पर्यटन को लगेंगे पंख, अप्रैल में मिलेंगे 36 नए हेलीपैड

पर्यटन को लगेंगे पंख, अप्रैल में मिलेंगे 36 नए हेलीपैड

जम्मू
लद्दाख के दूरदराज इलाकों को बारह महीने कनेक्टिविटी देने के लिए 36 नए हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। यह हेलीपैड स्थानीय लोगों के अलावा सामरिक जरूरतों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे पर्यटन की दृष्टि से खासा महत्व है। उप राज्यपाल आरके माथुर ने हेलीपैड निर्माण परियोजना की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश जारी किए।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख में जनसंख्या कम और भूखंड ज्यादा बड़ा है। लेह और कारगिल के ज्यादातर इलाके दूरदराज हैं। ऐसे इलाकों को कनेक्टिविटी देने के लिए हेलीपैड से जुड़ी प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है, जिसे अप्रैल 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
यहां बनेंगे हैलीपैड
लेह जिला – डेमचोक, हनले, खरनाक, तंगसे, श्योक, चुशुल, कोरजोक, चुमुर, स्किमता, डिप्लिंग, कांजी, मारखा, नेरयाक, पनामिक, वारिस, लरग्याब, अग्यम, डिस्किट और सुमोर कारगिल जिला – कुरबठंग, बटालिक, सापी, बरसू, चेशेना, शेफर्ड नाला (परकाचिक), रंगदुम, तंगोल, पदुम, लॉंगनाक, जांगला, टोंगरी, द्रास, मीनामर्ग, चिकतन, नामकिला और हिनासकोट।

Related posts