बीपीएल से हटाए जाएंगे अपात्र

चंबा(गीता)शहर में अपात्र परिवारों के नाम बीपीएल सूची से हटाए जाएंगे। इसके अलावा इस श्रेणी में पात्र परिवारों को ही शामिल किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से शहर में दोबारा सर्वे किया जाएगा। सर्वे करने के बाद पात्र परिवारों को बीपीएल की सूची में शामिल किया जाएगा। चंबा में नगर परिषद के कुल 11 वार्ड है। नगर परिषद की ओर से सभी 11 वार्डों के पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने वार्डों के वाशिंदों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान करें। इसके अलावा पात्र परिवारों को बीपीएल योजना से जोड़ें । जिन परिवारों की वार्षिक आय 18 हजार से अधिक है, उनका नाम बीपीएल सूची से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा पात्र परिवारों को इस सूची में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा किसी की नौकरी लग गई है व उसकी आय सीमा में वृद्धि हुई है, उसे भी बीपीएल सूची से हटाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद के उच्चाधिकारियों को शहर में सर्वे करने संबंधी प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द नप के अधिकारी चंबा के सभी 11 वार्डों में सर्वे करेंगे। सर्वे के बाद बीपीएल सूची में पात्र परिवारों को ही शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अपात्र परिवारों के नाम सूची से काट दिए जाएंगे।
इंसेट………
फर्जी राशनकार्ड पर लगेगा अंकुश
सर्वे होने से शहर में लोग अब फर्जी राशनकार्ड नहीं बना सकेंगे। इससे पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा। बिना सर्वे के राशनकार्ड बनने से कई बार अपात्र लोग फर्जी राशनकार्ड बना लेते थे। इससे पात्र परिवार सरकार की योजना से वंचित रह जाते थे। शहर में अपात्र परिवारों के नाम बीपीएल सूची से हटाए जाएंगे। इसके अलावा इस श्रेणी में पात्र परिवारों को ही शामिल किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से शहर में दोबारा सर्वे किया जाएगा। सर्वे करने के बाद पात्र परिवारों को बीपीएल की सूची में शामिल किया जाएगा। चंबा में नगर परिषद के कुल 11 वार्ड है। नगर परिषद की ओर से सभी 11 वार्डों के पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने वार्डों के वाशिंदों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान करें। इसके अलावा पात्र परिवारों को बीपीएल योजना से जोड़ें । जिन परिवारों की वार्षिक आय 18 हजार से अधिक है, उनका नाम बीपीएल सूची से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा पात्र परिवारों को इस सूची में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा किसी की नौकरी लग गई है व उसकी आय सीमा में वृद्धि हुई है, उसे भी बीपीएल सूची से हटाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद के उच्चाधिकारियों को शहर में सर्वे करने संबंधी प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द नप के अधिकारी चंबा के सभी 11 वार्डों में सर्वे करेंगे। सर्वे के बाद बीपीएल सूची में पात्र परिवारों को ही शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अपात्र परिवारों के नाम सूची से काट दिए जाएंगे।
इंसेट………
फर्जी राशनकार्ड पर लगेगा अंकुश
सर्वे होने से शहर में लोग अब फर्जी राशनकार्ड नहीं बना सकेंगे। इससे पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा। बिना सर्वे के राशनकार्ड बनने से कई बार अपात्र लोग फर्जी राशनकार्ड बना लेते थे। इससे पात्र परिवार सरकार की योजना से वंचित रह जाते थे।

Related posts