लैंडलाइन पर आई कॉल जुड़ेगी मोबाइल से

शिमला

शिमला: बीएसएनएल जल्द ही राजधानी शिमला व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व स्तरीय अति आधुनिक सुविधा एनजीएन से जोड़ देगा। इस तकनीक से आप के लैंडलाइन पर आई कॉल स्वयं ही आपके मोबाइल से कन्वर्ट होकर जुड़ जाएगी। शनिवार को पत्रकार सम्मेलन में इस नवीन तकनीक के बारे में निगम के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि अगले चरण में इसे सीटीओ, बालूगंज, अनाडेल, टुटू, बीसीएस, न्यू शिमला में 18500 लाइन्स को एनजीएन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे जिला शिमला के अन्य क्षेत्र ठियोग, नारकंडा व शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि नैकस्ट जैनरेशन नैटवर्क (एनजीएन) पूरे विश्व में शुरू हो रहा है। इसे विश्व स्तरीय सेवा निगम भी अपने उपभोक्ताओं को प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इसके लैंडलाइन व मोबाइल का एक ही बिल आएगा। उन्होंने निगम के आगामी कार्यक्रमों के विषय में भी खुलासा करते हुए कहा कि अपने उपभोक्ताओं को 4जी की सेवाएं भी निगम जल्द ही प्रदान करने वाला है इसके लिए उत्तर भारत के लिए बीएसएनएल ने 7 हजार करोड़ रुपए की लागत से एक प्रोजैक्ट तैयार किया है जिसे वाई-फाई हॉटस्पॉट प्लान के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य को निगम ने ठेके पर दे दिया है जल्द ही इसमें कार्य शुरू होगा।

 

उन्होंने बताया कि निगम का 4जी साल भर में शुरू हो जाएगा। 2020 तक तो निगम 5जी प्लान शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि 93 बीटीएस टावरों को 3जी बीटीएस में कन्वर्ट किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को अच्छी स्पीड मिले। महाप्रबंधक एमसी सिंह ने कहा कि सर्दियों के सीजन में सिग्रल की समस्या न आए इसके लिए निगम ने नए सिरे से तैयारी शुरू की है। बर्फबारी के दौरान भी सिग्रल वैसे ही चलता रहेगा जैसे आम दिनों में चल रहा है, ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे डिजिटल इंडिया मिशन को बल मिलेगा।

Related posts