शिमला हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को शिमला, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। 10 और 11 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मंडी, चंबा और कुल्लू जिला के कुछ क्षेत्रों में…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अमेरिका ने दिए संकेत, कहा हमारा संदेश साफ चीन के साथ संघर्ष में भारत के साथ होगी अमेरिकी सेना
वाशिंगटन अमेरिका ने संकेत दिया है कि भारत और चीन के बीच संघर्ष की स्थिति में उसकी सेना भारत के साथ होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कहीं भी विवाद की स्थिति में हम मजबूती से खड़े रहेंगे। दक्षिणी चीन सागर में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने के लिए ही अमेरिका ने वहां दो विमान वाहक पोत तैनात किए हैं। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मेडोस ने कहा कि हमारा संदेश बिल्कुल साफ है। ऐसा नहीं होगा कि सर्वाधिक शक्तिशाली सेना होने…
Read Moreचीन के खिलाफ पीओके में प्रदर्शन, लोगों ने बांध के अवैध निर्माण का किया विरोध
मुजफ्फराबाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में चीन विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों ने नीलम और झेलम नदी पर बन रहे बांध के अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाई। सोमवार को लोगों ने नीलम-झेलम और कोहाला हाइड्रो पावर परियोजना निर्माण के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और चीन द्वारा बनाए जा रहे बांध की वजह से पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक हैशटैग ट्रेंड करने लगा #SaveRiversSaveJK। इसके जरिए वैश्विक मंच पर…
Read Moreचीन को सबक की रणनीति रहेगी जारी, तनाव घटा मगर नहीं घटेगी द्विपक्षीय रिश्तों की दूरी
नई दिल्ली एलएसी पर भारत और चीन का तनाव भले कम होता दिख रहा हो, मगर द्विपक्षीय रितों में बनी दूरी फिलहाल कम नहीं होगी। चीन को भारत आर्थिक मोर्चे पर भविष्य में भी तनाव देना जारी रखेगा, जिससे चीन एलएसी पर विवाद खड़ा करने से पहले कई बार सोचे। उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक चीनी सेना के हटने के बावजूद भारत आर्थिक मोर्चे पर चीन के प्रति भविष्य में नरमी नहीं बरतेगा। निर्माण कंपनियों को ठेके या डिजिटल में चीनी कंपनियों के मोर्चे पर पुराना रुख कायम रहेगा। भारत…
Read Moreजय बाजपेयी, जिसे एसटीएफ पूछताछ के लिए ले गई लखनऊ, विकास दुबे से क्या है संबंध
कानपुर दुर्दांत विकास दुबे ने आठ पुलिस कर्मियों को बर्बर तरीकों से मारा। सीओ देवेंद्र मिश्रा को सबसे खौफनाक मौत दी। जिसके बाद से पुलिस उसे ढूंढ रही है लेकिन विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। एसटीएफ विकास के करीबियों को उठाकर पूछताछ कर रही है। एसटीएफ के हाथ एक शख्स लगा है जो विकास का बेहद करीबी है और विकास को चलने के लिए लग्जरी गाड़िया उपलब्ध करवाता था। विजय नगर में रविवार को मिलीं तीन लावारिस लग्जरी कारों से दहशतर्ग विकास दुबे और उसके गुर्गों को…
Read Moreमोहाली आए यूएई से 167 भारतीय, मिशन वंदे भारत के तहत एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट
जीरकपुर मिशन वंदे भारत के अंतर्गत सोमवार को एक उड़ान मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। स्पाइसजेट द्वारा यह विमान उन यात्रियों के लिए था जोकि यूएई में फंस गए थे। इस उड़ान में करीब 167 यात्री थे। यह वह यात्री थे जोकि यूएई में नौकरी करते थे। कई ऐसे यात्री भी इसमें शामिल थे जोकि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए थे। स्पाइसजेट की यह उड़ान करीब रात साढ़े आठ बजे मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। यात्रियों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद लगा कि अपने देश…
Read Moreपुलवामा में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के गोसू इलाके में मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। हालांकि मुठभेड़ के अभी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पूरे इलाके को सील कर लिया है और छिपे हुए अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले अज्ञात आतंकियों ने डेलिना पुलिस पोस्ट पर सोमवार शाम को ग्रेनेड फेंका था। इस संबंध में एसएसपी अब्दुल…
Read Moreपूर्व स्वास्थ्य निदेशक के वायरल ऑडियो की जांच में विजिलेंस ब्यूरो के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
शिमला स्वास्थ्य निदेशक के पांच लाख रुपये घूस लेने के वायरल ऑडियो की जांच में जुटे विजिलेंस ब्यूरो के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सूत्रों के अनुसार अब तक की पूछताछ में घूस की आधी रकम निदेशक को दिए जाने की जानकारी मिली है। यह जानकारी फर्म मालिक और एजेंट से हुई पूछताछ के बाद सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों से अलग-अलग व एक साथ बैठाकर हुई पूछताछ में कई पचास हजार रुपये चंडीगढ़ में दिए जाने और बाकी दो लाख रुपये दो बार में देने…
Read Moreकृषि मंत्री का रास्ता रोकने के मामले में महिलाओं ने गिरफ्तारी देने का आंदोलन छेड़ दिया
केलांग (लाहौल-स्पीति) हिमाचल के कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा का रास्ता रोकने के मामले में कार्रवाई के खिलाफ काजा में महिलाओं ने गिरफ्तारी देने का आंदोलन छेड़ दिया है। इस मामले में अब तक 80 महिलाओं समेत 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 123 को नामजद हैं। इस कार्रवाई के विरोध में करीब 75 और महिलाएं खुद गिरफ्तारी देने का तैयार हैं। मंत्री बीते नौ जून को ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को बीआरओ से लोनिवि को देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों से मिलने जा रहे…
Read Moreनिजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कस सकता है शिक्षण संस्थान नियामक आयोग
शिमला प्रदेश के निजी स्कूलों को निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ढाई साल पहले सत्ता में आते ही जयराम सरकार ने इसकी घोषणा की थी लेकिन अभी तक मामला सिरे नहीं चढ़ा। अब लॉकडाउन में स्कूलों में मनमानी फीस वसूली की शिकायतें बढ़ीं तो प्रक्रिया शुरू हुई। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बीते शनिवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की अध्यक्षता में इस प्रस्ताव को लेकर बैठक प्रस्तावित थी लेकिन यह स्थगित हो गई। अब जल्द ही…
Read More