ठोस नीति नहीं बनी तो चुनाव का बहिष्कार

ऊना। ऊना मंडल के डाक कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। हड़ताल के चलते वीरवार को डाकघरों का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस दौरान सुबह डाक कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला और नारेबाजी कर रोष जताया। डाक कर्मियों ने दो टूक शब्दों में कहा यदि केंद्र सरकार ने समय रहते डाक कर्मियों के हित में कोई ठोस नीति न बनाई, तो आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
मंडलीय सचिव रविंद्र कुमार शर्मा, रमेश ठाकुर, मोहन सिंह जसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार लंबे समय भेदभाव कर रही है। इससे डाक कर्मियों में गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कहा कि यदि सरकार ने लंबित मंागें न मानी तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मांगों पर जल्द ही कोई उचित निर्णय न लिया तो आगामी चुनावों का बहिष्कार करने को मजबूर होना पडे़गा और संघर्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल के रूप में बदला जाएगा। लोगों को आ रही असुविधा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार होगी। उधर हड़ताल के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नितेश कुमार, अनुराग शर्मा, दीपक, वीरेंद्र कुमार, चेतन सिंह, अतुल शर्मा, साहिल कुमार का कहना कि उन्होंने जरूरी दस्तावेज स्पीड पोस्ट करने थे, लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस मौके हड़ताल में राजेश, रजनीश, अरुण, शिवजी, सुदर्शन, मोहन, तिलक राज, मोहनी, संतोष, नीलम एवं जसवंत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।

सब आफिस में ठप रहा काम
ऊना में 150 ब्रांच आफिस में काम चलता रहा, लेकिन 35 सब आफिस में काम ठप रहा।

Related posts