
पीड़ित महिला ने अपने पति को सारी घटना बताई तथा एसपी मंडी से पूरी घटना की शिकायत करने गए लेकिन एसपी नहीं मिले तो डीएसपी ने महिला का मैडीकल करवाया और औट थाने में भेज कर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।
हैरानी की बात है कि 5 दिन बीत जाने पर भी पुलिस अब तक घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई है और न ही महिला की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम किए गए हैं। अब पीड़ित महिला के साथ-साथ उसके परिवार पर भी आरोपी द्वारा सामाजिक व आर्थिक दबाव बनाया जा रहा है। गांव के लोग एवं जनप्रतिनिधि समझौते के लिए विवश कर रहे हैं।
पर्वतीय महिला अधिकार मंच ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गहनता से छानबीन करने और महिला को तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने कहा कि उन्हें आज ही इस मामले की जानकारी मिली है। वह स्वयं मौके पर जाएंगे और जो दोषी है उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
