घर वापसी की आस तलाश रही नजरें

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लोकसभा चुनावी शोरगुल के बीच लाहौल-स्पीति जिला की आबादी का आवाजाही का एकमात्र जरिया हेलीकाप्टर सेवा आसमान से गायब हो गया है। लाहौल घाटी के बाशिंदे रोहतांग दर्रे के आर-पार पांच अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा की राह ताक रहे हैं। वहीं उनका उड़ानों का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति जिला की कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के पास अभी लाहौल आने वाले तकरीबन 500 सौ से अधिक यात्रियों के आवेदन पड़े हैं जिन्हें जल्द घाटी पहुंचना है। लाहौल-स्पीति जिला के पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडेय ने इस मामले को लेकर जीएडी से बात की है कि जल्द लाहौल-स्पीति जिला के लिए हवाई सेवा शुरू किया जाए। उनके अनुसार लाहौल घाटी में मटर बिजाई का कार्य भी शुरू है ऐसे में कुल्लू में फंसे कई लोगों ने लाहौल पहुंचकर मटर बिजाई का कार्य भी शुरू करना है। मारकंडेय ने विधायक रवि ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान विधायक जिला के लोगों की समस्याओं को नजद अंदाज कर प्रतिभा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए भागे हैं। लाहौल घाटी वासी सुरेंद्र कुमार, राम देव, कमल किशोर और विवेक ने बताया कि हेलीकाप्टर सेवा को लेकर लाहौली लोगों के साथ ही विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारी भी हेलीकॉप्टर सेवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मारकंडेय ने लोस चुनाव से पहले सड़क को यातायात के लिए खोलने का आग्रह कि या है। कुल्लू में तैनात लाहौल-स्पीति उड़ान समिति के सह प्रभारी शेर लाल ने बताया कि लाहौल की ओर जाने वाले 500 यात्रियों के आवेदन उड़ान समिति के पास जमा हैं।

Related posts