छह साल में ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह अपने सख्त और बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा, जिसने देश के चेहरे को बदल दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने छह साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी, जो विकास की राह…

Read More

देश में पिछले 24 घंटे में 265 लोगों की मौत, 7,964 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में पिछले दो महीने से ज्यादा दिनों से लॉकडाउन जारी है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में आए दिन तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 265 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,971 हो गई है। एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 7,964 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित मरीजों…

Read More

मास्क लंबे समय तक लगाने से हो सकता है इस बीमारी का खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच

देहरादून लोगों को हो रही हाइपरकेपनिया की शिकायत, क्वारंटीन सेंटरों में ज्यादा सामने आ रहे मामले डॉक्टर बोले, कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें, लेकिन लगातार नहीं अगर आप भी कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मास्क का कई घंटे तक इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। लगातार कई घंटों तक मास्क पहनने से लोगों को सांस, हृदय संबंधी और अन्य तमाम दिक्कतें हो रही हैं। मेडिकल साइंस की भाषा में इस बीमारी को हाइपरकेपनिया कहा जाता है। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के फिजिशियन…

Read More

जून से खुल सकते हैं धार्मिक स्थल, कैबिनेट मंत्री ने दिए संकेत

हरिद्वार लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में पिछले दो महीने से बंद पड़े धर्मस्थलों को लॉकडाउन-चार समाप्त होने के बाद एक जून से श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकता है। शहरी विकास मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने इसके संकेत दिए हैं। लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया था। करीब दो महीने से मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। इस बार नवरात्र और अन्य पर्वों पर भी मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा। केवल सुबह शाम की पूजा हो रही थी।…

Read More

मेट्रो दौड़ाने और मॉल खोलने की तैयारी में दिल्ली सरकार

नई दिल्ली मॉल खुलने और बाजार का समय बढ़ने के आसार केजरीवाल सरकार को केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार एक जून से दिल्ली में शापिंग मॉल व कॉलोनियों के धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत मिल सकती है दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन-5 में दिल्ली को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक जून से दिल्ली में शापिंग मॉल व कॉलोनियों के धार्मिक स्थलों खोलने की इजाजत मिल सकती है। वहीं, बाजारों का समय भी बढ़ाया जा सकता है। मेट्रो का चलाने की इजाजत दिल्ली सरकार लॉकडाउन-4 में ही मांग…

Read More

मुंबई-अहमदाबाद से राज्य में आने वाली उड़ानों की संख्या घटाई जाए : स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़ पंजाब के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि राज्य में कोविड -19 के फैलाव को रोकने के लिए खासकर मुंबई और अहमदाबाद से घरेलू उड़ानों की संख्या घटाने की जरूरत है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लिए गए 72,468 नमूनों में से सिर्फ 2.8 प्रतिशत पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए बलबीर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में रिपोर्ट किए गए ज्यादातर मामले अन्य राज्यों…

Read More

घोटाला: विजिलेंस के साथ एसआईटी भी करेगी जांच, हरसिमरत ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

चंडीगढ़ धान बीज घोटाले में विपक्ष के लगातार हमले झेल रही पंजाब सरकार ने आखिरकार इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। इसके साथ ही विजिलेंस ब्यूरो भी मामले की जांच अपने स्तर पर जारी रखेगा। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है, जिसमें एडीसीपी स्पेशल ब्रांच जगप्रीत सिंह, एसीपी सिविल लाइंस जितेंद्र चोपड़ा और थाना डिवीजन पांच की एसएचओ ऋचा रानी को शामिल किया गया है। इनके अलावा कृषि…

Read More

एक जून से जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल हो जाएगा महंगा, आदेश जारी

जम्मू प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। अब एक जून से पेट्रोल दो और डीजल एक रुपये महंगा मिलेगा। सरकार की ओर से शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया गया। जम्मू में मौजूदा पेट्रोल 70.04 पैसे और डीजल 62.08 पैसे बिक रहा है। आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल पर पहले से 24 फीसदी और डीजल पर 16 फीसदी के अलावा सेस (सड़क आदि टैक्स) टैक्स में पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 1 रुपये टैक्स लगाया जा रहा है। नई दरें लागू होने…

Read More

कर्फ्यू अवधि के दौरान रियायत बढ़ाने की तैयारी

शिमला एक जून से हिमाचल में कर्फ्यू अवधि के दौरान रियायत बढ़ाने की तैयारी है।  सरकार ने केंद्र के निर्देशों के अनुसार ही फैसला करने की बात कही है। माना जा रहा है कि एक जून से सामान्य क्षेत्रों में कर्फ्यू ढील की मियाद 12 घंटे हो सकती है। बसों के संचालन के साथ निजी वाहनों के परिवहन को लेकर भी राहत मिल सकती है। हालांकि, कंटेनमेंट व बफर जोन में कोई रियायत नहीं होगी। सरकार ने पहले ही उपायुक्तों को 30 जून तक कर्फ्यू अपने विवेकाधिकार का उपयोग कर…

Read More

कोरोना टेस्ट जिला अस्पतालों में भी करवाने पर सरकार कर रही है विचार

शिमला हिमाचल सरकार जिला अस्पतालों में भी कोरोना टेस्ट करवाने पर विचार कर रही है। सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से इस बारे में बात की है। हिमाचल में अभी यह सुविधा मेडिकल कॉलेजों में ही उपलब्ध है। जिलों में सुविधा मिलने से आने वाले समय में लोगों को काफी राहत मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बीते गुरुवार को राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से कोरोना टेस्ट करने का दायरा बढ़ाने का मामला उठाया था।…

Read More