पंजाब से राज्यसभा जाएगें केजरीवाल, विपक्षी दलों को लगी मिर्ची, आप पार्टी ने बताया अफवाह का बाजार

पंजाब से राज्यसभा जाएगें केजरीवाल, विपक्षी दलों को लगी मिर्ची, आप पार्टी ने बताया अफवाह का बाजार

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा का नाम घोषित किया। इसके साथ ही साफ हो गया है कि आप अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा के जरिए संसद में भेजना चाहती है। वहीं संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने तंज भरा ट्वीट किया। खैरा बोले-पंजाब के लिए काला दिन खैरा ने लिखा-अगर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से आप उम्मीदवार के तौर पर नामित किया गया है तो मुझे यकीन है…

Read More

आतंकियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, सेना ने घेर डाला पूरा इलाका

आतंकियों ने सेना के वाहन पर किया हमला, सेना ने घेर डाला पूरा इलाका

भारतीय सेना की गाड़ी पर आज लगभग दोपहर 1:30 बजे आतंकियों  ने फायरिंग कर हमला किया। यह घटना सुंदरबनी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गंदेह मंदिर के साथ वाले जंगल क्षेत्र में घटी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत या घायल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की…

Read More

सुक्खू सरकार और कर्मचारी आमने सामने, तैयार हो रही सूचि, रिकवरी लेने के साथ साथ डिमोट करने के आदेश जारी

सुक्खू सरकार और कर्मचारी आमने सामने, तैयार हो रही सूचि, रिकवरी लेने के साथ साथ डिमोट करने के आदेश जारी

हिमाचल में अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता लाभ लेने वाले कर्मचारी डिमोट किए जाएंगे, इनसे वित्तीय रिकवरी भी होगी। 20 फरवरी से लागू हुए सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक 2024 में यह बड़ा फैसला हुआ है। कर्मचारी अपनी सेवाओं के नियमितीकरण की तिथि से ही सेवा लाभ के हकदार होंगे। नियमित सेवा के अलावा अन्य सेवा के लिए पहले से दिए गए सेवा लाभ इनसे वापस लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। अन्य विभाग भी इस बाबत आदेश जारी करने की तैयारी…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हो रहा है गुटबाज़ी का शिकार, जानिए कौनसा गुट क्या कर रहा है ?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हो रहा है गुटबाज़ी का शिकार, जानिए कौनसा गुट क्या कर रहा है ?

हिमाचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला तीन गुटों की खींचतान में फंस गया है। एक गुट सांसदों को कमान देने के पक्ष में है तो दूसरा डॉ. राजीव बिंदल की सरदारी को रिपीट करवाना चाह रहा है। पार्टी का तीसरा खेमा खामोश है और ऊंट किस करवट बैठता है, इसका इंतजार कर रहा है। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में होना तय माना जा रहा था, मगर जनवरी के बाद अब फरवरी भी बीतने को है। अब यही माना जा रहा है कि मार्च में फैसला होगा।…

Read More

पंजाब के दो युवक मनाली में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, मनाली पुलिस ने होटल में दी दबिश

पंजाब के दो युवक मनाली में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, मनाली पुलिस ने होटल में दी दबिश

पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिट्टे का कारोबार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने एक होटल में धर दबोचा। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वह यह खेप कहां से लेकर आए? पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पुमिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नगर नियोजन विभाग के कार्यालय…

Read More

पंजाब में नशा तस्कर के घर पर बुलडोज़र कार्रवाई , तीन वर्षो से इस कारोबार में संलिप्त था सोनू

पंजाब में नशा तस्कर के घर पर बुलडोज़र कार्रवाई , तीन वर्षो से इस कारोबार में संलिप्त था सोनू

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सूबे में ट्रेवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के साथ साथ अब नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए भी कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। देर रात लाडोवाल के पास गांव तलवंडी में ड्रग माफिया सोनू के घर पर मान का बुलडोजर चला। सोनू तीन साल से नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ…

Read More

अंबाला में चड़ा सियासी पारा उद्धघाटन के नाम पर सांसद और पूर्व मंन्त्री आमने सामने

अंबाला में चड़ा सियासी पारा उद्धघाटन के नाम पर सांसद और पूर्व मंन्त्री आमने सामने

अंबाला नगर निगम के चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सोमवार को सांसद वरुण चौधरी और पूर्व मंत्री असीम गोयल आमने सामने आ गए। वरुण ने जहां उद्घाटन बोर्ड पर पूर्व मंत्री का नाम लिखा होने की मंशा पर सवाल उठाए तो इसके जवाब में पूर्व मंत्री गोयल ने कांग्रेस में एक रहने की नसीहत दे डाली। मामला तब काफी दिलचस्प हो गया जब सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की वीडियो आ गई। वीडियो आते ही दोनों…

Read More

मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश,सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर होना अनिवार्य

मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश,सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर होना अनिवार्य

सरकारी सेवा में कार्यरत सभी विवाहित कर्मचारियों के लिए यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के मुखिया को नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जिन कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उनके लिए यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। नोडल अफसर अपने जिलों के कर्मियों का समयबद्ध पंजीकरण करा रिपोर्ट सचिव गृह को भेजेंगे। सोमवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं,…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की इस सप्ताह निर्धारित हो सकती है तिथि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की  इस सप्ताह निर्धारित हो सकती है तिथि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि इसी हफ्ते तय हो सकती है। मंडी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बीच भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के बीच मंडी में ही एक अनौपचारिक बैठक हुई। इन नेताओं ने हिमाचल में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की। पिछले दिनों यह चर्चा बड़े जोरों-शोरों से रही कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा दिया जा सकता है।…

Read More

मंत्रालय से मिली सहमति, अब उतर भारत के सबसे बड़े केबल स्टेड ब्रिज का होगा निर्माण

मंत्रालय से मिली सहमति, अब उतर भारत के सबसे बड़े केबल स्टेड ब्रिज का होगा निर्माण

ऊना जिले में गोबिंद सागर झील पर लठियाणी से बिहडू तक प्रस्तावित उत्तर भारत के सबसे लंबे 860 मीटर फोरलेन केबल स्टेड और वायाडक्ट पुल का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी मिल गई है। इस पुल के दोनों ओर आठ किमी लंबा फोरलेन भी बनेगा। इसके लिए वन भूमि से कुल 380 पेड़ कटेंगे। द्वितीय चरण की मंजूरी के मुआवजे की राशि सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।…

Read More