
शाहतलाई के विकास के लिए 12.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्ष 2014-15 के लिए बुधवार को पेश किए बजट में विकास को लेकर नगर पंचायत ने पोटली खोली है। विभिन्न स्त्रोतों से नगर परिषद को 16.23 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। इसमें लगभग 2.86 करोड़ का ओपनिंग वैलेंस है। 12.11 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होंगे। इनमें से 2.70 करोड़ रुपये की राशि नगर पंचायत में सीवरेज सिस्टम पर खर्च होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से इस वित्त वर्ष का बजट भी पारित हुआ। बजट में नगर पंचायत के पास 2,86,79, 450 रुपये की राशि ओपनिंग वेलैंस के रूप में बची है। वर्ष 2014-2015 में नगर पंचायत को 14,17,71,700 रुपये की आमदनी होगी। नगर पंचायत के बजट में सबसे अहम सरहयाली खड्ड और दुग्ग खड्ड के तटीकरण को शामिल किया गया है। इस वर्ष दोनों ही खड्डों का तटीयकरण किया जाएगा। सीवरेज एवं रास्तों का निर्माण सरकार से मिलने वाले 58 लाख अनुदान और 13 वें वित्त आयोग की राशि से किया जाएगा। इस पर 2.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कर्मचारियों के वेतन पर 53,79000 रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत के सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि बैठक में बैठक में उपाध्यक्ष पवन कौशल, पार्षद प्रोमिला देवी, चंचलो कुमारी, अंजु शर्मा, संजय कुमार, विजय, राजकुमार, शशिपाल मनोनित पार्षद उपस्थित रहे।
कहां कितनी राशि खर्च
नगर पंचायत के बजट में इस बार सरहयाली खड्ड और दुग्ग खड्ड का तटीयकरण होगा। इस पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 2.70 करोड़ से शहर को सीवरेज से जोड़ने का भी प्रस्ताव है। गली प्रकाश व्यवस्था में सुधार के साथ रास्तों, नालियों की मरम्मत पर भी अनुदान की राशि खर्च होगी।
यहां से होगी आमदनी
नगर पंचायत को यूआईडीएसएमटी योजना के तहत 12 करोड़ 11 लाख रुपये अनुदान मिलेगा, जबकि 13 वें वित्त आयोग से एक करोड़ रुपये की आमदनी होगी। इसके अलावा 58 लाख सामान्य अनुदान, बैंकों में जमा धन के बयाज से 10 लाख, मेलो से चार लाख, गृहकर से 25 लाख, शराब की बिक्री पर मिलने वाले टैक्स से 1.20 लाख, मोबाइल टावर से 40 हजार, भवन नक्शा से 50 हजार, दुकानों के किराये से एक लाख रुपये की आय प्राप्त होगी।
