
ऊना(विवेक त्रिपाठी) केंद्र की प्री मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति से ऊना जिले में सैकड़ों बच्चे वंचित हो सकते हैं। यह स्कालरशिप अनुसूचित जनजाति वर्ग के नौवीं कक्षा तक के बच्चों को मिलती है। शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने जिलेभर के स्कूलों से बच्चों के नाम मंगवाए थे। लेकिन बच्चों के नाम भेजने में स्कूलों का रवैया उदासीन रहा है। जिलाभर के की स्कूलों ने निर्देशों के बावजूद बच्चों के नाम उप निदेशक कार्यालय को प्रेषित नहीं किए हैं।
अब उपनिदेशक शिक्षा उच्चतर कार्यालय ने सभी स्कूलों को फिर से पत्र प्रेषित कर दिए हैं। इक्का-दुक्का कूलों ने हालांकि लिस्ट भेजी लेकिन बाकी स्कूलों ने निर्देशों की कोई परवाह नहीं की। अब स्कूलों को दोबारा पत्र प्रेषित करके आठ मार्च तक नाम भेजने की हिदायत दी गई है। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर आरसी टबयाल ने बताया कि इस योजना के तहत ढाई लाख से कम आय वाले अनुसूचित जाति परिवारों के नौवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को 2250 रुपये सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति दी जाती है। टबयाल ने कहा कि स्कूल मुखियाओं से आठ मार्च तक बच्चों के नाम भेजने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगर स्कूलों के मुखिया नाम नहीं भेजते हैं तो इनसे जवाबतलबी की जाएगी।
