ट्राइबल भवन को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

कुल्लू।(भाग सिंह) हिमालयन क्षेत्र के जनजातीय लोगों को जल्द चंडीगढ़ में रहने के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। चंडीगढ़ के गवर्नर शिवराज सिंह पाटिल ने ट्राइबल भवन निर्माण के लिए करीब एक एकड़ जमीन देने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने कुल्लू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसका खुलासा किया। रवि ठाकुर ने कहा कि मौजूदा भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर रोहतांग टनल के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। कंपनी ने दावा किया था कि वर्ष 2015 तक टनल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जबकि, हालात को देखते हुए ऐसा नहीं लग रहा है। उन्होंने उड़ानों पर हो रही राजनीति पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है कि बर्फ में फ ंसे लोगों को समय पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि फ रवरी में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ानें नियमित नहीं हो पाई हैं। घाटी के लिए जाने वाली 33 केवी की विद्युत लाइन को रोहतांग टनल के भीतर से बिछाने के लिए सीमा सड़क संगठन और केंद्र सरकार से बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि भोटी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। इस मौके पर लाहौल प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह, डीसीसी प्रवक्ता अनिल सहगल, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशि किरण, चंद्रवैली महिला कांग्रेस अध्यक्ष तंजिन डोलमा, गोशाल पंचायत प्रधान वेद प्रकाश, ब्लॉक प्रवक्ता रघुवीर सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts