
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) शिमला प्रेस क्लब में उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिव्या शर्मा ने मीडिया से रू ब रू होते हुए समाज को दी एक नई प्रेरणा ! इक्कीस वर्षीय दिव्या शर्मा 80 % तक दृष्टिहीन है ! ग्लूकोमा नामक बीमारी से पीड़ित होने के चलते दिव्या की आँखों की रोशनी लगभग ख़त्म ही हो चुकी है ! लेकिन हिन्दुस्तान में जन्मी इस बेटी के हौंसले 100 % बुलन्द है ! दिव्या नंगल (ऊना) की रहने वाली है दृष्टिहीन होने के बाबजूद भी दिव्या ने 10 वी कक्षा में 80 % 12 वी में 76 % तथा बी ए में 69 % अंक प्राप्त करके वर्तमान में पंजाब विश्वविधालय से अंग्रेजी विषय में एम ए कर रही है ! यह सब सूचना प्रौधोगिकी के चमत्कार से सम्भव हुआ दिव्या कंप्यूटर में टॉकिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से पढ़ाई करती है जोकि उसके जीवन में वरदान साबित हुआ है ! दिव्या सिर्फ अपनी पढ़ाई ही नही बल्कि ऑनलाइन टियूशन भी पढ़ाती है साथ ही इन दिनों इंटरनेट की सहायता से चलने वाले रेडिओ उड़ान पर भी इनके कार्यक्रमों को हजारो श्रोताओ द्वारा सुने व कार्यक्रमों की सराहना की जा रही है ! दिव्या गिटार बजाने के साथ साथ संगीत में भी निपुण है ! दिव्या समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है समाज को ऐसे लोगो के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलकर उनकी अहमियत को तवज्जो देनी चाहिये ! दिव्या शिमला में उमंग फाउंडेशन द्वारा दृष्टिहीन लोगो के लिए आयोजित टेक्नोलॉजी कार्यशाला में भाग लेने आई थी! इस दौरान दिव्या के माता पिता, बहन काव्या शर्मा, उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महा सचिव यशवंत राय, तथा उमंग फाउंडेशन के सदस्य गण मौजूद रहे !
