शिक्षा बोर्ड ने आवेदन की तिथि बढ़ाई हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

धर्मशाला हिमाचल के हजारों विद्यार्थियों को अब डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड-सीईटी 20) को करने का मौका मिलेगा। दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा में विद्यार्थियों को मौका देने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। अब पात्र अभ्यर्थी 27 जून तक डीएलएड के सत्र 2020-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीएलएड-सीईटी 20 के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। लेकिन इस तिथि तक शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित नहीं किया था। इसके चलते…

Read More

विजिलेंस ने सैनिटाइजर घोटाले की जांच में अधिकारियों और कर्मचारियों से मांगी जानकारी

शिमला सचिवालय में सैनिटाइजर घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस ने खरीद की प्रक्रिया में शामिल रहे सचिवालय के चार अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रश्नावली भेजकर जानकारी मांगी है। 15 बिंदुओं की इस प्रश्नावली में सभी से उनके दायित्वों के अलावा खरीद की प्रक्रिया, उनकी तैनाती का कार्यकाल, सप्लाई आर्डर में सैनिटाइजर खरीद का निर्णय करने वाले अधिकारी की जानकारी मांगी है। इसके अलावा खरीद कमेटी के सदस्यों, कोटेशन खोलने के लिए अधिकृत अधिकारी, प्रशासनिक मंजूरी के अलावा कई अन्य बिंदु शामिल हैं। जिन लोगों को यह प्रश्नावली भेजी गई…

Read More

सीमांत इलाकों की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

शिमला भारत-चीन के बीच बढ़ते विवाद और किन्नौर व लाहौल से लगती करीब 225 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ती गतिविधियों के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पुलिस, आईटीबीपी व इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, डीजीपी संजय कुंडू व एडीजी कानून व्यवस्था एन वेणुगोपाल के अलावा आईबी के भी प्रदेश स्तर के अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान भारतीय सीमा व प्रदेश के सीमांत इलाकों की सुरक्षा व सूचना तंत्र के अलावा किसी भी स्थिति से…

Read More

कल से शुरू होगी चंडीगढ़-शिमला-भुंतर हेली टैक्सी सेवा

कुल्लू कोरोना संकटकाल के चलते करीब तीन माह से बंद पवनहंस की हेली टैक्सी सेवा प्रदेश में फिर से शुरू हो रही है। तीन से छह हजार के बीच प्रति सीट का किराया होगा। कंपनी ने उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हेली टैक्सी सेवा से प्रदेश के लोगों को चंडीगढ़, शिमला, भुंतर और धर्मशाला के बीच आने-जाने में सुविधा मिलेगी। पवनहंस का 11 सीटर हेलीकॉप्टर 15 जून से चंडीगढ़ से शिमला और भुंतर के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। चंडीगढ़ से शिमला के लिए सुबह दस…

Read More

भारत में 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा, इन तीन राशियों के लिए शुभ

शिमला आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण सुबह से दोपहर तक पूरे भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और शाम 3: 04 बजे समाप्त होगा। राजधानी शिमला में ग्रहण का प्रभाव 10: 23 सुबह से दोपहर 1: 48 बजे तक होगा। इसे चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहा जाएगा। साधु-संतों के लिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात्रि से शुरू हो जाएगा। ग्रहण के दौरान ये करें- शास्त्रों के अनुसार सूर्य…

Read More

अब राज्य के निगमों और बोर्डों के कोरोना वॉरियर्स को भी 50 लाख का मुआवजा

शिमला हिमाचल के निगमों और बोर्डों के कोरोना योद्धाओं की मौत पर भी सरकार 50 लाख का मुआवजा देगी। सरकार ने फ्रंटलाइन में तैनात कोरोना वॉरियर्स के परिजनों के भविष्य को सुरक्षित किया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग, पैरा मेडिकल और सफाई में जुटे योद्धाओं को ही मुआवजा देने की व्यवस्था थी। अब राज्य के निगमों और बोर्डों के जो अधिकारी और कर्मचारी कोविड-19 से अग्रिम पंक्ति में सेवाएं देते हुए जान गंवाते हैं तो उनके आश्रितों को भी सरकार यह मुआवजा प्रदान करेगी। यह राशि कोविड-19 राज्य आपदा रिस्पांस…

Read More

अमृतसर में एक ही दिन में 36 मरीज मिलने खलबली

चंडीगढ़ अमृतसर में एक ही दिन में कोरोना के 36 पॉजिटिव सामने आने से वहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इनमें 19 पहले से संक्रमित व्यक्तियों के करीबी हैं। इसके अलावा 24 घंटे में अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के तीन लोगों की कोरोना के कारण मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। वहीं एक ही दिन में कुल 99 कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना से प्रभावित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2986…

Read More

बैट हमला नाकाम, पाकिस्तान के आठ सैनिक ढेर और 12 चौकियां तबाह

जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने के लिए जबरदस्त गोलाबारी करने के साथ ही बैट हमले की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों मोर्चो पर सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक दर्जन चौकियां तबाह कर दीं। इसमें…

Read More

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो दहशतगर्द ढेर

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने दो आतंकी माए गिराए हैं। तलाशी अभियान जारी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को भी उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने…

Read More

पांच लाख के लेन-देन ऑडियो मामले में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

शिमला पीपीई किट खरीद से संबंधित पांच लाख के लेन-देन के वायरल ऑडियो मामले में आरोपी पूर्व स्वास्थ्य निदेशक और उनकी पत्नी की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने विजिलेंस की दलीलों को सही मानते हुए कहा कि वर्तमान हालात में नहीं लगता कि एजेंसी को गिरफ्तारी से पहले जानकारी देने की जरूरत है। कोर्ट ने रिमांड पर चल रहे एजेंट पृथ्वी सिंह को सशर्त जमानत दे दी है। आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर दो लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया।…

Read More