मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 6 मार्च, 2023 को होटल पीटरहॉफ शिमला में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल भी उपस्थित होंगे। राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल में महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की…
Read MoreAuthor: admin
वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहे हैं हिमाचल हैंडलूम उत्पाद
हिमाचल प्रदेश के बुनकरों ने हथकरघा व हस्तशिल्प के अपने पारम्परिक कौशल से देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन किया है। हथकरघा उद्योग क्षेत्र में प्रदेश की कढ़ाई वाली कुल्लवी तथा किन्नौरी शॉल ने अन्तरराष्ट्रीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। प्रदेश सरकार द्वारा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न जागरूकता शिविरों के आयोजन के साथ-साथ प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। ये बुनकर कलस्टर विकास कार्यक्रम के विभिन्न घटकों के माध्यम से भी लाभान्वित किए जा रहे हैं।…
Read Moreनशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध संयुक्त प्रयास आवश्यक: शिक्षा मंत्री
शिमला : राज्य सरकार स्कूली विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से बचाने के लिए दृढ़ता से प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार ने ‘प्रधाव’ ए हैकाथॅान टू वाइप आउट द ड्रग्स अभियान शुरू किया है। यह अभियान राज्य गुप्तचर विभाग द्वारा चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य छात्रों को जागरूक कर सशक्त बनाना और अवैध दवाओं के उत्पादन और आपूर्ति को समाप्त करना है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उच्च, माध्यमिक, प्राथमिक, तकनीकी शिक्षा विभाग और राज्य गुप्तचर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा…
Read Moreजीएसटी प्रणाली में कर धोखाधड़ी रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग ने जीएसटी प्रणाली में धोखाधड़ी करने वालों को पंजीकरण चरण में ही रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पंजीकरण आवेदनों में नियमित रूप से फर्जी विवरण घोषित करने वाले व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। टैक्स अधिकारियों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया जाएगा जिससे टैक्स धोखाधड़ी करने वालों को जीएसटी प्रणाली में पंजीकरण से पूर्व ही रोका जा सकेगा। इसके अंर्तगत पंजीकरण की तिथि के 30 दिनों…
Read Moreमनीष सिसोदिया की कोर्ट ने दो दिन CBI रिमांड बढ़ाई; जमानत याचिका पर सुनवाई 10 मार्च को
आज सीबीआई सिसोदिया को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया। लाइव अपडेट 03:20 PM, 04-MAR-2023 दिल्ली के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है केंद्र सरकार: संजय सिंह आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार दिल्ली के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है। दिल्ली वालों को अस्वस्थ रखना चाहती है। यही कारण है कि दिल्ली के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम कर रहे स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में भेज दिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से…
Read Moreपंजाब पुलिस की जांच पहुंची अंतिम चरण में आरोपियों के फोटो और वीडियो खंगाले
अमृतसर (पंजाब) अजनाला थाने पर हमले के मामले में पुलिस की जांच लगभग अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है। पुलिस ने हमले में शामिल 30 आरोपियों की तस्वीरों के साथ-साथ घटना से जुड़ी 46 वीडियो की जांच पूरी कर ली है। 23 फरवरी को हमले के दौरान बनी 150 से ज्यादा वीडियो को खंगालने के बाद पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। जांच रिपोर्ट में थाने के बाहर पुलिसवालों से मारपीट के अलावा थाने पर हमले का पूरा…
Read Moreकेंद्र सरकार प्रतिबंधित करेगी आठ कीटनाशक, राज्यों से 30 दिन में मांगी आपत्तियां
सेब-सब्जियों को काले धब्बों और फ्रूट बोरर (सुंडी) के हमले से बचाने वाले कई कीटनाशकों को केंद्र सरकार प्रतिबंधित करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने इन कीटनाशकों को बनाने और बागवानों को बेचने पर रोक लगा दी है। इसके लिए राज्यों से 30 दिन में आपत्तियां मांगी हैं। निर्धारित अवधि में यदि कोई आपत्ति नहीं आती है तो कृषि मंत्रालय इस पर रोक लगाने की आगामी कार्रवाई शुरू करेगा। जिन आठ कीटनाशकों पर रोक लगाई जा रही है, उनमें मेलाथियान, क्यूनफोस, मोनोक्रोटोफोस, कोबाफ्यूरोन, मैनकोजेब, ऑक्सीफ्लोरफेन, डिमैथोट, क्लोरप्यरिफोस शामिल हैं। इनमें से…
Read Moreसरकारी भूमि के मालिकाना हक का निपटारा केवल सिविल कोर्ट का अधिकार : हाईकोर्ट
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी भूमि से बेदखली करने के मामले में महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि के मालिकाना हक का निपटारा केवल सिविल कोर्ट का अधिकार है। प्रतिकूल कब्जे का तर्क निपटाने के लिए राजस्व अधिकारी को सिविल कोर्ट में बदलना जरूरी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने यह निर्णय सुनाया। हमीरपुर निवासी अमीन चंद की याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने तहसीलदार की ओर से पारित बेदखली आदेश को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता ने…
Read Moreडोडरा क्वार क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
जिला शिमला के डोडरा क्वार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों और समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। कांग्रेस मण्डल रोहडू के उपाध्यक्ष महेन्द्र बासु, ग्राम पंचायत जिस्कून के पूर्व प्रधान राजेश कुमार, पूर्व प्रधान शंकर चौहान और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित…
Read Moreजैव-ऊर्जा क्षेत्र में नीतिगत सुझावों के लिए इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के साथ समन्वय करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू ने शुक्रवार सायं इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार उभरते जैव-ऊर्जा क्षेत्र में नीतिगत सुझावों एवं अनुसंधान सहयोग के लिए आईएसबी के साथ समन्वय करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चीड़ की पत्तियों और बांस से जैव ऊर्जा उत्पादन का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। प्रदेश में शंकु वन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं और बांस उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों की सहभागिता से उनकी…
Read More