
देहरादून : उद्यान विभाग अपने किसानों को अब उपकरणों की खरीद के लिए कैश में सब्सिडी नहीं देगा। इसके बजाए उन्हें सब्सिडी के ई-वाउचर मिलेंगे। पहली बार प्रदेश में ई-वाउचर से सब्सिडी की योजना का ट्रायल उद्यान विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के सहयोग से शुरू किया है।
कई बार इसमें गड़बड़ी की आशंका बनी रहती थी। लिहाजा, उद्यान विभाग ने आईटीडीए की मदद से ई-वाउचर तैयार किए हैं। ये ई-वाउचर क्यूआर कोड से लैस होंगे। किसानों को अब मशीन खरीदने के लिए अपनी जेब से कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। सरकार के ई-वाउचर को रि-डीम कराकर वह मशीन ले सकेगा।
वेंडर को सरकार देगी पैसा
ई-वाउचर में किसानों से संबंधित पूरी जानकारी समाहित होगी। वेंडर इस ई-वाउचर के बदले मशीन देगा। सरकार से वेंडर ई वाउचर के बदले पैसा ले सकेगा। यह प्रक्रिया भी तेजी से होगी, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो बदल जाएगी सूरत
