सरकार आज करेगी प्रतिबंधों में दी जाने वाली ढील की घोषणा

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन 4.0 के लिए केंद्र द्वारा जारी दिशा- निर्देश, दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रतिबंधों को कम करने के लिए विस्तृत योजना की घोषणा सोमवार को की जाएगी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार ने लॉकडाउन अवधि का उपयोग शहर की स्वास्थ्य प्रणाली को तैयार करने के लिए किया है। केंद्र के दिशानिर्देश काफी हद तक लाखों दिल्लीवासियों के सुझावों के आधार पर दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए…

Read More

पंजाब में भी नए रंग-रूप के साथ लागू होगा लॉकडाउन 4.0

चंडीगढ़ देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एनडीएमए) ने रविवार को इसकी घाेषणा की। इसके साथ ही पंजाब में भी लॉकडाउन 4.0 लागू रहेगा। बता दें कि देश में लॉकडाउन 25 मार्च को शुरू हुआ था। इसके चलते आम जनजीवन के साथ-साथ तमाम आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार भी थम गई थी। इस बार गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अधिकार दिया गया है कि वह स्थानीय हालात के अनुसार विभिन्न जोन में अन्य गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। साथ ही राज्य सरकारों को…

Read More

मंदिर पर फेंका पेट्रोल बम, वारदात के पीछे साजिश का अंदेशा

श्रीनगर शहर के बादामबाड़ी इलाके में रविवार की देर रात अवांछनीय तत्वों ने अमर कौल मंदिर में पेट्रोल बम से हमला किया। इससे मंदिर के कुछ इलाके में आग लग गई। हालांकि, किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने सूचना के बाद पहुंचकर लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना पिछले कई वर्षों बाद सामने…

Read More

सशर्त 20 मई के बाद बसों का संचालन कर सकती है सरकार

शिमला कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के बाद हिमाचल में कर्फ्यू फिलहाल सात घंटे का ही रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें एक घंटे की छूट देकर राहत दे सकती है। एचआरटीसी और निजी बसों को सशर्त चलाने पर भी फैसला 20 मई के बाद हो सकता है। हालांकि, इस बारे में सरकार को सरकारी और निजी बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी इस मामले पर भी फैसला नहीं हो सका है। उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन-4 के दौरान प्रदेश में लोगों की सुविधा…

Read More

सैनिटाइजर और दवाओं के सैंपल फेल,उद्योगों को नोटिस जारी

नालागढ़ (सोलन) हिमाचल में मार्च और अप्रैल में बने सैनिटाइजर और खांसी-जुकाम समेत 36 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के ड्रग अलर्ट के बाद फेल दवाओं के बैच मार्केट से हटाने के निर्देश देकर प्रदेश के 20 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं। सहायक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने इसकी पुष्टि की है। अप्रैल माह में देशभर की 460 दवाओं का परीक्षण किया गया है, जिसमें से 401 दवाएं मानकों पर खरा उतरी हैं, जबकि 59 दवाएं फेल हो गई…

Read More

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केन्द्र सरकार के आर्थिक पैकेज से अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रदेश की 98 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयां होंगी प्रधानमंत्री द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज से लाभान्वितः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को फलों और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए कोविड-19 वैश्विक महामारी ने देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी चुनौतियां प्रस्तुत की हंै, परन्तु इसके साथ-2 विकास परियोजनाओं के नियोजन और पुनर्विचार के लिए भी चुनौतियां दी हैं। यह समय है चुनौतियों को अवसरों में बदलने का, क्योंकि भविष्य चुनौतियों को अवसर में बदलने से बेहतर भविष्य…

Read More

इसरो करेगा मदद, कंपनियां भी लांच कर पाएंगी सैटेलाइट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि भारत चिकित्सकीय समस्थानिक (मेडिकल आइसोटोप) के उत्पादन के लिये पीपीपी मॉडल पर अनुसंधान केंद्रित रियेक्टर (नाभिकीय संयंत्र) स्थापित करेगा। उन्होंने प्रोत्साहन आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि यह चिकित्सकीय समस्थानिक का उत्पादन करेगा और कैंसर एवं अन्य बीमारियों के लिए किफायती उपचार उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर तैयार होने वाला अनुसंधान रियेक्टर खाद्य संरक्षण, कृषि सुधाारों को तेजी तथा किसानों की मदद करने के लिए विकिरण प्रौद्योगिकी का उपयोग करेगा।…

Read More

सैकड़ों शोधार्थियों की फेलोशिप की किस्त को जारी

शिमला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रदेश के सैकड़ों शोधार्थियों की फरियाद सुनकर लॉकडाउन के कारण रुकी फेलोशिप की किस्त को जारी कर दिया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सीनियर रिसर्च फेलोशिप की देय दो माह की किस्त की राशि को ऑनलाइन ही वेरिफाई कर सीधे छात्रों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। एचपी यूनिवर्सिटी के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फेलोशिप की राशि शोधार्थियों छात्रों के खाते में आएगी। इससे छात्रों को राहत मिली है। लॉकडाउन के बाद से अब…

Read More

वेंटिलेटर देने के फैसले पर बोले पीएम मोदी- धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप

नई दिल्ली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देंगे। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया है। पीएम ने कहा कि इस समय सभी राष्ट्रों को मिलकर काम करने और कोरोना से मुक्त करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप। यह महामारी सामूहिक रूप से हम सभी द्वारा लड़ी जा रही है। ऐसे समय में राष्ट्रों को एक साथ काम करने और दुनिया को स्वस्थ बनाने और कोविड-19 से मुक्त करने के लिए…

Read More

लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

शिमला स्कूलों में 18 से 31 मई तक छुट्टियां घोषित कॉलेजों ने 18 मई से 10 जून तक अवकाश रहेगा कोरोना वायरस से बचाव के लिए लिया फैसला राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 31 मई तक विशेष छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं होगी। सभी स्कूल प्रिंसिपलों को बच्चों को छुट्टियों का होम वर्क देने को कहा है। छुट्टियों के बाद बच्चों के टेस्ट होंगे। व्हाट्सऐप, दूरदर्शन से इस दौरान पढ़ाई नहीं होगी। वहीं, कॉलेजों में भी 10 जून तक क्लासें नहीं लगेंगी। डिग्री कॉलेजों में…

Read More