
ऊना: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सरकार के खिलाफ कई राजनीतिक प्रस्ताव पास किए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव का अनुमोदन सचिव हंसराज तथा पायल वैद्य ने किया। पार्टी के मुख्य महाप्रवक्ता राजीव ङ्क्षबदल के मुताबिक पारित किए गए प्रस्ताव में कांग्रेस पार्टी के 4 वर्ष के कार्यकाल को काले अध्याय की संज्ञा दी गई है।
प्रस्ताव में कहा गया है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से प्रदेश शर्मसार हुआ है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार के मंत्रियों के संरक्षण में भू-माफिया, वन माफिया, खनन माफिया व ड्रग माफिया तो पहले से ही सक्रिय थे, अब सरकार की देखरेख में शराब माफिया ने भी प्रदेश में पैर पसार लिए हैं।
भाजपा ने कार्यसमिति की बैठक में मोदी सरकार की प्रशंसा में प्रस्ताव पास किए। पार्टी ने प्रस्ताव में कहा कि केंद्र से उद्धार आर्थिक सहायता मिली है परन्तु प्रदेश सरकार इसे खर्च करने में फेल हो गई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हिमाचल की माफिया सरकार को उखाडऩे के प्रस्ताव पास हुए हैं।
सीएम व विस अध्यक्ष के घर भी सुरक्षित नहीं
प्रस्ताव में भाजपा ने कहा कि प्रदेश में चोरी, डकैती, बलात्कार, महिला व अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के उत्पीडऩ की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि सराहन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पालमपुर में विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल के घर में भी चोरी हो गई। सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वीरभद्र सरकार एक तरफ तो सक्षम, ईमानदार व वरिष्ठ अधिकारियों को प्रताडि़त कर रही है और दूसरी तरफ आरोपों से घिरे अधिकारियों की पदोन्नतियां देकर सम्मानित कर रही है। प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुक्सान का मुआवजा जो केंद्र की मोदी सरकार ने भेजा, उसे भी किसानों में बांटने में असमर्थ रही।
भ्रष्टाचार के साथ राहुल की क्या डील : श्रीकांत
हिमाचल भाजपा के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का दोहरा चरित्र है। वह झूठे ई-मेल दिखाकर संसद की कार्रवाई बाधित करते हैं। भाजपा के मुख्यमंत्रियों का इस्तीफा मांगते हैं। अपने ही मुख्यमंत्री को वह किस आधार पर बचा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर भ्रष्टाचार के साथ राहुल गांधी की क्या डील है। हिमाचल के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। इसी प्रकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी क्या सांठ-गांठ है।
