नई दिल्ली चीन के साथ चल रहे सीमा तनाव के बीच, भारत पूर्वी लद्दाख में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कर रहा है। इस सड़क का निर्माण एक महत्वपूर्ण फॉरवर्ड क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। इस घटनाक्रम से परिचित दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पहली रणनीतिक सड़क दरबूक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी (डीएस-डीबीओ) सड़क है, जो देश के उत्तरी चौकी को कनेक्टिविटी प्रदान करती है। दूसरी सड़क दौलत बेड ओल्डी है, जो ससोमा से सेसर ला तक…
Read MoreAuthor: ibindiannews
गंभीर कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए उठाया स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बड़ा कदम
नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के गंभीर मरीजों की प्रायोगिक दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की है। इसके तहत दुनिया भर में तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में चल रही किसी भी अप्रमाणित दवा के ‘करुणामय उपयोग’ के लिए सीमित मात्रा में आयात और निर्माण की अनुमति होगी। इसके लिए किसी अस्पताल या चिकित्सा संस्थान की तरफ से दवा का परामर्श किया जाना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच जून को जारी मसौदे में नई दवा और क्लीनिकल ट्रायल नियमावली में संशोधन…
Read Moreन चोट पहुंचाते हैं और न बर्दाश्त करेंगे : राजनाथ
नई दिल्ली केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीमा को लेकर सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, छह जून को सैन्य स्तर पर वार्ता हुई है। हम किसी भी देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को न चोट पहुंचाते हैं और न ही हम चोट बर्दाश्त करेंगे। कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत-चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में…
Read Moreपाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई जारी
जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार सुबह 6:30 बजे एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। वहीं बीते रविवार को भारतीय सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था।…
Read Moreदिल्ली में कोरोना वायरस के 1007 नए मामले, गौतमबुद्धनगर में 21 पॉजिटिव
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर लगभग पूरे देश में आज से मंदिर से लेकर मॉल, रेस्त्रां और बॉर्डर जैसी कई चीजें आज से खुल रही हैं। पिछले ढाई महीने से बंद इन सभी जगहों पर आज सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है, खासतौर से धार्मिकस्थलों में। सुबह से ही मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। इस बीच बात अगर कोरोना संक्रमण की करें तो यह थमा नहीं है बल्कि बढ़ गया है। यहां…
Read Moreसंक्रमण रोकने के लिए फिर बदली व्यवस्था, क्या है नया प्लान और किसे मिली राहत, पढ़ें…
देहरादून वीवीआईपी को क्वांरटीन से छूट, बाहर से आने वालों को कराना होगा केवल रजिस्ट्रेशन मुख्य सचिव ने देर शाम जारी की एसओपी, प्रतिबंध शाम सात से सुबह सात बजे तक के लिए लागू, कोविड लोड वाले 31 शहरों के लिए सख्ती कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तराखंड में सोमवार से फिर व्यवस्था बदल गई। प्रतिबंध शाम सात से सुबह सात बजे तक के लिए लागू कर दिए गए हैं। वीवीआईपी को रियायत दी गई, सेना को अपनी व्यवस्था करने को कहा गया है। वहीं, बाहर से आने…
Read Moreठगी का आरोपी कैंडी बाबा गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
फरीदाबाद हरियाणा समेत कई राज्यों में ठगी का मकड़जाल फैलाकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले राजेश उर्फ कैंडी बाबा को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बाबा को अदालत में पेश कर 10 दिन का रिमांड लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बाबा को पंजाब से गिरफ्तार करके लाने की बात कही जा रही है। हालांकि क्राइम ब्रांच समेत पुलिस के आला अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। बाबा के खिलाफ फरीदाबाद के सेक्टर-17…
Read Moreएचआरटीसी में रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, नई इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदी जाएंगी: परिवहन मंत्री
शिमला हिमाचल में एक सप्ताह के भीतर परिवहन निगम को पांच करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता पर वित्तीय बोझ न पड़े, इसके चलते हिमाचल में बस किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है। सोमवार को परिवहन विभाग व निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उत्पन्न हुई इस विकट स्थिति में निगम के साथ-साथ…
Read Moreतीन दिन के भीतर निकलेगा बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम : अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी
धर्मशाला ्मर्च में हुई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम तीन दिन के भीतर निकलेगा। यह बात प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने कही। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट निकालने के लिए बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। डाटा फीड किया जा रहा है। लाखों विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। सोनी ने बताया कि इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षा परिणाम निकालने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन फिर भी बोर्ड कर्मचारी परीक्षा परिणाम तैयार करने में दिन-रात मेहनत कर…
Read Moreशिमला से जाने वाली,बाहरी क्षेत्रों से शिमला के लिए बसों की समय सारणी निर्धारित, कई रूट बंद
शिमला कोरोना महामारी के बीच अनलॉक-1 में प्रदेश भर में पिछले एक सप्ताह से शुरू हुई परिवहन सेवा सवारियां नहीं मिलने के कारण हांफने लगी है। बसों में 60 फीसदी सवारियां ही बिठाने के निर्देश के चलते जहां निजी बस ऑपरेटरों ने पूरे प्रदेश में अपनी बसें नहीं चलाने की बात कही है, वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को भी कई रूट सवारियां नहीं मिलने के कारण बंद करने पड़ गए। सोमवार को निगम ने प्रदेश भर में 1400 रूटों पर बसें ही नहीं भेजीं। कई रूटों को मर्ज…
Read More