, सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

नई दिल्ली सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एक अधिकारी को कथित तौर पर 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने यह शिकायत की थी कि झारखंड में धनबाद के कुसुंदा क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के पूर्वी बसुरिया कोलियरी के अधिकारी भुतेश्वर प्रसाद साव ने भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी आदि भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए उनसे 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी है। सीबीआई प्रवक्ता आर के…

Read More

पंजाब में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है 1924 अब तक 32 गंवा चुके हैं जान

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 1924 तक पहुंच चुका है। हालांकि इनमें से 200 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दे दिया है। वहीं राज्यभर में इस महामारी से 32 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं।     

Read More

बसें चलाने की तैयारी में हिमाचल सरकार, पढ़ें पूरा मामला

शिमला लॉकडाउन-4 में हिमाचल सरकार प्रदेश में बसें चलाने की तैयारी कर ली है, लेकिन इसके लिए केंद्रीय दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश आने के बाद ही सरकार इस पर फैसला लेगी। हालांकि सरकार 50 फीसदी सरकारी और 50 फीसदी निजी बसें चलाने पर विचार कर रही है। इस बारे में राज्य कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई है। बुधवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई हिमाचल कैबिनेट बैठक के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस बारे में…

Read More

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने लिए कई फैसले,आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए किया पीएम मोदी का धन्यवाद

शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  बैठक में केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया गया। यह पैकेज कमजोर वर्गों, व्यवसाय समुदाय, श्रमिकों और आम जनता को राहत प्रदान करके देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। यह पैकेज एक मजबूत, जीवंत और आत्मनिर्भर…

Read More

प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम, 25 मई तक बिजली दरों को लेकर घोषणा हो जाएगी

शिमला वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस साल प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम ही है। मंगलवार शाम तक विद्युत नियामक आयोग के पास ई-मेल से दर्ज हुए सुझाव और आपत्तियों में अधिकांश लोगों ने इस कठिन दौर में बिजली दरें न बढ़ाने की मांग की है। आयोग ने अब सुझाव और आपत्तियों पर मंथन शुरू कर दिया है। संभावित है कि 25 मई तक बिजली दरों को लेकर घोषणा हो जाएगी। प्रदेश सरकार बिजली के प्रति यूनिट स्लैब पर कोविड सेस लगाने का भी विचार कर…

Read More