तो अब इसकी वीडियो क्लीपिंग देंगे युकां अध्यक्ष

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मारपीट मामले की जांच सीबीआई के बजाय एफबीआई से भी करवाएं तो भी भाजपा के लोग कसूरवार निकलेंगे। उनके पास वीडियो क्लीपिंग है, जो बताती है कि पहले पत्थर किसने फेंका। इसे जांच एजेंसी को दे दिया जाएगा।

विक्रमादित्य बोले कि मारपीट की घटना का उन्हें पश्चाताप है। भाजपा बजट सत्र में गतिरोध की भूमिका बनाते हुए इस मामले को जबरदस्ती राजनीतिक रंग दे रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के राजभवन में दिए बयान पर विक्रमादित्य बोले कि ‘ऊपर से प्रदर्शन के आदेश’ से उनका मतलब युकां के राष्ट्रीय नेतृत्व से है। युकां की अपनी राष्ट्रीय विचारधारा है और यह मुख्यमंत्री या मंत्रियों के आदेश पर फैसले नहीं लेती।

Related posts