15 फीसदी उपभोक्ताओं ने नहीं भरे फार्म

बिलासपुर। राज्य में शुरू हुए नए राशन कार्ड बनाने की मुहिम को झटका लगा है। इस मुहिम के तहत जिला बिलासपुर में 15 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने फार्म विभाग के पास जमा नहीं करवाए हैं। अब तक 85 फीसदी उपभोक्ताओें ने कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड बनाने को आवेदन किया है।
बताया जा रहा है कि फर्जी राशनकार्डों की पहचान के लिए यह योजना अहम साबित होगी। बिलासपुर में नए राशन कार्ड बनाने की यह योजना पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाई है। राशन कार्ड बनाने की अंतिम तिथि को सरकार कई बार आगे बढ़ा चुकी है। प्रदेश सरकार राशन कार्डों को ऑनलाइन करने के लिए डाटा ऑपरेटर नियुक्त करने की प्रक्रिया भी सरकार ने शुरू कर दी है। इस योजना को जल्द लागू करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 80 डाटा एट्री ऑपरेटर नियुक्त किए जा रहे है। गौरतलब है कि 31 जनवरी के बाद अंतिम तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था। फिर भी 100 फीसदी फार्म विभाग तक नहीं पहुंचे। उधर, हालात यह है कि एक से 15 फरवरी तक भी कुछ फार्म भरे ग हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन आवेदनों को विभाग के पास अभी जमा नहीं हो पाए। जिले में 100953 परिवार हैं, लेकिन अभी महज 87127 परिवारों ने ही नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक शिवराम ने बताया कि 31 जनवरी तक जिले के लगभग 85 प्रतिशत परिवारों ने नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर दिया था। शेष को भी पूरा किया जाना था। कई आवेदन पंचायत सचिवों के पास भी पहुंचे हैं। सोमवार तक सभी आवेदन उनके पास पहुंच जाएंगे।
कहां से कितने मिले है आवदेन।
खंड कुल परिवार आवेदन
सदर 27592 17707
घुमारवीं 30596 28000
झंडूता 31659 31000
नयनादेवी 11106 10420

Related posts