हिमाचल में तैयार 26 समेत देश की 145 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। जनवरी के ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हिमाचल में सीडीएसओसी के तहत 11, जबकि राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए 15 दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं उतरे हैं। सोलन की 19 दवाओं के सैंपल सही नहीं पाए गए, जबकि कांगड़ा की एक व सिरमौर की 6 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। हिमाचल के सुबाथू की जेएम लैब का एक, झाड़माजरी के कैपटेब के दो, पांवटा की जी लैब,…
Read MoreAuthor: admin
बर्फ़बारी की चपेट में आए 47 मजदूरों को बचाया आठ की तलाश जारी, मामले की गंम्भीरता देख मोदी ने धामी से की वार्ता
भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह से जारी है। प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश के आसार है। वहीं चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार है मजदूर एक कंटेनर में जो पूरी तरह से बर्फ से ढक चुका भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। श्वेत मरुस्थल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बचाने के लिए मौसम खुलते…
Read Moreवरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ ने रजनी पाटिल से कहा अपनी ही सरकार में नहीं हो रहे उनके काम
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की फौज नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना पक्ष रखा। सत्ता में होने के बावजूद काम नहीं होने पर कई नेताओं ने नाराजगी भी जताई। मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के जिला दौरों में कार्यकर्ताओं से संवाद करना अनिवार्य करने की वकालत की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां और योजनाएं अच्छी…
Read Moreपांगी और उदयपुर नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र, चार मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू हो रही हैं। दसवीं की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हिंदी और 12वीं की अर्थशास्त्र के पेपर से होगी। उदयपुर और पांगी को छोड़कर अन्य सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र बोर्ड ने पहुंचा दिए हैं। पांगी-उदयपुर में बारिश-बर्फबारी से सड़कें बंद होने के चलते प्रश्नपत्र नहीं पहुंचाए जा सके हैं। परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कुल्लू पहुंचाए जा चुके हैं। कुल्लू से आगे प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए सरकार से हेलिकाप्टर सुविधा मांगी है। अगर मौसम यूं…
Read Moreनितीश के करीबी विधायक ने टीचर पर तानी पिस्टल कहा घर खाली करो वार्ना होगा ऐसा परिणाम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका एक शिक्षक को धमकाना है। एक शिक्षक ने उनपर घर को जबरन खाली कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अब गोपाल मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जनता दल यूनाइटेड के गोपाल मंडल के विधायक गोपाल मंडल ने बरारी हाउसिंग कॉलोनी स्थित उसके घर में घुसकर उस शिक्षक के मुंह में…
Read Moreभारत और ब्रिटेन के मध्य 17 एमओयू साइन, इस सांझेदारी से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
भारत और ब्रिटेन के बीच जीवन बीमा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 17 नए समझौते हुए हैं। ब्रिटेन ने कहा कि उसके व्यापार राज्यमंत्री जोनाथ रेनॉल्ड्स और निवेश मंत्री पॉपी गुस्ताफसन के भारत दौरे के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये करार निर्यात और निवेश से जुड़े हैं। ब्रिटेन ने यह भी कहा कि भारत के हालिया आम बजट से ब्रिटिश बीमा कंपनियों को व्यापार के अधिक अवसर मिलेंगे। ब्रिटेन की तरफ से विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन समझौतों से विशेष रूप से तकनीक और जीवन विज्ञान…
Read Moreभारत में मेरे पास कोई भी सम्पति नहीं, झूठ परोस रही भाजपा : सैम पित्रोदा
कांग्रेस के विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा अधिकतक अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते है। इसी बीच इन दिनों भारत में उनकी संपत्ति को लेकर चल रही बातचीत के बीच पित्रोदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या स्टॉक नहीं है। बता दें कि पित्रोदी का यह बयान भाजपा नेता एनआर रमेश द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पित्रोदा ने भारत में 150 करोड़ रुपये की 12.35 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के आदेश पर समिति का गठन, अब प्रधान पतियों ने पंचायतो में किया प्रॉक्सी संचालन तो खैर नहीं
देश की ग्राम पंचायतों में महिला प्रधान के पति और रिश्तेदारों की ओर से चलाया जा रहा शासन अब नहीं चलेगा। इसके लिए बनी समिति ने प्रधान पति, सरपंच पति और मुखिया पति के मामले में प्रॉक्सी संचालन साबित होने पर दंड लगाने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व खान सचिव सुशील कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था, जिसे इस प्रॉक्सी व्यवस्था पर लगाम लगाने के उपाय सुझाने थे। पंचायती राज मंत्रालय को सौंपी अपनी रिपोर्ट में समिति ने सभी के लिए…
Read Moreदिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पर गर्माएगा माहौल, आप पार्टी कर रही प्रदर्शन की तैयारी
सीएजी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में रखने के बाद आज इस मुद्दे पर चर्चा होगी। सदन के सदस्य रिपोर्ट के हवाले से विपक्ष को घेरेंगे। वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है। इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। विधानसभा की कार्यसूची में कहा गया है कि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा प्रस्तावित करेंगे। भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद सदन के सदस्य बतौर उपाध्यक्ष…
Read Moreपीएमओ में हुआ दिल्ली सेल का गठन, जानिए अब डबल इंजन सरकार की क्या है योजना ?
राष्ट्रीय राजधानी में डबल इंजन की सरकार को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में दिल्ली सेल का गठन किया गया है। इस सेल में पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। यह सेल केंद्र और दिल्ली सरकार के सभी मंत्रालयों के बीच समन्वय का काम करेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर गृह मंत्रालय के माध्यम से विकास कार्यों की दिन प्रति दिन प्रगति की निगरानी होगी। साथ ही यदि विकास से जुड़ी परियोजनाएं या अन्य योजनाओं में कोई अड़चन आती है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।…
Read More