
सुलतानपुर (चंबा)। शहर के सबसे बड़े वार्ड की श्रेणी में आने वाला सुलतानपुर वार्ड सीवरेज सिस्टम से नहीं जुड पाया है। लोगों की मांग के वाबजूद वार्ड को सीवरेज से जोड़ने की पहल नहीं हो पाई है। वार्ड के मांई का बाग, ओबड़ी व सुलतानपुर मोहल्ले में सीवरेज की सुविधा नहीं हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन और नगर परिषद से कई मर्तबा मोहल्लों को सीवरेज से जोड़ने की मांग कर चुके हैं। सुलतानपुर वार्ड में शहर के अधिक लोग रहते हैं। लोगों को शौचालय बनाने के लिए टैंक की व्यवस्था करनी पड़ती है। शहर के अन्य मोहल्लों को सीवरेज से जोड़ने के लिए आईपीएच व प्रशासन गंभीर है। हरदासपुरा मोहल्ले को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोगों के शौचालयों के टैंक भर जा रहे हैं और इससे गंदगी फैल रही है। इससे मोहल्ले की स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई दफा इस मांग को प्रशासन के समक्ष रख चुके हैं। स्थानीय लोगों विवेक महाजन, राजेश गुप्ता, विजय महाजन, विवेक महाजन, साजिद खान, मोहम्मद असरफ, राज कुमार, संजय कुमार, गौरी शंकर, मुकेश कुमार, चमन चौधरी, दीप चौधरी, संसार चंद, चौधरी जितेंद्र गर्ग, राहुल महाजन, मनजीत अरोड़ा, अतुल अरोड़ा, विजय कुमार, नवनीत कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र महाजन, केवल कृष्ण ठाकुर, विरेंद्र सिंह, सुनील पठानिया, विनोद कुमार, बबलू कुमार, बंटी शर्मा, विजय पाल, राम अरोड़ा, अमर महाजन, रियाज दीन, सुनील शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनमीत सिंह, अब्दुल मोहम्मद ने मांग की है कि मोहल्ले को जल्द सीवरेज व्यवस्था से जोड़ा जाए।
उधर, नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि बजट उपलब्ध न होने के कारण सुलतानपुर सीवरेज से नहीं जोड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि सरकार सीवरेज सुविधा के लिए बजट का प्रावधान करती है, तो यहां पर सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।
