AAP की फर्जी रसीदों पर सदस्यता देने वाला गिरफ्तार

AAP की फर्जी रसीदों पर सदस्यता देने वाला गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की फर्जी रसीदों के जरिए सदस्यता देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आप के रायपुर जिला संयोजक सूरज उपाध्याय ने कथित फर्जी रसीदों के जरिए पार्टी की सदस्यता दे रहे एक युवक निकेश सिंह को कल पकड़कर तेलीबांधा थाने की पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में युवक ने दिल्ली में आप की सदस्यता लेने तथा रसीदों के जरिए 25 लोगो को सदस्यता देने की बात बताई है। वहीं उपाध्याय ने बताया कि इस युवक के फर्जी रसीदों पर सदस्यता देने की उन्हे जब जानकारी हुई तो उसे ऐसा नही करने की चेतावनी भी दी पर वह नहीं माना। उसके बाद उन लोगो ने उसे सदस्यता देते पकड पुलिस को सौंपा।
इस बीच अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते ही राजधानी में जगह जगह दीवारों में (आप) की सदस्यता लेने की अपील करते विज्ञापन लिखे जाने लगे है। राजधानी के तमाम पार्को मे सुबह के समय आप के कार्यकर्ताओं के लोगो से सम्पर्क करते भी देखे जा रहे है।

Related posts