
चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर के विधायक एवं पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि तिब्बितयेन समुदाय ने तिब्बत तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों का विरोध और आजादी की लड़ाई के लिए अहिंसा का मार्ग अपनाया है। तिब्बितयन धर्मगुरु दलाईलामा के प्रयासों से आज तिब्बितयेन समुदाय की आवाज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बुलंद हुई है। रविवार को उन्होंने चौंतड़ा में तिब्बितयन प्रशासन और समुदाय की 55वीं शांति तथा अहिंसा द्वारा विद्रोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तिब्बतयेन समुदाय के लोगों और विशेष रूप से युवा वर्ग को इस लड़ाई के लिए आगे आना होगा। भारत की आजादी के लिए देश के असंख्य लोगों ने अपनी जानें कुर्बान की थीं। तिब्बितयन समुदाय के लोगों में आजादी प्राप्त करने का जो जुनून और दृढ़ता दिखाई दे रही है, उससे स्पष्ट है कि आजादी का संघर्ष कम होने वाला नहीं है। इस मौके पर भारत तिब्बत मैत्री बीड-चौंतड़ा संघ के अध्यक्ष पकंज जंबाल, तिब्बितयेन नानछेन सेटलमेंट अधिकारी तेंजिन राबगा, तिब्बितयेन देगे सेटलमेंट अधिकारी, शिरिंग फुसोंग और बीड़ तिब्बितयेन सोसाइटी के अध्यक्ष शिरिंग लामो मौजूद रहे।
