आबकारी अफसरों की मिलीभगत से हुआ करोड़ों का घोटाला, सीआईडी की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में खुलासा

 शिमला सार 4300 करोड़ रुपये से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाला घोटाले में सीआईडी को बड़ी सफलता हाथ लगी आबकारी अफसरों की मिलीभगत से हुआ करोड़ों का घोटाला सीआईडी की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में खुलासा विस्तार 4300 करोड़ रुपये से ज्यादा के बहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि घोटाला करने वाली कंपनी की राज्य कर एवं आबकारी विभाग के तत्कालीन तीन अधिकारियों ने मदद की थी। तत्कालीन ईटीओ ज्योति स्वरूप, ईटीआई दीपक सत्ती…

Read More

हिमाचल में प्राकृतिक आपदा राहत राशि 287 करोड़ से 454 करोड़ बढ़ा दी

 शिमला सार 15वें वित्तायोग ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में हिमाचल में प्राकृतिक आपदा राहत राशि बढ़ा दी है। अभी इसे तय से 167 करोड़ रुपये बढ़ाया गया है। विस्तार प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हिमाचल को 454 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रदेश को पहली बार बीस फीसदी राशि भूस्खलन रोकने के लिए जारी होगी। 15वें वित्तायोग ने सिफारिश कर 167 करोड़ की राशि बढ़ाई है। चालू वित्तीय वर्ष में यह राशि 287 करोड़ तक थी, लेकिन भूस्खलन रोकने को राशि देने की व्यवस्था नहीं थी। ऐसी स्थिति में अगर भूस्खलन…

Read More

प्रति व्यक्ति आय घटने की आशंका, सरकारी स्तर पर किया जा रहा है मंथन

शिमला सार बेरोजगारी, मंदी समेत कई अन्य कारणों से इस बार हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय महज तीन फीसदी के आसपास ही बढ़ सकती है विस्तार  पिछले वित्त वर्ष में इसमें रिकॉर्ड 16,776 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन इस साल महज 5000 रुपये के आसपास ही बढ़ोतरी हो सकती है। बजट से पहले सांख्यिकी विभाग के अधिकारी इसके आकलन में जुटे हैं। हालांकि, ये आंकड़े घट-बढ़ भी सकते हैं। 25 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण की अंतिम रिपोर्ट सामने आएगी। अंदाजा यह…

Read More

सेवानिवृत्ति से पहले शिक्षकों के 819 पद भरने की सरकार ने दी मंजूरी

शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले ही अब रिक्त होने वाले पदों को भर दिया जाएगा। शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के 819 पद भरने की सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जेबीटी के 532, टीजीटी के 119, एलटी के 35 और शास्त्री के 133 पद भरे जाएंगे। प्रदेश में पहली बार सेवानिवृत्ति होने से पूर्व ही स्कूलों में शिक्षकों के पद भरने की प्रक्रिया को सरकार पूरा करेगी। साल 2020 में 819 शिक्षक सेवानिवृत्त होने हैं। ऐसे में सरकार ने स्कूलों…

Read More

विदेश घूमकर लौटे शिक्षकों की संस्थानों में एंट्री पर रोक,मेडिकल सर्टिफिकेट लाने पर दी जाएगी ज्वाइनिंग

शिमला कोरोना वायरस के खौफ के चलते सर्दियों की छुट्टियों में विदेश घूमकर लौटे शिक्षकों की शिक्षण संस्थानों में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। विदेश गए शिक्षकों और गैर शिक्षकों को सरकारी अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट लाने के बाद ही स्कूल-कॉलेज में आने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों और जिला अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। एक जनवरी से 11 फरवरी तक शीतकालीन स्कूल बंद थे। बुधवार को स्कूल खुलते ही निदेशालय ने…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव निपटते ही हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी वृद्धि,उपभोक्ताओं को बड़ा झटका

शिमला हिमाचल में उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी वृद्धि से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।विधानसभा के चुनाव निपटते ही घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 145 रुपये बढ़ गए हैं। हिमाचल में अब नॉन सब्सिडी गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 900.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहली अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक मिलने वाले सब्सिडी कोटे के 12 सिलिंडर ले चुके उपभोक्ताओं और सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं पर बढ़ी हुई कीमतों की मार सबसे अधिक…

Read More

पशु धन विकास परियोजना से गद्दी समुदाय की आर्थिक स्थिति सुधरेगीः वीरेंद्र कंवर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच वर्षांे की अवधि के लिए देसी नस्ल के जीन पूल को संरक्षित करने के उद्देश्य से केंद्रीय प्रायोजित 595 करोड़ रुपये की पशु धन विकास परियोजना आरंभ की है। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कहा कि प्रारंभिक तौर पर मंडी और चंबा जिलों में शुरू की गई केंद्र पोषित लाइव स्टाॅक विकास परियोजना के लिए भारत सरकार लगभग 535.50 करोड़ रुपये देगी जबकि शेष 59.50 करोड़ रुपये राज्य सरकार प्रदान करेगी। प्रथम वर्ष के लिए 179.47 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दूसरे,…

Read More

हिमाचल प्रदेश का सूरजकुंड पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

शिमला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश ने 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में पर्यटन की विविधता से लाखों लोगों एवं पर्यटकों को आकर्षित किया है। थीम स्टेट के रूप में भागीदारी हिमाचल प्रदेश के लिए सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का मंच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक लाभदायक अवसर साबित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश की विभिन्न भौगोलिक स्थिति, विविधता भरी संस्कृति, लोक परम्पराएं, रीति-रिवाज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। इसके अतिरिक्त बर्फ से ढकीं पहाड़ियां, सुन्दर घाटियां, झीलें, हरे-भरे जंगल, कल-कल बहती नदियां और…

Read More

विधायक (आम आदमी पार्टी) नरेश यादव के काफिले पर जानलेवा हमला,कार्यकर्ता की मौत,आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली आप विधायक नरेश  यादव आम आदमी पार्टी (आप) के महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जब यादव मंदिर से वापस आ रहे थे, उनके काफिले पर अरुणा आसफ अली मार्ग पर  हमला किया गया। इस मामले में एफआईआर  दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि आरोप और मृतक के बीच निजी दुश्मनी थी। आरोपी के भतीजे को 2019 में गोली लगी थी, जब…

Read More

निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी नया डेथ वारंट जारी करने की अनुमति

नई दिल्ली निर्भया के दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी करने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दे दी है। इसे अपने पक्ष के लिए बड़ी सफलता मानते हुए निर्भया के माता-पिता ने वक्त बर्बाद न करते हुए मंगलवार को ही पटियाला हाउस कोर्ट में नया डेथ वारंट जारी करने के लिए आवेदन दायर किया है। एडिशनल सेशन जज धर्मेंद्र राणा ने आवेदन पर चारों दोषियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इस याचिका पर आज सुनवाई होनी है। आगे जानिए कि मंगलवार यानी 11 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में जो…

Read More