ईडी ने भूषण स्टील का 486 करोड़ का बंगला किया अटैच, बैंक से धोखाधड़ी पर हुई यह कार्रवाई

ईडी ने भूषण स्टील का 486 करोड़ का बंगला किया अटैच, बैंक से धोखाधड़ी पर हुई यह कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूषण पावर एंड स्टील और उसके प्रमोटरों के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में 486 करोड़ रुपये का बंगला अटैच किया है। यह बंगला राजधानी के सबसे महंगे इलाकों में से एक अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित है। 4,840 वर्ग गज में फैले बंगले का स्वामित्व दिवालिया हो चुकी इस कंपनी के पूर्व निदेशक संजय सिंघल की पत्नी आरती सिंघल के पास है। ईडी ने संजय को 2019 में गिरफ्तार किया था। मामले में अब तक 4,938 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है। जांच एजेंसी ने…

Read More

केजरीवाल को चौथी बार सीएम चुनेगी जनता, भाजपा ने देश को दी महंगाई और बेरोजगारी : संजय सिंह

केजरीवाल को चौथी बार सीएम चुनेगी जनता, भाजपा ने देश को दी महंगाई और बेरोजगारी : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने विकासपुरी, द्वारका और मटियाला विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में दावा किया कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने लिए तैयार है। दिल्ली में इस बार फिर झाड़ू चलेगी। अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी और बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च संजीवनी योजना के तहत सरकार उठाएगी। संजय सिंह का आरोप है कि भाजपा के लोग स्कूल व अस्पताल नहीं बना सकते। 11 साल में 22…

Read More

राजभवन ने एचपीयू में वीसी की नियुक्ति के सन्दर्भ में लिया कड़ा संज्ञान, सर्च कमेटी को भेजा नोटिस

राजभवन ने एचपीयू में वीसी की नियुक्ति के सन्दर्भ में लिया कड़ा संज्ञान, सर्च कमेटी को भेजा नोटिस

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में कुलपति की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी पर राजभवन ने सर्च कमेटी को नोटिस जारी किया है। सर्च कमेटी की अक्तूबर 2024 को हुई बैठक में चयनित हुए शिक्षाविद्धों की सूची अभी तक राज्यपाल को नहीं भेजने पर यह संज्ञान लिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई थी। वर्ष 2022 से एचपीयू में स्थायी वीसी का पद रिक्त चल रहा है। रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में कमेटी ने 22 अक्तूबर 2024 को चंडीगढ़ में…

Read More

प्रदेश भाजपा को शीघ्र मिलने वाला है नया अध्यक्ष, इन चहरो पर किया जा रहा है विचार- विमर्श

प्रदेश भाजपा को शीघ्र मिलने वाला है नया अध्यक्ष, इन चहरो पर किया जा रहा है विचार- विमर्श

हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष 10 दिन में तय हो जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। शुक्रवार को जितेंद्र सिंह ने राजधानी शिमला में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नब्ज को टटोला। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ पहुंचने के बाद जितेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अलग-अलग बात की। कार्यक्रम के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और सांसद सिकंदर कुमार…

Read More

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों ने एक महीने में दूसरी बार बढ़ाए दाम, जनता पर महंगाई का असर, सरकार देख रही तमाशा

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों ने एक महीने में दूसरी बार बढ़ाए दाम, जनता पर महंगाई का असर, सरकार देख रही तमाशा

हिमाचल में सीमेंट के दामों में एक बार फिर पांच रुपये की वृद्धि हो गई है। सीमेंट कंपनियों ने एक महीने के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। प्रमुख सीमेंट कंपनियां अंबुजा, एसीसी और अल्ट्राटेक ने प्रति बैग पांच रुपये कीमतें बढ़ा दीं। इससे भवन निर्माण कर रहे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर में एसीसी सीमेंट की फैक्ट्री होने के बावजूद यहां सीमेंट अन्य जिलों के मुकाबले महंगा बिक रहा है। एसीसी सीमेंट विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि ऊना और हमीरपुर…

Read More

पीएम मोदी ऑटो एक्सपो का आज करेंगे उद्धघाटन, जानिए आम जनता कब से कर पाएगी दर्शन

पीएम मोदी ऑटो एक्सपो का आज करेंगे उद्धघाटन, जानिए आम जनता कब से कर पाएगी दर्शन

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है। जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। रविवार से आम लोग जा सकेंगे। आयोजकों का दावा है कि 22 जनवरी…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन की आज अंतिम तिथि, अभी तक 841 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नामांकन की आज अंतिम तिथि, अभी तक 841 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। मतदान की तारीख 5 फरवरी और गिनती की तारीख 8 फरवरी है। कल तक 841 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन (सीईओ) अधिकारी ने…

Read More

हिमाचल में बर्फ़बारी से पर्यटकों की बढ़ी तादाद , जानिए कहाँ पहुँच रहे है सबसे जयादा सैलानी ?

हिमाचल में बर्फ़बारी से पर्यटकों की बढ़ी तादाद , जानिए कहाँ पहुँच रहे है सबसे जयादा सैलानी ?

बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। नए साल के जश्न के बाद बर्फबारी से लगातार सैलानियों के हिमाचल पहुंचने का क्रम जारी है। वीरवार को हुई बर्फबारी के बाद आगामी दिनों में भी हिमपात का पूर्वानुमान है। 26 जनवरी की छुट्टी के लिए सैलानियों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी के अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए सैलानी अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बर्फबारी के बाद इस वीकेंड पर भी भारी संख्या में सैलानियों के हिमाचल का रुख करने की उम्मीद…

Read More

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोन स्कैम की विजिलेंस ने तेज़ की जाँच, आरोपियों की बढ़ेगी मुश्किलें

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोन स्कैम की विजिलेंस ने तेज़ की जाँच, आरोपियों की बढ़ेगी मुश्किलें

20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भले आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा हो, लेकिन विजिलेंस उसके खिलाफ दस्तावेज तैयार कर रहा है। बैंक अधिकारियों से पूछताछ में बात सामने आई है कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस की ओर से दर्ज मामले की जानकारी नाबार्ड, इनकम टैक्स, आरबीआई को दे दी गई है। आरोपी की हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में कहां-कहां संपत्तियां हैं, विजिलेंस ने इसका रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। विजिलेंस ने सोमवार को बैंक…

Read More

किसान पैदल कूच करेंगे शम्भू बॉर्डर से दिल्ली, जानिए क्या है योजना ?

किसान पैदल कूच करेंगे शम्भू बॉर्डर से दिल्ली, जानिए क्या है योजना ?

शंभू बार्डर से 21 जनवरी को 101 किसान फिर दिल्ली की तरफ पैदल कूच करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आज यह एलान किया। उन्होंने साफ किया कि कहा जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार झुकेगी नहीं लेकिन किसान जत्थेबंदियां भी अडिग हैं। मोदी सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी लेने के साथ-साथ किसानों व मजदूरों के कर्ज भी माफ कराए जाएंगे। इसके अलावा मजदूरों को नरेगा के तहत 200 दिनों का रोजगार यकीनी बनाने के साथ उन्हें अच्छी दिहाड़ी भी दिलाई जाएगी।…

Read More