पर्यटन नगरी मनाली के ग्राीन टैक्स बैरियर के बाद रविवार रात करीब 12:00 बजे मणिकर्ण में पंजाब से आए पर्यटकों ने खूब हुड़दंग मचाया है। इन लोगों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की और पथराव व डंडों से 10 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। गाड़ियों के शीशे और लाइटें तोड़ दी हैं। इसमें कई पर्यटकों के वाहन भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस बल मणिकर्ण रवाना हो गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य संसदीय…
Read MoreAuthor: admin
आगामी वित्त वर्ष में प्रदेश में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित होंगे: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सायं हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से आने वाले 10 वर्षों के दौरान हिमाचल, देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव और त्यौहार हमारे बन्धुत्वभाव, अनूठी सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं के प्रतीक होते हैं। इनके माध्यम से युवाओं को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को जानने और समझने…
Read Moreसुक्खू सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में, बंद होंगे कम छात्र संख्या वाले 1500 स्कूल
हिमाचल प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से कम छात्र संख्या वाले करीब 1,500 सरकारी स्कूल बंद होंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। 10 से लेकर 25 छात्र संख्या वाले प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। कैबिनेट की आगामी बैठक में इसको लेकर फैसला होगा। इन स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों, शिक्षकों व गैर शिक्षकों को साथ लगते स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। स्कूलों के खाली भवनों…
Read Moreसंगठन की मजबूती में समय रहते जुट जाएं निष्क्रिय पदाधिकारी : प्रतिभा सिंह
शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने निष्क्रिय पदाधिकारियों से समय रहते संगठन की मजबूती के लिए जुटने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कुछ ब्लॉकों में धीमी गति पर प्रतिभा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टी पदाधिकारी अपने उत्तरदायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करें। संगठन की एकजुटता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। यह एकता इसी प्रकार रहनी चाहिए। पार्टी के हाथ से…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने किया राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली
सुजानपुर(हमीरपुर) रविवार से शुरू यह मेला चार दिन तक चलेगा। इस मेले में हिमाचल के अलावा राजस्थान, पंजाब व हरियाणा समेत अन्य राज्यों से कारोबारी पहुंचे हैं। महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। मुख्यमंत्री ने यहां पगड़ी बांधने के बाद भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इसके बाद प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद वह सीधे ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहुंचे। यहां पर कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, उद्योग…
Read Moreमुख्यमंत्री ने चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर में स्थित ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। इससे पहले, पुराना बस अड्डा के समीप पगड़ी समारोह में भाग लेने के उपरांत मुख्यमंत्री हजारों लोगों की उपस्थिति में मुरली मनोहर मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए। ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला में पहली बार आयोजित सरस मेले का…
Read Moreमुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र को युवाओं की क्षमता पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं भी एकाग्रचित्त होकर पूर्ण आत्मविश्वास से विभिन्न चुनौतियों का सामना कर जीवन में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाठशाला विद्या का मंदिर होता है और यह हमें ज्ञान प्रदान करने के साथ ही भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के काबिल भी बनाता है। मुख्यमंत्री ने दक्षता एवं कौशल…
Read Moreतकनीकी क्षेत्र में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री ने हिमाचल स्टूडेेंट्स यूनियन के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हिमाचल एक झलक’ में शिरकत की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवाओं का आह्वान किया कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए वे प्रदेश के युवा दूत के रूप में कार्य करें, ताकि विश्व हिमाचल की विशिष्टता को आत्मसात कर सके। उन्होंने आज पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हिमाचल एक झलक’ में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में यह बात कही। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल…
Read Moreचंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के चंडीगढ़ पहुंचने पर आज हिमाचल महासभा चंडीगढ़ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर महासभा ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न गतिविधियों एवं मांगों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल महासभा द्वारा चंडीगढ़ में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, चिकित्सा शिविर तथा खेल प्रतिस्पर्धाएं इत्यादि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो कि आपसी भाईचारे को…
Read Moreभाजपा नेता सत्ता खोने के दुख में कर रहे आधारहीन बयानबाजी : मंत्री विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण एवं खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज के उस वक्तव्य की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की तुलना पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार से की है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि श्री सुरेश भारद्वाज का यह वक्तव्य उनकी मानसिक स्थिति को प्रदर्शित कर रहा है। देवभूमि हिमाचल की लोकप्रिय सरकार की तुलना पाकिस्तान से करना अनैतिक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने वित्तीय कुप्रबन्धन से प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर…
Read More