
चंबा। बजट से युवा वर्ग में निराशा और खुशी दोनों ही है। एक तरफ युवा पंचायत सहायकों के पद भरने और कौशल विकास भत्ता देने के निर्णय से खुश हैं, दूसरी और जिला में उद्योग स्थापित न होने की बात से निराश भी हैं। बजट को लेकर ‘अमर उजाला’ ने युवाओं से चर्चा की तो युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार दी।
राहुल शर्मा का कहना है कि सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना सही है। इसे कारगर बनाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। सरकार को जिला के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए उद्योग स्थापित करने का निर्णय लेना चाहिए था।
गिरधर सिंह ने बताया कि सरकार का बजट अच्छा है। सरकार को युवावर्ग को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास करने चाहिए।
योगराज शर्मा का कहना है कि जिला के युवाओं को गृह जिला में रोजगार मुहैया करवाने के लिए उद्योग स्थापित करने चाहिए। बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूलों में तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने का सराहनीय निर्णय लिया है।
योगराज शर्मा का कहना है कि सरकार का बजट काफी सराहनीय है। सरकार को जिला में इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा करनी चाहिए थी।
