औद्योगिक रोजगार संशोधन नियम, 2019 को मंजूरी, कामगारों के शोषण में आएगी कमी

शिमला हिमाचल के उद्योग अब तीन महीने से तीन साल के लिए कर्मचारियों को नियुक्त कर सकेंगे। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) हिमाचल प्रदेश (संशोधन) नियम, 2019 को मंजूरी दे दी गई है। इससे औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम, 1946 के प्रावधानों और उसके बाद बनाए गए नियमों के अनुसार उनके कार्य क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संबंध में फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट कर्मकार के प्रावधानों का विस्तार किया जाएगा। फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट वर्कर मैन को वही वैधानिक लाभ मिलेगा, जो आनुपातिक तरीके से नियमित कामगारों…

Read More

पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों के पोस्टर्स

हमीरपुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अब विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियां पंचायत स्तर पर पोस्टर्स गर्ल्स बनेंगी। प्रत्येक पंचायत की तीन से पांच बेटियों के फोटो पोस्टर्स पर उकेर कर पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। इससे बेटियों को उनकी पंचायत में विशेष पहचान मिलेगी और लोगों की सोच बेटियों के प्रति सकारात्मक होगी। पूर्व में जिला स्तर पर बेटियों के पोस्टर्स लगाए गए हैं, लेकिन जिला पर स्तर पर लगे इन पोस्टर्स में जो बेटियां हैं, उन्हें महज उनके क्षेत्र के लोग…

Read More

छह महीनों में 3.75 फीसदी घटा हरियाणा में अपराध, हत्या, डकैती, अपहरण के मामलों में कमी

चंडीगढ़ हत्या, डकैती, अपहरण जैसे जघन्य अपराध में आई गिरावट इस गिरावट को पूरा साल बरकरार रखना पुलिस के लिए चुनौती विस्तार हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि पिछले 6 महीनों में प्रदेश में अपराध का ग्राफ पिछले साल की तुलना में 3.75 प्रतिशत कम हुआ है। हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूटपाट, फिरौती के लिए अपहरण सहित अन्य जघन्य अपराध के मामलों में कमी आई है। इस साल जनवरी-जून 2020 के बीच आईपीसी के तहत दर्ज 49,978 मामलों की तुलना में 2019 की इसी अवधि में 51928 मामले…

Read More

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर नड्डा की मोहर, अब घोषणा का इंतजार, रेस में ये चेहरे

चंडीगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार बरौदा उपचुनाव से पहले कर राजनीतिक संदेश देने की तैयारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम से जल्द ही पर्दा उठेगा। केंद्रीय नेतृत्व अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा चुके हैं। नया अध्यक्ष सीएम मनोहर लाल की मर्जी का ही होगा। इसके संकेत सीएम की नड्डा के साथ गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक से मिले हैं। केंद्रीय…

Read More

क्या टूट जाएगा अकाली दल- भाजपा गठबंधन? बीजेपी नेताओं ने उठाई ये मांग

चंडीगढ़ पंजाब भाजपा की गुरुवार को प्रदेश प्रभारी प्रभात झा की उपस्थिति और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की मांग की। चंडीगढ़ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश भाजपा के 35 पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का आयोजन प्रदेश इकाई के विस्तार और प्रदेश के नेताओं की पार्टी प्रभारी से आमने-सामने वार्ता के उद्देश्य से किया गया था। सूत्रों का कहना है कि बैठक में कई पदाधिकारियों ने 2022 के विधानसभा चुनाव…

Read More

सरकारी विभाग पावरकॉम को लगा रहे ‘आर्थिक करंट’, अकेले पठानकोट में 2.43 अरब दबाकर बैठे

पठानकोट ( पंजाब) सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में पावरकॉम, निगम, थाने और रेहड़ी मार्केट के काटे कनेक्शन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग की है सबसे ज्यादा 116 करोड़ की देनदारी पठानकोट के 26 सरकारी विभाग पावरकॉम के बिजली बिलों का 2.43 अरब रुपया दबाकर बैठे हैं। वहीं, पावरकॉम ने अब इन विभागों पर सर्जिकल स्ट्राइक की योजना तैयार की है। एक-एक कर सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिला वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग पावरकॉम का सबसे बड़ा कर्जदार है। इस पर 116 करोड़ रुपये बकाया है।…

Read More

आज से रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू, प्लाज्मा बैंक को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी मंजूरी

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने सबसे अधिक प्रभावित पांच जिलों में शुक्रवार से रैपिड एंटीजन टेस्टिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को प्लाज्मा बैंक की स्थापना करने को हरी झंडी दे दी। हालांकि, आईसीएमआर के ट्रायल प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के सरकारी अस्पतालों में प्लाज्मा थैरेपी से इलाज पहले ही किया जा रहा है।राज्य में कोविड की स्थिति संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन मेडिसन…

Read More

सुरक्षाबलों ने दबोचा लश्कर का एक आतंकी, पूछताछ जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उससे पूछताछ की जा रह है। बता दें कि बांदीपोरा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेख वसीम बारी, उनके पिता बशीर अहमद और छोटे भाई व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष उमर बारी की हत्या से पूरे प्रदेश में आक्रोश है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। साथ…

Read More

एनडीआरएफ बटालियन के लिए मंडी में जमीन फाइनल

हिमाचल के मंडी में प्रदेश की पहली एनडीआरएफ बटालियन के लिए कवायद तेज हो गई है। बल्ह घाटी के बैहना व कुम्मी पंचायतों में प्रशासन ने 340 बीघा जगह फाइनल की है। इसके लिए जिला प्रशासन ने पंचायत प्रधानों को एनओसी व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। प्रशासन ने बैहना में 317 बीघा और कुम्मी पंचायत के घट्टा में 23 बीघा जमीन का चयन किया है। बैहना में गत वर्ष नवंबर में जिला प्रशासन व एनडीआरएफ के आईजी, डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों ने मुआयना किया था। यहां से एनएच…

Read More

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अभिभावकों को दिया झटका, पुस्तकों के मूल्य में 100 फीसदी बढ़ोतरी

फतेहपुर (कांगड़ा) हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहली से आठवीं कक्षा तक की अधिकांश पुस्तकों में 50 से लेकर 100 फीसदी तक भारी बढ़ोतरी कर अभिभावकों को झटका दिया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी छठी और सातवीं कक्षा की गणित की किताबों में हुई है। गत शैक्षणिक सत्र में 60 रुपये में मिलने वाली दोनों किताबों का मूल्य 100 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 120 रुपये कर दिया है।  आठवीं की गणित की किताब का मूल्य 83 फीसदी बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया है। पिछले सत्र में छठी, सातवीं व आठवीं कक्षाओं…

Read More