हिमाचल का यह विधायक नहीं मानता कोई कानून!

चंबा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश न मानने पर पुलिस की कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश न मानने पर पुलिस की कार्रवाई

हिमाचल चंबा चुवाड़ी भटियात के भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल को लालबत्ती का शौक महंगा पड़ गया। लोगों की शिकायत के बाद सोमवार को पुलिस ने विधायक की गाड़ी एचपी 44-बी 0111 को सिहुंता पुलिस चौकी के बाहर निरीक्षण के लिए रोका।

इस दौरान पाया कि विधायक ने गाड़ी पर लाल बत्ती लगाई थी। हालांकि, जिस समय पुलिस ने कार्रवाई की तो लालबत्ती ढकी हुई थी, मगर लालबत्ती पूरी तरह प्रतिबंधित होने के कारण विधायक कार्रवाई से नहीं बच पाए।

पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 के तहत विधायक की गाड़ी का चालान कर दिया। उन्हें लालबत्ती उतारने को कहा है।

कार्रवाई पर खफा हुए विधायक, नहीं रोकी गाड़ी

कार्रवाई पर खफा हुए विधायक, नहीं रोकी गाड़ी

उधर, पुलिस की कार्रवाई से विधायक काफी खफा दिखे। इस दौरान जब पुलिस ने पूछताछ के लिए विधायक को गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी करने का कहा तो विधायक ने पुलिस कर्मियों की बात अनसुनी करके गाड़ी को वहां से निकाल लिया।

इसके चलते पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 184 के तहत नंबरी चालान काटा है। विधायक विक्रम सिंह जरियाल लंबे समय से लालबत्ती लगी गाड़ी में घूम रहे थे। इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी।

इस पर पुलिस को भी कार्रवाई का मौका मिल गया। डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर विधायक की गाड़ी का चालान किया गया।

Related posts