पानी में तनाव की लहरें! अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी, देखें तस्वीरें

जम्मू

अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी
अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी – फोटो : सोशल मीडिया

लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ तनातनी के बीच गलवां घाटी के बाद तनाव के दूसरे मुख्य केंद्र पैंगोंग झील के किनारे कड़ी निगरानी की जा रही है। झील के साथ लगती पांच पहाड़ियों (फिंगर-4 से फिंगर-8) के आसपास दोनाें ओर सेना का भारी जमावड़ा है।

अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी

अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी- फोटो : सोशल मीडिया

झील के पास बसे गांवों के लोग पिछले डेढ़ महीने से झील के पानी में भी तनाव की लहरें देख रहे हैं। चीन के सैनिक भी बोट से गश्त करते देखे गए थे। इस पार सेना ने बोट के साथ अपाचे हेलीकॉप्टर को भी निगरानी के लिए उतार दिया है।

स्थानीय ग्रामीणाें के अनुसार पैंगोंग झील बहुत बड़ी है। एलएसी के करीबी इलाकों तक लोगाें की पहुंच नहीं हैं। सड़क मार्ग से यह दूरी 50 से 70 किलोमीटर तक है लेकिन हवाई मार्ग की दूरी बहुत कम है। एक प्रतिनिधि ने बताया कि क्षेत्र में ब्लैकआउट के चलते रात को काफी अंधेरा रहता है। ऐसे में लड़ाकू विमान की आवाज और सर्च लाइट की रोशनी से निगरानी की गतिविधियां आसानी से महसूस हो रही हैं। यह सिलसिला पिछले कई हफ्तों से चल रहा है। स्थानीय लोगाें के लिए अब यह रुटीन जैसा हो गया है।

पैंगोंग झील में एलएसी पर निगरानी के वीडियो भी वायरल होने लगे हैं। स्पीड बोट से शूट किए गए एक वीडियो में पैंगोंग झील पर दो अपाचे हेलीकॉप्टर उड़ते नजर आ रहे हैं। अपाचे हेलीकॉप्टर पानी की सतह के बेहद नजदीक उड़ रहे हैं।

अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी

अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी- फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दो अन्य वीडियो में सैन्य अधिकारी स्पीड बोट पर निगरानी टीम का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। तीसरा वीडियो दूर से शूट किया गया है जिसमें दो स्पीड बोट तेज रफ्तार में चलती दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ेंः पानी पर पहरा! कुएं से चोरी रोकने के लिए तैनात है चौकीदार, फिर भी पड़ा डाका तो मिलती है  सजा

 

Related posts