भारत आपात स्थिति में सबसे आगे रहा, आज हर कोई कर रहा सम्मान : विदेश मंत्री मालदीव

भारत आपात स्थिति में सबसे आगे रहा, आज हर कोई कर रहा सम्मान : विदेश मंत्री मालदीव

नई दिल्ली  मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा, भारत समय की कसौटी पर खरा दोस्त (टाइम टेस्टेड फ्रेंड) है। मालदीव में हर आपात स्थिति में भारत सबसे आगे रहा है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव किसी प्रतिस्पर्धी खेल का मैदान नहीं है। उन्होंने कहा भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति सोलिह के उद्घाटन समारोह के लिए वहां पहुंचे थे। राष्ट्रपति सोलिह दिसंबर में राजकीय यात्रा पर दिल्ली में थे। तबसे हम देख रहे हैं कि बहुत उच्च स्तरीय दौरे…

Read More

मुख्यमंत्री ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की वेबसाइट का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की वेबसाइट का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से पैराग्लाइडिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों को रुचि रखने वाले लोग लाभान्वित होंगे। इसके माध्यम से लोगों को पैराग्लाइडिंग व अन्य गतिविधियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों को…

Read More

फार्मा एक्सपो में 2110 करोड़ रुपये के निवेश आशय हस्ताक्षरित: मुख्यमंत्री

फार्मा एक्सपो में 2110 करोड़ रुपये के निवेश आशय हस्ताक्षरित: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश मुंबई में आयोजित देश के सबसे बड़े फार्मा एक्सपो में भाग ले रहा है और इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा 2,110 करोड़ रुपये के निवेश आशय के 17 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निवेशकों द्वारा राज्य में निवेश के लिए इच्छा जाहिर करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए हर संभव सहायता…

Read More

मुख्यमंत्री ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के कुनाला में आज हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Read More

आबकारी विभाग ने कत्था इकाई में 96.84 लाख रुपये की स्टॉक भिन्नता पाई

आबकारी विभाग ने कत्था इकाई में 96.84 लाख रुपये की स्टॉक भिन्नता पाई

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र (शिमला) के निरीक्षण में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी पांवटा साहिब-1 और अन्य अधिकारियों की टीम ने सिरमौर जिला में एक कत्था इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इकाई के विस्तृत निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के दौरान 96.84 लाख रुपये की स्टॉक भिन्नता का पता चला है। करदाता ने भिन्नता को स्वीकार किया और 20,04,590 रुपये की राशि स्वेच्छा से जमा करवा दी है। इस मामले में आगे की…

Read More

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय जानिए विस्तार से

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पैंशन योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से लगभग 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे तथा भविष्य में जो नए कर्मचारी सरकारी सेवा में नियुक्त होंगे, वे पुरानी पैंशन व्यवस्था में आयेंगे। इन कर्मचारियों को जीपीएफ के अन्तर्गत भी लाया जाएगा तथा जिन एनपीएस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 15 मई, 2003 के उपरान्त हुई है, उनको भावी तिथि से ओपीएस पैंशन दी जाएगी। नियमों में आवश्यक संशोधन के उपरान्त…

Read More

मुख्यमंत्री से बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने की भेंट

मुख्यमंत्री से बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने की भेंट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां बेरोजगार कला अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कला अध्यापक के पदों की छंटनी परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन और बेरोजगार कला अध्यापक संघ के महासचिव विजय चौहान, संघ के विभिन्न जिलों के…

Read More

हाईकोर्ट ने कैबिनेट के निर्णय को किया निरस्त, अनुबंध नियुक्ति को नियमितीकरण पर दी यह व्यवस्था

हाईकोर्ट ने कैबिनेट के निर्णय को किया निरस्त, अनुबंध नियुक्ति को नियमितीकरण पर दी यह व्यवस्था

प्रदेश हाईकोर्ट ने नियमितीकरण और वेतन निर्धारण के मामले में महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने कहा है कि अनुबंध नियुक्ति को नियमितीकरण के लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने कैबिनेट के निर्णय को निरस्त करते हुए सरकार को वेतन निर्धारण करने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता पंकज कुमार और अन्य की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए अदालत ने यह निर्णय सुनाया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि 28 फरवरी 2020 को सरकार ने निर्णय लिया था कि…

Read More

पेपर लीक के बाद 300 भर्ती परीक्षाओं की जांच शुरू

पेपर लीक के बाद 300 भर्ती परीक्षाओं की जांच शुरू

प्रदेश सरकार की ओर से भंग किए जा चुके हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में बीते तीन साल में करीब 300 परीक्षाएं हुई हैं। गड़बड़ी की आशंका के चलते विजिलेंस ने इन सभी परीक्षाओं की जांच शुरू कर दी है। आयोग में तैनात रहे 55 अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। जेओए आईटी पेपर लीक मामला सामने आने के बाद विजिलेंस ने अन्य पेपरों की जांच आगे बढ़ा दी है। आयोग में हुईं गड़बड़ियों की पूरी रिपोर्ट विजिलेंस प्रदेश सरकार को भेजेगी। जेओए आईटी के साथ कला अध्यापक…

Read More

सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर ही लौटा सकते हैं एनपीएस का पैसा : केंद्र सरकार

सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर ही लौटा सकते हैं एनपीएस का पैसा : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने दो टूक कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी की सेवानिवृत्ति या मृत्यु होने पर ही न्यू पेंशन सिस्टम (एनपीएस) का पैसा लौटा पाएंगे। इस बारे में पीएफआरडीए ने हिमाचल सरकार को एक स्पष्टीकरण भेजा है। केंद्र में राज्य सरकार के 8000 करोड़ रुपये फंसे हैं। एनपीएस में हर साल सरकारी कर्मचारियों के 1500 से 1600 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को धरातल पर लागू करना वर्तमान सरकार के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। सरकार की आर्थिक स्थिति…

Read More