ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घंडाबल में एचआरटीसी की वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सुबह के समय यह हादसा पेश आया। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read MoreAuthor: ibindiannews
केंद्रीय बजट से नेशनल हाइवे धरातल पर उतरने की उम्मीद, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय के समक्ष दी प्रेजेंटेंशन
शिमला प्रदेश की जनता को केंद्रीय बजट से नेशनल हाइवे को जमीन पर उतरने की उम्मीद है। पूर्व मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए इन नेशनल हाइवे को स्वीकृत किया था, बाकायदा 40 एनएच की डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के बावजूद यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। हाल ही में हिमाचल लोक निर्माण विभाग ने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय के समक्ष अधर में लटके एनएच की प्रेजेंटेंशन दी है। उम्मीद है कि केंद्रीय बजट में इन्हें जमीन पर उतारने की घोषणा हो सकती है।…
Read Moreशोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की सिल्ट फ्लश टनल निर्माण को सेना ने दी मंजूरी
शिमला साढ़े चार सौ मेगावाट के शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली सिल्ट फ्लश टनल के निर्माण में फंसा बड़ा पेच हट गया है। वीरवार को नई दिल्ली में प्रदेश सरकार, रक्षा मंत्रालय और सेना के अधिकारियों के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में टनल के लिए ब्लास्टिंग और डंपिंग साइट पर सहमति बन गई है। सेना की ओर से ब्लास्टिंग की मंजूरी और मलबा डंप करने के लिए जगह न देने की वजह से पिछले लंबे समय से इस प्रोजेक्ट की टनल के निर्माण का काम रुका…
Read Moreएपीएमसी एक्ट पारित कर दोषी आढ़तियों और लदानियों को छह माह की कैद बीस हजार जुर्माने का प्रावधान
शिमला राज्य का एपीएमसी एक्ट बजट सत्र में पारित कर दिया जाएगा। एक्ट में दोषी आढ़तियों और लदानियों को छह माह की कैद और बीस हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया जा रह है। प्रदेश की मंडियों में बेलगाम आढ़तियों और लदानियों पर एपीएमसी एक्ट लागू कर शिकंजा कसा जा सकेगा। अभी तक ऐसा कोई कानून नहीं है। जिससे बागवानों और किसानों का शोषण करने वाले आढ़तियों और लदानियों पर नकेल कसी जा सके। सरकार ने पिछले सत्र में एपीएमसी एक्ट लाया था लेकिन इसे विधानसभा की स्टैंडिंग कमेटी…
Read Moreअस्थायी शिक्षकों की नियुक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार से मांगा योग्यता का ब्योरा
शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 15 हजार अस्थायी शिक्षकों की नियुक्तियों को चुनौती देने वाले मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने मामले पर फैसला सुरक्षित रखते हुए हिमाचल सरकार से एक सप्ताह के भीतर सभी श्रेणियों के शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता का ब्योरा देने के आदेश दिए हैं। ऐसे में फरवरी के तीसरे हफ्ते तक फैसला आने की संभावना है। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर 15 हजार पीटीए, पैट, पैरा और जीवीयू का भविष्य टिक गया है। अगर कोर्ट शिक्षकों के…
Read Moreपटियाला हाउस कोर्ट में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा निर्भया के दोषियों को फांसी देने के लिए पूरी तैयारी
नई दिल्ली दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि निर्भया के तीन दोषियों को एक फरवरी को फांसी देने के लिए उनकी तरफ से पूरी तैयारी है। तिहाड़ जेल का प्रतिनिधित्व कर रहे लोक अभियोजक इरफान अहमद ने कहा कि केवल एक दोषी विनय शर्मा की दया याचिका लंबित है और अन्य को फांसी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी प्रकार से अवैध नहीं है। मालूम हो कि पटियाला हाउस कोर्ट में दोषियों द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई हो रही है,…
Read Moreराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नागरिकता कानून को बापू की इच्छा पूरा करने पर प्रसन्नता जताई
नई दिल्ली खास बातें संसद के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। सत्र की शुरुआत से पहले सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर सोनिया गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया और ‘गोली मारना बंद करो’ के नारे लगाए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की पहचान दलित, पीड़ित, शोषित महिलाओं को सशक्त करने की रही है। अभी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। बजट सत्र से जुड़े हर अपडेट को यहां पढ़ें- लाइव अपडेट सीएए पर वातावरण…
Read Moreसीएए और एनआरसी पर हिंसा भड़काने का आरोप,कानपुर से पीएफआई के पांच सदस्य गिरफ्तार,
कानपुर सीएए एनआरसी और एनपीआर के विरोध में पूरे देश में हिंसा का माहाैल व्याप्त है। ऐसे में कानपुर सहित कई अन्य जिलों में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हिंसा भड़काने वोले पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पीएफआई पर कानपुर के बाबूपुरवा और यतीमखाना में हिंसा भड़काने का आरोप है।
Read Moreअब सीधे पांच साल के लिए जारी होगे आर्म्स लाइसेंस : केंद्र सरकार
शिमला केंद्र सरकार ने हिमाचल समेत देश भर के लाखों असलहा धारकों को बड़ी राहत दे दी है। अब सरकार असलहे का लाइसेंस सीधे पांच साल के लिए जारी करेगी। पहले लाइसेंस तीन साल के लिए ही बनता था और उसके बाद नियमित अंतराल पर उसका नवीनीकरण कराना होता था। साथ ही नए कानून के तहत अब एक व्यक्ति के पास अधिकतम दो लाइसेंसी असलहे ही रह सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस कानून को लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार की ओर…
Read Moreअटल वर्दी योजना में टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी को 4.83 लाख रुपये का जुर्माना
चंबा अटल वर्दी योजना के तहत चंबा जिला में सप्लाई करने वाले गुजरात के कारोबारी को राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 4.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। टैक्स चोरी के लिए कारोबारी 48 लाख रुपये की सप्लाई मई और जून महीने के बिलों पर करता पकड़ा गया है। हालांकि, जुर्माना चुकाने के बाद जब्त वर्दी को छोड़ दिया गया है। सहायक आयुक्त नूतन महाजन और सहायक अधिकारी बलजीत सिंह ने यह कार्रवाई की। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नरेंद्र सेन ने बताया कि अटल वर्दी योजना के…
Read More